आज से अगले 31 दिन इन 7 राशियों को मिलेंगी खुशियां, अक्टूबर में जूपिटर देंगे महालाभ
Transit JUPITER October Horoscope 2026: अक्टूबर के महीने में गुरु नक्षत्र गोचर से मेष राशि और मिथुन राशि समेत कुल 7 राशियों को लाभ मिलने वाला है। जानें इन सारी राशियों के बारे में।

बीते 20 सितंबर को ही गुरु यानी जूपिटर अश्लेषा नक्षत्र में आए हैं। इस नक्षत्र का संबंध बुध ग्रह से है। अभी गुरु अश्लेषा नक्षत्र के तृतीय पद में गोचर कर रहे है। 8 अक्टूबर को ये इस नक्षत्र के चतुर्थ पद में गोचर करें। गुरु और बुध की एनर्जी मिलती हैं तो हर एक राशि पर इसका शुभ और अशुभ प्रभाव देखने को मिलता है। इस बदलाव के साथ ही गुरु कुल 7 राशियों की जिंदगी रोशन करेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस गोचर से मेष राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि, कन्या राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि और मीन राशि वालों को अगले 31 दिन तक कई लाभ मिलने वाले हैं। जानिए आखिर 31 अक्टूबर तक इन 7 राशियों के जातकों को अपनी जिंदगी में कैसे बदलाव देखने को मिलेंगे?
इन 7 राशियों पर 31 अक्टूबर तक पड़ेगा गुरु नक्षत्र गोचर का पॉजिटिव असर-
मेष राशि पर गुरु गोचर का असर कैसा होगा?
नौकरी में अच्छे मौके मिलेंगे। अटके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होते जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे अक्टूबर का पूरा महीना अच्छा जाने वाला है। पैसों की स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होती जाएगी। परिवार वाले साथ देंगे तो कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।
मिथुन राशि पर गुरु गोचर का असर कैसा होगा?
अक्टूबर का पूरा महीना मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा। प्रोफेशनल लाइफ में बात सुनी जाएगी और लोग महत्व भी खूब देंगे। पैसों के मामले में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोई पुरानी दिक्कत कम होगी। बिजनेस में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी।
कर्क राशि पर गुरु गोचर का असर कैसा होगा?
कर्क राशि वालों को गुरु के इस गोचर से कई फायदे मिलने वाले हैं। नौकरी और बिजनेस में स्थिति काफी मजबूत होगी। कहीं पर अटका पैसा इसी महीने मिल सकता है। परिवार में सब खुश रहेंगे। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। नए काम की शुरुआत फायदेमंद साबित होगी।
कन्या राशि पर गुरु गोचर का असर कैसा होगा?
करियर के मामले में अक्टूबर का महीना अच्छा साबित होगा। काम को सराहना मिलेगी तो कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। नई जिम्मेदारी मिलने के चांस हैं। बस अपने खर्चे पर लगाम लगाने की कोशिश करें। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
तुला राशि पर गुरु गोचर का असर कैसा होगा?
गुरु के इस बदलाव से तुला राशि वालों को खूब लाभ होगा। नौकरी में नए मौके मिलेंगे। बिजनेस में भी ग्रोथ देखने को मिलेगी। पैसों की स्थिति क्लियर और मजबूत होगी। कोई पुराना इन्वेस्टमेंट अच्छा लाभ दे सकता है। रिश्ते सुधरेंगे।
वृश्चिक राशि पर गुरु गोचर का असर कैसा होगा?
अक्टूबर के महीने में इस गोचर से वृश्चिक राशि वालों को कई मामलों में राहत मिलेगी। लंबे समय से कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। बिजनेस में फायदा होगा। घर-परिवार में शांति महसूस होगी। किसी अच्छी खबर के मिलने से चीजें आसान होंगी।
मीन राशि पर गुरु गोचर का असर कैसा होगा?
करियर और पैसों के मामले में अच्छे संकेत मिलेंगे। मेहनत का नतीजा लाजवाब होगा। नौकरी में कोई अच्छा मौका मिल सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को फायदा होगा। परिवार के लोगों का फुल सपोर्ट मिलेगा।


