
शनि के नक्षत्र में बुध गोचर से बदलेंगे इन राशियों के दिन, 10 दिसंबर से होगा फायदा ही फायदा
Transit of Mercury Rashifal Budh Gochar 2025: अनुराधा नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं। बुध का नक्षत्र परिवर्तन शनि के अनुराधा नक्षत्र में होने से कुछ राशि के जातकों को लाभकारी रिजल्ट्स मिल सकते हैं।
Transit of Mercury Rashifal Budh: दिसंबर के महीने में ग्रहों के राजकुमार बुध की चाल बदलना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। बुध की चाल और नक्षत्र में बदलाव का असर व्यक्ति के जीवन पर भी दिखाई देगा। जल्द ही कुछ ही दिनों में ग्रहों के राजकुमार बुध नक्षत्र गोचर करते नजर आएंगे, जिससे सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। इस समय बुध विशाखा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 10 दिसंबर के दिन बुधवार को 02:39 ए एम पर बुध अनुराधा नक्षत्र में एंटर करने जा रहे हैं। अनुराधा नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं। ऐसे में 19 दिसंबर तक बुध शनि के अनुराधा नक्षत्र में विराजमान रहने वाले हैं। आइए जानते हैं बुध के नक्षत्र परिवर्तन करने से किन राशि के लोगों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है-

शनि के नक्षत्र में बुध गोचर से बदलेंगे इन राशियों के दिन, 10 दिसंबर से होगा फायदा ही फायदा
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध का शनि के अनुराधा नक्षत्र में गोचर लाभकारी साबित हो सकता है।
आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी।
प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बना रहे हैं।
आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।
परिवार में सुख समृद्धि का माहौल रहेगा।
करियर में आपके कठिन परिश्रम की तारीफ की जाएगी।
मकर राशि
बुध का शनि के अनुराधा नक्षत्र में गोचर से मकर राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना जताई जा रही है।
सालों से रुके हुए कार्य अपनी रफ्तार पकड़ेंगे।
बैंकिंग, लेखन और मार्केटिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए बुध का शनि के अनुराधा नक्षत्र में गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है।
करियर में आपको कई नए टास्क मिलेंगे, जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे।
आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे और नया पद भी हासिल कर सकते हैं।
स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।
वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





