Hindi Newsधर्म न्यूज़today scorpio horoscope 27 November 2025 aaj ka vrishchik rashifal future prediction
वृश्चिक राशिफल 27 नवंबर : वृश्चिक राशि वाले पार्टनर का रखें ध्यान, आज खर्चों में करें कटौती

वृश्चिक राशिफल 27 नवंबर : वृश्चिक राशि वाले पार्टनर का रखें ध्यान, आज खर्चों में करें कटौती

संक्षेप:

Scorpio Horoscope today vrishchik Rashi ka Rashifal Today: राशि चक्र की यह आठवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृश्चिक मानी जाती है। वृश्चिक राशि वाले आज पार्टनर की पसंद-नापसंद का खास ध्यान रखें।

Nov 27, 2025 07:05 am ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Scorpio Horoscope Today, वृश्चिक राशिफल 27 नवंबर 2025: आज पार्टनर की पसंद-नापसंद का खास ध्यान रखें। काम में चैलेंज आएंगे, लेकिन उन्हें स्वीकार करेंगे तो अच्छे नतीजे मिलेंगे। पैसा आएगा, लेकिन सेहत में हल्की परेशानी बनी रह सकती है। रिश्ते में समझदारी से काम लें और झगड़े को बड़े होने से पहले ही संभालें। काम में ईमानदारी और नैतिकता से समझौता न करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लव राशिफल: रिश्ते में चल रही उथल-पुथल को हल्के में न लें। खुलकर बात करेंगे तो मामला सुलझ सकता है। दिन का पहला भाग उन महिलाओं के लिए खास है जो शादी में मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। ईगो टकराव, घर के बड़े-बुजुर्गों का दखल और कई छोटी–बड़ी बातें मिलकर तनाव बढ़ा सकती हैं। सिंगल लोगों को कोई खास इंसान मिल सकता है, लेकिन तुरंत प्रपोज करने की जल्दबाजी न करें। कुछ दिन इंतजार करें।

ये भी पढ़ें:कन्या राशि वाले पैसों को लेकर बनाए सही प्लान, स्वास्थ्य का भी रखें ध्यान

करियर राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। दोपहर के बाद इंटरव्यू देने का सही समय है। इंटरव्यू क्लियर होने की संभावना ज्यादा है। क्लाइंट मीटिंग्स भी अच्छे से हो जाएंगी।टीम मीटिंग में नए आइडियाज लाने की कोशिश करें। टेक्निकल प्रोजेक्ट संभालने वालों को आज थोड़ा अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। बैंकिंग और अकाउंटिंग वालों को आंकड़ों में गलती से बचना होगा। कंस्ट्रक्शन, फूड प्रोसेसिंग, ऑटोमोबाइल और लॉजिस्टिक्स वाले बिजनेसमैन को फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन बढ़िया है। कंपटीशन एग्जाम क्लियर होने के योग हैं।

आर्थिक राशिफल: पैसों को लेकर छोटी समस्याएं रहेंगी, इसलिए बड़े खर्च टालें। आज ससुराल की तरफ से आर्थिक मदद भी मिल सकती है। स्मार्ट सोचें और लंबी अवधि वाले निवेश करें। कुछ व्यापारी आज अपने बकाया भुगतान क्लियर कर पाएंगे। टेक्सटाइल, टूरिज्म, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंस्ट्रक्शन से जुड़े व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा। आज किसी को बड़ा कर्ज देना सही नहीं है। बाद में परेशानी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:तुला राशि वाले धन खर्च सोच-समझकर ही करें, पुराने दिक्कतों से आज मिलेगा आराम

स्वास्थ्य राशिफल: आज सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। सांस से जुड़ी परेशानी हो तो सतर्क रहें। डायबिटीज वाले लोगों को डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए। कुछ बुजुर्गों को सीने में इंफेक्शन हो सकता है। अस्थमा वाले लोग धूल से दूर रहें। डाइट को कंट्रोल में रखें। ठंडे ड्रिंक्स, सोडा, शुगरी वाली चीजें अवॉइड करें और ताजा जूस पिएं।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!