
वास्तु शास्त्र: घूमने जाने से पहले घर में जरूर करें ये 6 काम, भूलकर भी साथ ना ले जाएं ये सामान
Travel Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में ट्रैवलिंग को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं। अगर आप कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। नीचे जानें ट्रैवलिंग से जुड़े खास वास्तु टिप्स…
Vastu Tips for Travelling: घर और ऑफिस समेत हर जगह के लिए वास्तु शास्त्र में नियम बताए गए हैं। बहुत लोगों को यही लगता है कि वास्तु शास्त्र का कनेक्शन बस घर की दिशा और दशा के लिए ही होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शास्त्र में ट्रैवलिंग को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं। अगर घूमने से पहले और उस दौरान शास्त्र के नियमों का पालन कर लिया जाए तो सारी चीजें सही होती हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर कहीं घूमने जाने से पहले वास्तु के किन नियमों का पालन करना बेहद ही जरूरी होता है।

घूमने जाने से पहले करें ये उपाय
1. शास्त्र के अनुसार कहीं भी घूमने जाने से पहले घर की सफाई कर लेना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से कोई भी यात्रा सफल हो जाती है और इस दौरान कोई भी बाधा नहीं आती है।
2. ऐसी भी मान्यता है कि कहीं भी घूमने जाने से पहले मीठा जरूर खा लेना चाहिए। जो लोग घूमने जा रहे हैं वो मिठाई या फिर दही चीनी इत्यादि खा सकते हैं। कहीं जाने से पहले मीठा खाने को बेहद ही शुभ माना जाता है।
3. जब भी कहीं घूमने जाए तो हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि घर की दहलीज लांघते वक्त आपका दायां पैर आगे होना चाहिए। शास्त्र के हिसाब से अगर ऐसा किया जाए ट्रैवलिंग के दौरान हर काम आसानी से होते चले जाते हैं।
4. अगर आप कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हमेशा ईशान कोण की ओर देखकर ही प्लानिंग करनी चाहिए। इस दिशा को सबसे पवित्र मानते हैं। ऐसे में यहां पर सबसे ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी होती है। इसके आसपास किए गए प्लान अच्छे से सफल होते हैं।
5. ट्रैवलिंग के दौरान भगवान की तस्वीर जरूर साथ रखनी चाहिए। अगर आपने कोई रक्षासूत्र लिया है तो उसे साथ रख सकते हैं। इससे आप सुरक्षित रहेंगे और किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी आपको टच नहीं कर पाएगी।
6. ट्रैवलिंग का सामान रखते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि काले रंग के कपड़े और चीजें ज्यादा ना हो। हल्के रंग से पॉजिटिविटी आती है जोकि आपकी यात्रा को सुखमय बनाते हैं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)





