सूर्य ग्रहण में तुला राशि वाले रखें 4 बातों का ध्यान, 12 अगस्त को न करें ये काम

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Total Solar Eclipse 2026 Effects on Libra Horoscope 2026 : सूर्य ग्रहण की घटना तुला राशि पर भी प्रभाव डाल सकती है। ऐसे में पंडित जी से जानें पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने पर तुला राशि वालों पर प्रभाव और किन बातों का खास ध्यान रखना होगा -

Total Solar Eclipse 2026 Effects on Libra Horoscope Tula Rashi Par Surya Grahan ka asar
पूर्ण सूर्य ग्रहण राशिफल

Total Solar Eclipse 2026 Effects on Libra Horoscope: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण सावन महीने में अमावस्या तिथि पर लगने जा रहा है। इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण ‘’टोटल सोलर एक्लिप्स'' कहलाएगा यानी पूर्ण सूर्य ग्रहण। सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण को अशुभ घटना के तौर पर देखा जाता है। तुला राशि शुक्र की राशि मानी जाती है। सूर्य ग्रहण की घटना तुला राशि पर भी प्रभाव डाल सकती है। ऐसे में आइए पंडित जी से जानते हैं पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने पर तुला राशि वालों पर कैसा प्रभाव रहेगा और किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए -

सूर्य ग्रहण में तुला राशि वाले रखें 4 बातों का ध्यान, 12 अगस्त को न करें ये काम

सूर्य ग्रहण कब और कितने बजे लगेगा?

इस साल अंतिम सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगेगा। इस दिन रात में 9:04 मिनट से सूर्य ग्रहण की घटना शुरू हो जाएगी। 13 अगस्त 2026 के दिन सूर्य ग्रहण सुबह में 4:45 मिनट पर समाप्त होगा।

सूर्य ग्रहण के दौरान तुला राशि पर कैसा प्रभाव रहेगा?

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, तुला राशि के आय के मार्ग प्रभावित होने के संकेत हैं। लेकिन अचानक कुछ नए मार्ग बनने के भी संकेत हो सकते हैं। यात्रा कष्टप्रद साबित हो सकती है। यात्रा न करना ही बेहतर होगा। प्रेम की स्थिति थोड़ी सी परेशानी वाली हो सकती है। संतान को लेकर के मन चिंतित हो सकता है। इन सारी चीजों को लेकर के नेगेटिव प्रभाव पड़ने के संकेत दिख रहे हैं।

तुला राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के समय क्या नहीं करना चाहिए?

  • तुला राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण लगने के दौरान अपनी फाइनेंशियल सिचूऐशन पर खास ध्यान देना होगा।
  • बेफिजूल का खर्च करने से बचें।
  • किसी की बातों में आकर या जल्दबाजी में आकर खरीदारी न करें।
  • पैसों के मामले में रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा।
  • इस दौरान ट्रैवल न करें।
  • बहुत जरूरी न हो तो यात्रा टाल दें।
  • लव लाइफ के बारे में सोच समझकर ही फैसले लें।
  • पार्टनर के साथ विवाद करने से बचें।
  • संतान के साथ गलतफहमी में न उलझें।
  • गलत भाषा का प्रयोग करने से बचें।
  • अहंकार से दूरी बनाएं।
  • गुस्सा करने से बचें।

  • ग्रहण काल के समय में पूजा- पाठ और शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं।
  • ग्रहण लगने के समय नुकीली चीजों का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan