Hindi Newsधर्म न्यूज़today scorpio horoscope today 31 january 2026 vrishchik rashi aaj ka rashifal daily future predictions
वृश्चिक राशिफल 31 जनवरी: शादीशुदा महिलाएं आज भूलकर भी ना करें ये गलती, कानूनी मामले जीत मिलने की पूरी संभावना

वृश्चिक राशिफल 31 जनवरी: शादीशुदा महिलाएं आज भूलकर भी ना करें ये गलती, कानूनी मामले जीत मिलने की पूरी संभावना

संक्षेप:

Aaj ka Vrishchik Rashi Ka Rashifal, Scorpio Horoscope 31 January 2026: राशि चक्र में ये आठवीं राशि है। जिन लोगों का जन्म समय में चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृश्चिक मानी जाती है। जानें इस राशि के जातकों के लिए 31जनवरी का दिन कैसा होने वाला है?

Jan 31, 2026 06:10 am ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Scorpio Horoscope Today 31 January 2026, Aaj ka Vrishchik Rashifal, वृश्चिक राशिफल: आज के दिन वृश्चिक राशि वाले रिश्ते में चल रही उलझनों को सुलझा लें। इसके लिए खुलकर बात करने की जरुरत पड़ेगी। रिश्ते में धैर्य और समझदारी जरुरी है। ऑफिस में आपका पॉजिटिव अप्रोच आपके फेवर में कई चीजें लाएगा। आज सेहत से संबंधित कुछ दिक्कतें हो सकती हैं, ऐसे में ध्यान रखने की जरूरत है। आज आपकी आर्थिक स्थिति सही रहने वाली है। नीचे विस्तार से जानें कि आज आपको लव, करियर, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़ी किन-किन बातों का ध्यान रखना है?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

31 जनवरी 2026 के लिए पढ़ें वृश्चिक राशि का विस्तृत राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)

आज वृश्चिक राशि वाले लोग अपने पार्टनर को खुश रखने की कोशिश करें। उन्हें नाराज करने से बचें। हो सके तो आज एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। आज प्यार के में मामले में कुछ बातें बिगड़ सकती है और इसकी वजह ईगो हो सकता है। ऐसे में समझदारी से आगे बढ़ें। जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में हैं, वो आज गंभीर मुद्दों पर बात कर सकते हैं। पार्टनर से खुलकर बात करें ताकि गलतफहमी ना हो। शादीशुदा महिलाएं आज अपने किसी भी पुराने रिश्ते के बारे में बात करते हुए सावधानी बरतें। हो सके तो ऐसी गलती ना ही करें कि जहां आप पुराने रिश्तों की बात करें। अगर क्रश से दिल की बात कहनी है तो आज दिन का दूसरा हिस्सा सही होगा।

वृश्चिक करियर राशिफल (Scorpio Career Horoscope)

31 जनवरी के दिन वृश्चिक राशि वाले ऑफिस से जुड़े फैसले समझदारी से ही लें। ऑफिस में आज आपका बात-व्यवहार बहुत मायने रखने वाला है। एविएशन, ऑटोमोबाइल, कंस्ट्रक्शन, पब्लिशिंग, हॉस्पिटैलिटी और बायोकेमिस्ट्री की फील्ड से जुड़े लोगों का दिन आज बिजी होगा। किसी से भी बहस ना करें क्योंकि इससे आपका काम जरूर प्रभावित होगा। आज कुछ जरूरी काम आज समय पर निपटा लेंगे। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, आज उनका कोई इंटरव्यू जरूर क्लियर होगा। कुछ लोगों को विदेश में भी अच्छा मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स और बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है।

वृश्चिक फाइनेंशियल राशिफल (Scorpio Money Horoscope)

आज के दिन पैसा आने की संभावना है। हालांकि इस खर्च करते वक्त सावधानी जरूर बरतें। आज के दिन शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने से बचें। आज म्यूचुअल फंड जैसी चीजों को देख सकते है। आज आप कहीं पर यात्रा की प्लानिंग करेंगे, जिसमें खर्चा होगा। साथ ही आज ऐसे योग बन रहे हैं कि आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिल सकती है। आज कुछ लोग दान-पुण्य का काम भी कर सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को प्रमोटर्स की मदद से फंड मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:आज का पंचांग 31 जनवरी: शनिदेव की पूजा, रवि योग, जानें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन लोगों के लिए लकी होगा फरवरी का महीना, मिल सकती है गुड न्यूज
ये भी पढ़ें:फरवरी में जन्मे लोगों की ऐसी होती है पर्सनैलिटी, इन 2 कमियों से काम होता है खराब
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोग फरवरी में रहें सतर्क, जान लें उपाय
ये भी पढ़ें:गाड़ी या बाइक लेने के लिए फरवरी में कौन सी तारीख है परफेक्ट, जान लें शुभ दिन

वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल (Scorpio Health Horoscope)

आज वृश्चिक राशि वाले अपनी सेहत को जरा भी हल्के में ना लें। अपनी लाइफस्टाइल को सही बनाए रखें। आज के दिन कुछ महिला जातकों को त्वचा संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। कुछ लोगों को माइग्रेन, गले में खराश और वायरल बुखार की दिक्कत हो सकती है। अगर लंबे समय से जिम ज्वाइन करने का सोच रहे थे तो आज कर सकते हैं। शराब और तंबाकू जैसी चीजों को आज छोड़ने का फैसला लेंगे तो अच्छा होगा। आज इस बात का ध्यान रखें कि आपको कोई भी भारी सामान नहीं उठाना है। अगर ऐसा करना पड़े तो सावधानी जरूर बरतें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!