अगले 67 दिन इन 5 राशियों की सोने जैसी चमकेगी किस्मत, केतु गोचर से मिलेगा प्रॉफिट
Ketu Transit 2026: केतु ने नक्षत्र बदलने के साथ ही अपनी चाल जिस तरह से बदली है इसका लाभ कुल 5 राशियों को 5 दिसंबर तक मिलने वाला है। जानें आखिर ये लकी राशियां कौन सी हैं?

केतु ने हाल ही में अपना नक्षत्र बदला है और इस वक्त खुद के मघा नक्षत्र में ही गोचर कर रहे है। इसी के साथ केतु सूर्य की राशि सिंह में भी विराजमान है। केतु सेम नक्षत्र में 5 दिसंबर तक गोचर करने वाला है। इस दौरान ये मघा नक्षत्र के कई अलग-अलग फेज में पहुंचेगा। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस बदलाव का असर कुछ राशियों पर पॉजिटिव रूप से पड़ने वाला है। जानें आखिर ये राशियां कौन सी हैं?
केतु गोचर से इन राशियों को मिलेगा खूब लाभ-
मेष राशि को केतु किस तरह लाभ देगा?
केतु के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि वालों को खूब राहत मिलने वाली है। नौकरी में चली आ रही देरी अब ठीक होगी। बिजनेस में नए डील बनेंगे जिससे सब कुछ सही होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कुल मिलाकर नौकरी में वो सब मिलेगा जिसकी इच्छा काफी लंबे समय से थी।
धनु राशि को केतु किस तरह लाभ देगा?
धनु राशि वालों को कोर्ट कचहरी के मामले में ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी होगी। घर में सब खुश होंगे और इससे मन भी खुश रहेगा। जो भी सोचा है सब कुछ सही अलाइनमेंट के साथ पूरा होता जाएगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने से पिछले सारे कन्फ्यूजन और ओवरथिंकिंग दूर होगी।
सिंह राशि को केतु किस तरह लाभ देगा?
मघा नक्षत्र में गोचर कर रहे केतु सिंह राशि वालों की किस्मत भी चमकाने वाले हैं। इस राशि के जातकों को अबसे नौकरी और बिजनेस में सब कुछ पॉजिटिव होता दिखेगाष अगर किसी भी तरह की टेंशन है तो अगले कुछ दिनों में ये गायब होती दिखेगी। कुल मिलाकर केतु का गोचर सिंह राशि की मुश्किलों को कम करता दिखेगा।
मीन राशि को केतु किस तरह लाभ देगा?
अगले 67 दिन मीन राशि वालों की जिंदगी बदलने वाली है। नौकरी-बिजनेस में फायदा ही होगा। अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। काम इस तरह से आगे बढ़ेगा कि कॉन्फिडेंस भी बढ़ता जाएगा। वहीं पर्सनल चीजें भी सही राह पर आती दिखेंगी। अगर पार्टनर संग मनमुटाव की स्थिति बन रही थी या फिर किसी भी तरह का कन्फ्यजन था तो अब सब कुछ दूर होता नजर आएगा।
वृश्चिक राशि को केतु किस तरह लाभ देगा?
वृश्चिक राशि वालों को इस बदलाव से पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कई अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। हर काम में सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर इस राशि के जातकों के लिए समय काफी फेवर में रहने वाला है। अगर कोई चीज अब तक मन उलझाती आई है और सुकून नहीं मिला है तो अब सब कुछ मिलेगा और आगे का रास्ता साफ होता जाएगा।


