वृश्चिक राशिफल 25 फरवरी: आज वृश्चिक राशि वाले ऑफिस में जल्दबाजी में ना लें कोई भी फैसला, उधार देने से बचें

Feb 25, 2026 06:20 am ISTDr JN Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Aaj ka Vrishchik Rashi Ka Rashifal, Scorpio Horoscope 25 February 2026: राशि चक्र में ये आठवीं राशि होती है। जिन लोगों का जन्म समय में चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृश्चिक मानी जाती है। जानें इस राशि के जातकों के लिए आज यानी 25 फरवरी का दिन कैसा जाने वाला है?

वृश्चिक राशिफल 25 फरवरी: आज वृश्चिक राशि वाले ऑफिस में जल्दबाजी में ना लें कोई भी फैसला,  उधार देने से बचें

Scorpio Horoscope Today 25 February 2026, Aaj ka Vrishchik Rashifal, वृश्चिक राशिफल: आज शांत रहें। फोकस के साथ हर काम करें। आज आपके छोटे-छोटे फैसले भी बड़े साबित हो सकते हैं। अपनी अंतरात्मा पर भरोसा करें। आज फैक्ट्स जरूर चेक करें। लोगों से प्यार से बोलें। जरूरत लगने पर मदद जरूर लें। आज सोच-समझकर फैसले लें। किसी भी काम को शुरू करने से पहले प्लानिंग करना जरूरत है। आज करीबी दोस्त कोई अच्छी सलाह दे सकता है। रूटीन को फॉलो करते रहें। बाकी जानें कि आज यानी 25 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा होगा?

वृश्चिक लव राशिफल

आज आप काफी जुड़ाव सा फील करेंगे। आप सच्चे होते हैं तो भरोसा खुद ब खुद बनने लगता है। पार्टनर की बात को ध्यान से सुनें और अपनी बात भी प्यार से ही सामने रखें। अगर आप रिश्ते में हैं तो पार्टनर के साथ शांति से बैठकर दिल की बात करें। उनकी छोटी-छोटी परवाह दिखाएं। घर के किसी काम में हाथ बंटा दें या फिर आज चाय पीते हुए साथ में बैठें। एक-दूसरे का सम्मान करें और धैर्य बनाए रखें क्योंकि इससे गलतफहमियां आसानी से दूर हो जाती हैं और नजदीकियां बढ़ने लगती हैं।

वृश्चिक करियर राशिफल

ऑफिस में काम के मामले में आज धीरे-धीरे और सिस्टमैटिक तरीके से आगे बढ़ने की कोशिश करें। एक समय में एक ही काम में पूरा फोकस करें। टीममेट्स की मदद करें। टीमवर्क से अच्छा रिजल्ट मिलता है और सब जल्दी भी हो जाता है। अगर दिमाग में कोई नया आइडिया या विचार आए तो उसे डायरी में नोट कर लें। अगर कुछ डिस्कशन हैं तो शांत माहौल में ही करें। इतना ध्यान रखें कि बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें। छोटे-छोटे ब्रेक्स जरूर लें क्योंकि इससे मन फ्रेश रहेगा और काम में भी मजा आएगा।

वृश्चिक मनी राशिफल

पैसों के मामले में आज अपनी सोच को क्लियर रखें। सिंपल सी प्लानिंग करें। अपने हर एक छोटे-बड़े खर्चे का हिसाब रखिए। किसी बड़ी खरीददारी को लेकर अगर आप कन्फ्यूजन में हैं तो इसे अभी के लिए टाल देना ही सही है। रोज कुछ ना कुछ बचत करने की आदत जरूर डालें। अगर कोई आज काम के बदले पैसे देने की बात करें तो उसके बारे में पहले सब कुछ पता करें। शर्ते क्लियर हो तभी आगे बढ़ें। आज के दिन किसी को भी बड़ा कर्ज देने से बचें। अगर समझ ना आए तो विनम्रता के साथ मना कर देना ही बेहतर है। कुछ भी खरीदने से पहले दाम की तुलना जरूर करें। नियमित रूप से बचत करेंगे तो आगे के लिए स्थिरता अभी से बनने लगेगी।

वृश्चिक हेल्थ राशिफल

आज अच्छी हेल्थ के लिए सही रूटीन को ही अपनाएं। इससे दिन भी अच्छा जाएगा और मन भी खुश रहेगा। सुबह की शुरुआत हल्की स्ट्रेचिंग और वॉक के साथ करें क्योंकि इससे शरीर की जकड़न भी कम होगी। सुबह नाश्ता हल्का ही रखें। पानी पर्याप्त मात्रा में ही पिएं। अगर तनाव महसूस हो या फिर घबराहट सी लगे तो गहरी सांस लें। सोने से पहले स्क्रीन टाइमिंग कम करें। इस दौरान फोन कम ही चलाएं। सोने से एक घंटे पहले ही फोन से दूर हो जाएं। शांत माहौल बनाएं। थकान ज्यादा हो तो काम बांट लें और परिवार की मदद लें। दिन के आखिरी में सब कुछ अच्छा होने के लिए आभार महसूस करिए। इससे आपका मन बहुत ही शांत रहेगा। इतना ध्यान रखें कि राम में स्नैकिंग से बचना है।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Dr JN Pandey

लेखक के बारे में

Dr JN Pandey

संक्षिप्त विवरण: डॉ. जे.एन पांडेय एक वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ हैं, जिनके पास 25 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनके लेख पर दुनियाभर के पाठक भरोसा जताते आ रहे है। यही वजह है कि ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में इनकी एक विशिष्ट पहचान है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जे. एन. पांडेय ने वाराणसी के प्रतिष्ठित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (B.H.U.) से वैदिक ज्योतिष में डॉक्टरेट और मास्टर डिग्री प्राप्त की है। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 1992 में भारत के यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (U.G.C.) द्वारा डॉ. पांडे को राष्ट्रीय विद्वान के रूप में चुना गया, जिससे उन्हें वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध करने का अवसर मिला।


योगदान

शोध और अकादमिक योगदान के अलावा, डॉ. पांडेय ने B.H.U. द्वारा प्रकाशित प्रतिष्ठित पंचांग (विश्व पंचांगम) में सह-संपादक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उन्होंने B.H.U. में स्नातक छात्रों को पढ़ाकर नई पीढ़ी के ज्योतिषियों को अपने गहन ज्ञान और शैक्षणिक दृष्टिकोण से मार्गदर्शन प्रदान किया।


उपलब्धियां

डॉ. पांडेय साइबर एस्ट्रो लिमिटेड के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और मई 1997 में कंपनी के गठन से ही मुख्य ज्योतिषी के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ज्योतिष टीम का नेतृत्व करते हुए उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं और कंटेंट प्रदान किया। 2008 में वे कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी बने और पूरे संगठन के संचालन और व्यवसाय की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डॉ. पांडे साइबर मीडिया समूह की कंपनियों के शीर्ष निर्णय-निर्माण निकाय (S.F.R.M.) का हिस्सा बने। 27 वर्षों तक की लंबी सेवा के बाद उन्होंने अप्रैल 2024 में साइबर एस्ट्रो लिमिटेड से अपना रास्ता अलग कर लिया


विशेषज्ञ

वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध
वास्तु एक्सपर्ट

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!