आज से 31 अक्टूबर तक 5 राशियों को फायदा, जूपिटर गोचर से बनेंगे काम

लाइव हिन्दुस्तान
share

Guru Nakshatra Gochar 2026: गुरु ने हाल ही में अपना नक्षत्र बदला है और अब 31 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं। इस बदलाव से कुल 5 राशियों को सकारात्मक परिवर्तन दिखेगा। जानें वो राशियां कौन सी हैं?

Transit JUPITER Rashifal Guru Horoscope 5 Rashiyo ko job buisness me labh Guru Gochar 2026
अगले 17 दिन 5 राशियों को मिलेगी जॉब-बिजनेस से जुड़ी गुड न्यूज, जूपिटर गोचर देगा महालाभ

बीते 8 अक्टूबर को गुरु यानी जूपिटर ने अश्लेषा नक्षत्र के चतुर्थ पद में एंट्री ली है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस नक्षत्र का संबंध बुध ग्रह से है। जूपिटर इस नक्षत्र में अगले 17 दिन तक यानी 31 अक्टूबर तक गोचर करने वाले हैं। इस बदलाव को काफी शुभ माना जाता है और पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी के अनुसार इस गोचर का सकारात्मक असर 5 राशियों पर दिखने वाला है। पंडित जी के अनुसार अगले 17 दिन तक इन राशियों को करियर और रिश्ते के मामले में कई सकारात्मक बदलाव दिखने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि लाभ पाने वाली राशियों कौन सी हैं?

इन 5 राशियों को मिलेगा गुरु गोचर से लाभ:

मेष राशि

इस राशि के जातकों के सारे अटके काम बनने वाले हैं। जॉब में किसी भी तरह की दिक्कत आ रही थी तो वो अब ठीक होगी। बिजनेस वालों के लिए भी ये समय फेवरेवल है। इसके अलावा रिश्ते भी सुधरते नजर आएंगे। अगर किसी के साथ मनमुटाव वाली सिचुएशन रही है तो बातचीत के जरिए चीजें आसानी से सुलझाई जा सकती हैं। जूपिटर नक्षत्र गोचर से मेष राशि वालों को अपनी सारी चीजें सही ट्रैक पर जाती दिखेंगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए ये गोचर काफी लकी साबित होगा। ऑफिस में सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। काम अच्छा जाएगा तो आत्मविश्वास भी खूब बढ़ने वाला है। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जोकि लंबे समय के लिए प्रॉफिट भी देगा। हालांकि इस दौरान अपने खर्चे पर खास ख्याल रखने की जरूरत है। बचत के साथ सही बैलेंस बनाना है। कोई अच्छी खबर मिलने से मन खुश रहने वाला है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को जूपिटर का गोचर राहत देकर जाएगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को किसी पुराने काम से अच्छा प्रॉफिट मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति में चीजें सुधरेंगी तो मन खुश रहेगा। काम अच्छा जाएगा और इसी के जरिए मान-सम्मान भी खूब मिलेगा। कोई पुराना इन्वेस्टमेंट किया था तो इस टाइम पीरियड में लाभ मिलने के चांस बनेंगे।

वृश्चिक राशि

जूपिटर गोचर से वृश्चिक राशि के लोगों के लिए ये गोचर कई अच्छे बदलाव देकर जाएगा। जॉब में अगर दिक्कतें आ रही हैं तो मुश्किलें कम होंगी। वहीं रिश्ते से जुड़ा कोई काम था और उसमें बार-बार बाधा आती रही है तो उसे रफ्तार मिलेगी। बिजनेस में कुछ ऐसा होगा कि चीजें सही दिशा में भी जाएंगी और मन में भी काफी लंबे समय बाद एक राहत सी महसूस होगी। कोई खबर इस महीने को यादगार बना देगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों को इस गोचर से खूब लाभ मिलने के योग हैं। पर्सनल लाइफ में ग्रोथ दिखेगी। रिश्तों में समझदारी और गहरी होगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। काम और परिवार के बीच सही बैलेंस बना पाने में सफल रहेंगे। किसी नई जॉब का ऑफर मिल सकता है जो करियर का ग्राफ ऊपर तक ले जाएगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज से 31 अक्टूबर तक 5 राशियों को फायदा, जूपिटर गोचर से बनेंगे काम