आज से 10 राशियों की सोने जैसी चमकेगी किस्मत, मंगल, गुरु, चंद्र गोचर देंगे प्रॉफिट, सिंह-धनु रहें सतर्क

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Transit Moon Rashifal Mars Horoscope Moon Transit 2026: चंद्रमा के कर्क गोचर करते ही गजकेसरी योग और लक्ष्मी योग बन रहा है। ये दोनों राजयोग बेहद ही लाभकारी माने जाते हैं, जो कुछ राशियों की किस्मत चमकाने वाले हैं।

Transit Moon Rashifal Mars Horoscope Moon Transit Jupiter Guru Gochar 10 rashiyo ko labh 2 zodiacs stay alert
आज से 10 राशियों की सोने जैसी चमकेगी किस्मत

Transit Moon Rashifal Mars Horoscope Moon Transit 2026: आज के दिन मन के कारक चंद्रमा ने अपनी चाल में बदलाव किया है। कर्क राशि में आज शाम को चंद्रमा ने प्रवेश किया है, जहां पहले से ही दो ग्रह बैठे हुए हैं। कर्क राशि के स्वामी ग्रह स्वयं चंद्र ग्रह माने जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 के दिन शाम में 6 बजकर 32 मिनट पर चंद्रमा ने कर्क राशि में गोचर किया है। चंद्रमा के कर्क राशि में गोचर करते ही गुरु और मंगल के साथ युति बनी है। चंद्र और गुरु मिलकर गजकेसरी योग और मंगल और चंद्रमा मिलकर लक्ष्मी योग बना रहे हैं। ये दोनों राजयोग बेहद ही लाभकारी माने जाते हैं।

आज से 10 राशियों की सोने जैसी चमकेगी किस्मत, मंगल, गुरु, चंद्र गोचर देंगे प्रॉफिट, सिंह-धनु रहें सतर्क

पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं, “चंद्र, मंगल और गुरु की जो ये युति है, ये बहुत ही वंडरफुल युति कही जाएगी। बहुत ही कम ऐसी स्थिति बनती है, जहां पर चंद्रमा स्वग्रही, मंगल ग्रह यहां पर नीच के नहीं माने जाएंगे। मंगल यहां पर त्रिकोण में हैं। साथ ही मंगल और चंद्रमा का लक्ष्मी योग और चंद्रमा और गुरु का गजकेसरी योग, एक अद्भुत फल देने वाला संयोग बना रहा है। यह युति सभी जनमानस के लिए लाभप्रद होगी।”

मेष राशि

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि

पराक्रम और सफलता देने वाला योग है।

मिथुन राशि

अपनी वाणी से जंग जीत लेंगे। इस तरह से धन आगमन होगा। कौटुंबिक सुख का आनंद लेंगे।

कर्क राशि

आपके लिए ये युति बहुत ही शुभ मानी जा रही है। नया प्रेम पनपेगा। पुराने प्रेम में मेच्योरिटी आएगी। भाग्य साथ देगा।

सिंह राशि

आपके लिए ये युति खर्च की अधिकता का कारण बन सकती है। कर्ज की स्थिति आ सकती है। लेकिन शुभ कार्यों में खर्च होगा।

कन्या राशि

आय के नए- नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा।

तुला राशि

आपके नए- नए संबंध बनेंगे, व्यवसायिक संबंध। राज्य, सत्ता पक्ष में आपकी पकड़ बनेगी। नए व्यापार से लाभ हो सकता है। पिता से लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि

भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म- कर्म में हिस्सा लेंगे। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे।

धनु राशि

नुकसान संभव है। थोड़ा सा ध्यान रखने की जरूरत है। बच कर पार करें ये समय।

मकर राशि

शादी- ब्याह तय हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छे संबंध बनेंगे। नौकरी- चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी होगी।

कुंभ राशि

शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

मीन राशि

स्टूडेंट्स के लिए अद्भुत समय रहेगा। बहुत ही अच्छा समय कहा जाएगा प्रेम के लिए, संतान के लिए, मेंटल हेल्थ के लिए, सबके लिए बहुत ही अच्छा ये गुरु, चंद्रमा और मंगल का संयोग बना रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज से 10 राशियों की सोने जैसी चमकेगी किस्मत, मंगल, गुरु, चंद्र देंगे प्रॉफिट