वृश्चिक राशिफल 7 मई 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
Scorpio Horoscope Today 7 May 2026: आज जल्दबाजी में दिया गया जवाब या लिया गया फैसला आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकता है। जल्दबाजी ना करें। जानें 7 मई को लव, करियर, मनी, और हेल्थ के लिहाज से वृश्चिक राशि वालों को क्या संकेत मिलेंगे और उनके लिए क्या बचाव करना है?

Scorpio Horoscope Today 7 May 2026, आज का वृश्चिक राशिफल 7 मई 2026: आज का दिन थोड़ा टाइमिंग संभालकर चलने वाला है। किसी भी चीज की हड़बड़ी ना करें। एक छोटे से मैसेज से लेकर किसी भी कागजी काम में जल्दबाजी ना करें। आज हर एक चीज बारीकी से समझकर ही आगे बढ़ें या फिर कोई फैसला लें। आज बात करते वक्त आसान और सही शब्दों का इस्तेमाल करें। प्यार, पैसा और करियर से जुड़ी चीजों में आज थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। अगर मन किसी छोटी चीज को पकड़ लें तो नजरअंदाज करने की बजाय अपना शक जरूर दूर करें। आज जल्दी में काम करने की बजाय आपके सही टाइमिंग का होना जरूरी है। नीचे जानिए कि वृश्चिक राशि वालों के लिए 7 मई का दिन लव, करियर, मनी और सेहत के लिहाज से कैसा होगा?
Scorpio Love Horoscope, वृश्चिक लव राशिफल
आज रिश्ते में शब्दों का असर ज्यादा रहेगा। अगर रिलेशन में हैं तो गुस्से या जल्दी में मैसेज ना भेजें। छोटा सा मैसेज भी गलत लग सकता है। सही टाइम पर आसान तरीके से बात करें। सिंगल लोग किसी से मैसेज, कॉल या जान-पहचान के जरिए जुड़ सकते हैं। लेकिन एक ही बातचीत से पूरी कहानी ना बनाने लगे। सामने वाले के बात करने का तरीरा देखें। वो आपको सम्मान दे रहा है या नहीं? उसकी बातों में स्थिरता है या नहीं? सही टाइम और सही लहजे से प्यार स्थिरता और सुरक्षा की भावना देता है। रिश्ता बनाने में हड़बड़ी ना करें।
Scorpio Career Horoscope, वृश्चिक करियर राशिफल
आज आपको काम में बातचीत थोड़ी संभलकर करनी होगी। जॉब में ईमेल, रिपोर्ट, कॉल, मीटिंग, सेल्स या छोटे कामों में ध्यान रखना जरूरी है। जो चीज बाद में ठीक नहीं हो सकती उसे भेजने से पहले एक बार जरूर चेक करें। बिजनेस से जुड़े लोग डिलीवरी टाइम, ग्राहक की डिटेल, बुकिंग या छोटे एग्रीमेंट को कन्फर्म करके ही आगे बढ़ें। आज स्टूडेंट्स सवालों को ध्यान से पढ़ें और हड़बड़ी में जवाब ना दें। कुल मिलाकर आपका आज स्मार्ट कम्युनिकेशन करना जरूरी है।
कुछ भी क्लियर नहीं है तो पूछें। छोटा और क्लियर जवाब आगे का बड़ा काम बचा सकता है। सही शब्द आपके अच्छे कॉन्टैक्ट को खराब होने से बचा सकते हैं।
Scorpio Money Horoscope Today, वृश्चिक मनी राशिफल
