Hindi Newsधर्म न्यूज़Transit Mars Rashifal Mangal Horoscope in Mercury constellation bringing great success to these zodiacs from 19 November
बुध के नक्षत्र में मंगल की एंट्री, 19 नवंबर से इन राशियों को खूब मिलेगी सफलता

बुध के नक्षत्र में मंगल की एंट्री, 19 नवंबर से इन राशियों को खूब मिलेगी सफलता

संक्षेप:

Transit Mars Rashifal Mangal Horoscope: मंगल का गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद लकी तो कुछ राशियों के लिए मुश्किल सिचूऐशन ला सकता है। बुध के नक्षत्र में मंगल का गोचर कुछ राशियों के लिए गोल्डन टाइम ला सकता है।

Mon, 3 Nov 2025 05:58 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Transit Mars Rashifal Mangal: ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर ज्योतिष की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय मंगल वृश्चिक राशि में, और अनुराधा नक्षत्र में विराजमान हैं। जल्द ही मंगल अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। मंगल का गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद लकी तो कुछ राशियों के लिए मुश्किल सिचूऐशन ला सकता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल जल्द ही बुध के नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। 19 नवंबर के दिन ज्येष्ठा नक्षत्र में मंगल का गोचर होगा। इस नक्षत्र में 7 दिसम्बर तक मंगल देव विराजने वाले हैं। ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी ग्रह बुध हैं। ऐसे में बुध के नक्षत्र में मंगल का गोचर कुछ राशियों के लिए गोल्डन टाइम ला सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बुध के नक्षत्र में मंगल की एंट्री, 19 नवंबर से इन राशियों को खूब मिलेगी सफलता

मिथुन राशि

बुध के नक्षत्र में मंगल का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में आ रही दिक्कतें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। आप अपनी प्रतिभा से सभी मुश्किलों को आसानी से पार कर लेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा माना जा रहा है। कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:2026 से इन 3 राशियों का भाग्य होगा मजबूत, शनि गोचर से होगा फायदा ही फायदा
ये भी पढ़ें:23 नवंबर तक इन राशियों की किस्मत देगी साथ, बुध का वृश्चिक गोचर दिखाएगा कमाल

तुला राशि

बुध के नक्षत्र में मंगल का गोचर तुला राशि के लोगों के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी मुश्किलें समाप्त होने लगेंगी। मान-सम्मान भी मिलेगा। आपको अपने गुरु का भरपूर सपोर्ट मिलने वाला है। धार्मिक गतिविधियों में भी मन लगेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

मकर राशि

बुध के नक्षत्र में मंगल का गोचर मकर राशि के जातकों के लिए उत्तम माना जा रहा है। आप कॉन्फिडेंट फील करेंगे और आपका पूरा फोकस अपने काम पर रहेगा। काम को लेकर आपकी तारीफ भी होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में जीत हासिल कर सकते हैं। वहीं, जीवनसाथी के साथ समय बिताना इस दौरान अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें:राशिफल: 4 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें
ये भी पढ़ें:सूर्य गोचर गुरु के नक्षत्र में, 6 नवंबर से इन 3 राशियों की मिलेगी अच्छी खबर

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!