अट्रैक्टिव होते हैं सोमवार को जन्मे लोग!

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान
share

  • Monday Born People : ज्योतिष के अनुसार, सोमवार को जन्मे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। इन्हें नौकरी-कारोबार में भी अपार सफलता मिलती है और जीवन सुख-सुविधाओं में गुजारते हैं।

अट्रैक्टिव होते हैं सोमवार को जन्मे लोग!

Monday Born People Traits : ज्योतिष शास्त्र के व्यक्ति के जन्म की तारीख का दिन, नक्षत्र समेत कई विशेष बातों के जरिए उसके जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों का अनुमान लगाया जा सकता है। मान्यता है कि लोगों का जन्म जिस दिन होता है, उसका व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इस व्यक्ति के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन का भी पता लगा सकते हैं। ज्योतिष में सोमवार के दिन जन्मे लोग बहुत भाग्यशाली माने गए हैं। इनका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है और हर कोई इनके सकारात्मक विचार से प्रभावित होता है। आइए जानते हैं सोमवार को जन्मे लोगों की खूबियां...

सोमवार के जन्मे लोगों की खूबियां :

ज्योतिष के अनुसार, सोमवार को जन्मे लोग भगवान शिव के समान भोले और सरल स्वभाव के होते हैं।

खुशमिजाज स्वभाव के होने के साथ यह हर परिस्थिति में आसानी से खुद को ढाल लेते हैं।

मान्यता है कि सोमवार को जन्मे लोग काफी आकर्षक और सुशील होते हैं।

यह किसी से बहस करना बिल्कुल नहीं पसंद करते हैं और काफी शांत नेचर के होते हैं।

सोमवार को जन्मे लोग करियर में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हैं। इन्हें हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलती है और समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है।

कहा जाता है कि सोमवार को जन्मे लोग खुले विचारों वाले होते हैं,यह लाइफ में किसी की रोक-टोक पसंद नहीं करते हैं, जिससे वैवाहिक जीवन में इनको निराशा का सामना करना पड़ता है।

सोमवार को जन्मे लोग लोगों के साथ काफी घुल-मिलकर रहते हैं।

यह अपने माता-पिता के लाडले होते हैं और जहां भी जाते हैं आकर्षण के केंद्र बने रहते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Arti Tripathi

लेखक के बारे में

Arti Tripathi
आरती त्रिपाठी लाइव हिन्दुस्तान की कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वह धर्म और करियर से जुड़ी खबरें देखती हैं। आरती उत्तर प्रदेश राज्य के गोण्डा शहर की रहने वाली हैं। आरती ने भारतीय जनसंचार संस्थान से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है और उन्हें इस संस्थान में आई.आई.एम.सी. पुरस्कार भी सम्मानित किया गया है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी की भी छात्रा रही हैं। अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है और पिछले 2 वर्षों से इसी संस्थान से जुड़ी हुई हैं। लाइव हिन्दुस्तान में धर्म-करियर के अलावा मनोरंजन, लाइफस्टाइल,फैशन, ट्रेंडिंग टीम का हिस्सा रहीं हैं। और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!