वृश्चिक राशिफल 12 जून 2026: अगले 2 दिन तक नए रिश्ते में जाने से बचें, स्वास्थ्य पर दिखेगा चंद्रमा-मंगल का बुरा असर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Vrishchik Rashifal Today 12 June: आज वृश्चिक राशि पर चंद्रमा और मंगल मिलकर स्वास्थ्य पर बुरा असर डालेंगे। हालांकि डरने की जरूरत नहीं है। अपना ध्यान रखें। वहीं नए रिश्ते में जाने से बचें।

वृश्चिक राशिफल 12 जून 2026: अगले 2 दिन तक नए रिश्ते में जाने से बचें, स्वास्थ्य पर दिखेगा चंद्रमा-मंगल का बुरा असर

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 12 June 2026: 12 जून का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। कुछ मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है लेकिन स्वास्थ्य और मन की स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है। नौकरी, बिजनेस और निवेश के लिए आज का दिन सही दिख रहा है। रिश्तों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें और अपने गुस्से और चिड़चिड़ेपन पर काबू रखें। शांत मन से कोई भी फैसला लेना आपको लॉन्ग टर्म का फायदा देकर जाएगा। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के भविष्यफल की मदद से जानें आज आपका दिन लव, करियर, मनी और हेल्थ के मामले में कैसा जाने वाला है?

वृश्चिक राशि लवलाइफ

प्यार के मामले में आज का दिन आपके फेवर में है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा। आपसी समझ पहले से और भी बेहतर होगी। जीवनसाथी के साथ थोड़ी दूरी या रूखापन जैसी चीज महसूस हो सकती है। हालांकि समय के साथ स्थिति संभल जाएगी। नए रिश्ते की शुरुआत करने का मन बना सकते हैं लेकिन अभी एक-दो दिन रुककर फैसला लेना बेहतर रहेगा। जल्दबाजी से बचेंगे तो कई चीजें सही दिशा में आगे बढ़ेंगी।

वृश्चिक करियर राशिफल

कामकाज के मामले में दिन आपके साथ रहने वाला है। सरकारी काम से जुड़ेंगे। किसी बड़े अधिकारी का पूरा सपोर्ट मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। आज काम की तारीफ होगी और हो सकता है कि आने वाले दिनों में अच्छे और नए मौके भी मिले। फिलहाल तो नए अवसर का इंतजार है तो कुछ दिन धैर्य रखना होगा। प्यार और करियर का अच्छा तालमेल बिठाने से आगे चलकर आपको खूब फायदा होगा।

वृश्चिक मनी राशिफल

पैसों के मामले में आज का दिन बहुत अच्छा है। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो सही प्लानिंग के साथ आगे बढ़ सकते हैं। लाभ मिलेगा। वहीं बिजनेस में भी लाभ मिलने के पूरे योग हैं। पुराना कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। हालांकि बिना सोचे-समझे पैसा लगाने से बचें और हर फैसले को फाइनल करने के पहले सारी चीजों को जांच-परख लें। समझदारी से किया गया निवेश आपको लंबे समय तक अच्छा मुनाफा देकर जाएगा।

वृश्चिक हेल्थ राशिफल

आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। मन में बेचैनी या चिड़चिड़ापन बना रह सकता है और छोटी-मोटी परेशानी आज आपको महसूस हो सकती है। कोशिश करें कि काम से समय मिलते ही थोड़ा आराम जरूर करें। समय पर भोजन कर लें और तनाव से दूर रहने की पूरी कोशिश करें। अगर आपको किसी बात को लेकर ज्यादा चिंता हो रही है तो उसे मन में ना रखें। किसी भरोसेमंद दोस्त या फिर परिवार के सदस्य से शेयर कर सकते हैं। इससे आप बहुत अच्छा और हल्का महसूस करेंगे। थोड़ा ध्यान रखेंगे तो आज का दिन आसानी से निकल जाएगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!