Hindi Newsधर्म न्यूज़today taurus horoscope 25 december 2025 aaj ka vrishabh rashi ka rashifal daily future predictions
वृषभ राशिफल 25 दिसंबर: सिंगल लोगों में इंटरेस्ट दिखा सकते हैं ये 2 लोग, ऑफिस में ना करें रिस्की वादा

वृषभ राशिफल 25 दिसंबर: सिंगल लोगों में इंटरेस्ट दिखा सकते हैं ये 2 लोग, ऑफिस में ना करें रिस्की वादा

संक्षेप:

Aaj ka Vrishabh Rashi Ka Rashifal, Taurus Horoscope 25 December 2025: राशिचक्र में दूसरे नंबर पर वृषभ राशि आती है। जिनके जन्म समय में चन्द्रमा वृषभ राशि में गोचर करता है, उन लोगों की राशि वृषभ होती है। जानें 25 दिसंबर का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा होगा?

Dec 24, 2025 07:59 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Taurus Horoscope Today 25 December 2025, Aaj ka Vrishabh Rashifal, वृषभ राशिफल: आज आप शांति से अपना काम करते जाएंगे और इससे रिजल्ट भी अच्छा मिलेगा। एक-एक काम करते जाने से आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ता जाएगा। धैर्य बनाए रखें। काम शुरू करने से पहले एक छोटी सी लिस्ट जरूर बनाएं। ऑफिस में सबसे अच्छे से बात करें। अपना ख्याल रखें और चीजों का ज्यादा लोड ना लें। बाकी आज की पूरी राशिफल जानने के लिए नीचे डालें एक नजर...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वृषभ लव राशिफल

आज पर्सनल लाइफ में आप शांत और स्थिर रहेंगे। इसी वजह से रिश्ते में गर्माहट भी आएगी। पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनें। दिखावा करने से अच्छा होता है कि छोटे-छोटे जेस्चर से लोगों का दिल जीता जाए। अगर आप सिंगल हैं तो आज के दिन कोई पड़ोसी या फिर आपका क्लासमेट इंटरेस्ट दिखाएगा। उनसे प्यार से बात करें और अपनी ओर से संकेत क्लैरिटी के साथ दें। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आज पार्टनर से शांति के साथ बैठकर बात करें। पार्टनर के साथ कोई छोटा काम या प्लान साथ में शेयर करें। इस चीज का ध्यान रखें कि दूसरों से अपनी तुलना ना करें। धैर्य बनाए रखेंगे तो चीजें सही होंगी। साथ ही पार्टनर और आपके बीच भरोसा भी बढ़ेगा।

वृषभ करियर राशिफल

आज के दिन प्रोफेशनल लाइफ में आप खूब मेहनत करने वाले हैं। हालांकि एक बार में एक काम खत्म कर लें। किसी भी चीज को अधूरा ना छोड़ें। लोगों को आपकी भरोसेमंद इमेज पसंद आएगी और लोग आपके एफर्ट्स को नोटिस भी करेंगे। आज शॉर्टकट तरीका ना अपनाएं। साथ ही रिस्की वादा करने से बचें। हो सके तो किसी कलीग की मदद जरूर करें। टीम वर्क को तवज्जो देंगे तो काम आसान होगा। टीम में अपडेट क्लैरिटी के साथ दें। आज सीनियर्स और कलीग्स आपकी तारीफ करने वाले हैं।

वृषभ आर्थिक राशिफल

आज वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति सही रहने वाली है। अपने प्लान पर टिके रहेंगे तो चीजें और अलाइन होती जाएंगी। इस महीने के बिल्स को संभालकर रखें। साथ ही फ्यूचर के लिए कुछ ना कुछ बचत करते जाइए। अचानक होने वाली खरीददारी से बचिए। अगर किसी चीज का पेमेंट करना है तो ऑफर्स की जांच पहले ही कर लें। हड़बड़ी में कुछ भी ना करें। आज परिवार का ही कोई इंसान आपको बचत करने की सही सलाह दे सकता है। इनकी बातों को जरूर ध्यान से सुनें। कोई बड़ी चीज लेनी है तो विकल्प की तुलना जरूर कर लें। हो सके तो एक-दो दिन रुककर ही फैसला लें।

ये भी पढ़ें:मेष राशिफल 25 दिसंबर: मीटिंग में करें ये काम, ऐसे करें दिन की शुुरुआत

वृषभ स्वास्थ्य राशिफल

आज आपकी सेहत सही रहने वाली है लेकिन कुछ चीजों का ध्यान देना जरूरी है। अपनी बॉडी का ख्याल रखें। ज्यादा तामझाम के चक्कर में ना पड़ें। रूटीन को जरूर फॉलो करें क्योंकि डिसिप्लिन में रहने से पूरा दिन प्रोडक्टिव होता है। आज हल्का शाकाहारी खाना ही खाएं। पानी पर्याप्त मात्रा में लें। चाहे तो आप पानी पीने के लिए रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं। देर रात स्नैक्स ना खाएं। भारी खाना खाने से भी बचें। खाने के बाद अगर आप हल्की सी वॉक कर लेंगे तो सही रहेगा। इससे आपका डाइजेशन भी अच्छा रहेगा और मूड भी फ्रेश हो जाएगा। अगर थकान सी महसूस हो तो काम के बीच आराम जरूर करें। चैन की सांस लेना भी जरूरी है। इसके लिए खुद को गिल्ट में डालने की जरूरत नहीं है। सुबह के समय ब्रीदिंग एक्सरसाइज जरूर करें। इससे आपका मन शांत रहेगा। इन छोटी-छोटी आदतों से सेहत सही रहेगी और आपका पूरे हफ्ते फोकस्ड महसूस करेंगे।

वृषभ राशि के गुण

ताकत- भावुक, व्यावहारिक, सावधानीपूर्वक, धैर्यवान, कलापूर्ण, दयालु

कमजोरी- असहिष्णु, भरोसेमंद, जिद्दी

प्रतीक- बैल

तत्व- पृथ्वी

शरीर का भाग- गर्दन एवं गला

राशि स्वामी- शुक्र

शुभ दिन- शुक्रवार

शुभ रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 6

लकी स्टोन- ओपल

वृषभ राशि अनुकूलता चार्ट-

स्वाभाविक झुकाव: कर्क, कन्या, मकर, मीन

अच्छी अनुकूलता: वृषभ, वृश्चिक

औसत अनुकूलता: मेष, मिथुन, तुला, धनु

किस राशि के साथ कम जमेगी: सिंह, कुंभ

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!