आज छोटे खर्चे आपका ध्यान मांग सकते हैं। ट्रांसपोर्ट, रिचार्ज, फीस, कुरियर, ऑनलाइन ट्रांसफर या पढ़ाई से जुड़ी चीजों पर खर्चा हो सकता है। बिना देखे-समझे किसी को पैसे ना भेज दें। नाम, तारीख और अमाउंट जरूर चेक करें। बार-बार छोटा खर्चा बचत पर असर कर सकता है। इसका ध्यान रखें। इन्वेस्टमेंट में भी जल्दबाजी ना करें। ट्रेडिंग में किसी भी मैसेज पर तुरंत भरोसा ना करें। अगर पैसे की बात चैट में हो रही है तो इसका कन्फर्मेशन लें। आज थोड़ा ध्यान रखने से बड़ी गलती बच सकती है। छोटे खर्चों को हल्के में ना लें क्योंकि यही बाद में बड़े बन जाते हैं।
Scorpio Health Horoscope, वृश्चिक सेहत राशिफल
आज आप एक ही बात को बार-बार सोच सकते हैं। ओवरथिंकिंग हो सकती है। इसका असर आपके कंधे, सांस, हाथ या नींद पर असर पड़ सकता है। आज के दिन छोटी सी बात भी दिमाग में घूम सकती है और शरीर को टेंशन में रख सकती है। काम से थोड़ा ब्रेक लें। एक काम खत्म करें और फिर थोड़ा फोन से दूर हो जाएं। गहरी सांस लेना या छोटी वॉक करना फायदेमंद रहेगा। रात में बहस या बार-बार चैट चेक करने से बचें। सेहत तब और सही होगी जब आप एक बात को क्लियर करके उसे बार-बार नहीं सोचेंगे।
वृश्चिक राशि के लिए आज की सलाह
वृश्चिक राशि वालों के लिए यही सलाह है कि जब मन शांत हो तभी जवाब दें। सही टाइम पर दिया गया जवाब छोटी बात को बड़ा बनने से रोक देता है।
वृश्चिक राशि का लकी नंबर: 3
वृश्चिक राशि का लकी रंग: सिल्वर
लेखक के बारे में
Ishita Kotiyaइशिता कोटिया को ज्योतिष और टैरो प्लेटफॉर्म पर IshK Aura के नाम से जाना जाता है। वो एक मनोवैज्ञानिक, ज्योतिषी और होलिस्टिक लाइफ स्ट्रैटेजिस्ट हैं। वे मनोविज्ञान की समझ को ज्योतिष और इंट्यूटिव साइंसेस के साथ जोड़कर लोगों को मार्गदर्शन देती हैं और उनकी जिंदगी को आसान बनाती हैं।
इशिता ने क्लिनिकल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और इमोशनल ट्रॉमा, रिश्तों की समस्याओं और व्यवहार से जुड़े पैटर्न को समझने में विशेषज्ञता रखती हैं। उनकी खास बात ये है कि वे वैज्ञानिक मनोविज्ञान और पारंपरिक ज्योतिष को मिलाकर ऐसी सलाह देती हैं जो समझने में आसान होते हैं और लोग उन्हें आसानी से अपना भी सकते हैं।
इशिता को टैरो, ज्योतिष, ऑकल्ट साइंसेस, रेकी और अन्य इंट्यूटिव हीलिंग तरीकों में 10 साल से अधिक का अनुभव है। वो सर्टिफाइड लाइफ कोच और मास्टर स्पिरिचुअल लाइफ कोच भी हैं। साथ ही वे प्राणिक हीलिंग और रेकी की प्रैक्टिशनर हैं। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज एनालिसिस (लेवल 1 और 2) में भी सर्टिफिकेशन किया है, जिसमें उनका फोकस क्रिमिनोलॉजी पर रहा है। ऐसे में वह जिंदगी के हर पहलु को ध्यान में रखते हुए लोगों को सलाह देती हैं।
इशिता लगातार हेल्थ एस्ट्रोलॉजी और प्रेडिक्टिव एस्ट्रोलॉजी का अध्ययन करती रहती हैं ताकि लोगों को बेहतर और गहराई से गाइडेंस दे सकें। उनका एकमात्उर द्देश्य लोगों को समझ और बैलेंस के साथ आगे बढ़ने में मदद करना है ताकि लोगों की जिंदगी स्मूदली चलती रहें।
और पढ़ें

