धनु राशिफल 12 जून 2026: आज भावुकता में आकर ना दें रिएक्शन, ऑफिस में मिल सकती है नई जिम्मेदारी
Sagittarius Today Rashifal: आज के दिन धनु राशि वालों को भावुकता में आकर फैसला लेने से बचना है और साथ ही कोई रिएक्शन नहीं देना है। पढें आज का पूरा राशिफल।

Dhanu Aaj Ka Rashifal 12 June 2026: आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। कुछ मामलों में अच्छा रिजल्ट मिलेगा तो कुछ बातों में सावधानी रखने की जरूरत होगी। खासकर स्वास्थ्य और भावनाओं पर ध्यान देना जरूरी है। बिना सोचे-समझे कोई फैसला लेने से बचें और अपने मन को शांत रखें। परिवार और पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा जिससे कई परेशानियां आसान सी लगने लगेंगी। पैसों से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा है और सही प्लानिंह के साथ किया गया निवेश आगे चलकर अच्छा लाभ देगा। पढ़ें पंडित नरेंद्र उपाध्याय का भविष्यफल।
धनु राशि लवलाइफ
लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो पार्टनर के साथ आपका तालमेल बनेगा। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का पूरा साथ और सपोर्ट मिलेगा। छोटी-छोटी बातों पर भावुक होकर रिएक्शन देने से बचें क्योंकि इससे बेवजह की गलतफहमी पैदा हो सकती है। खुलकर बातचीत करने से रिश्ते मजबूत होंगे तो पार्टनर से आज मन की बात जरूर करें। अगर किसी बात को लेकर मन में चिंता है तो उसे छिपाने की बजाय अपने पार्टनर के साथ जरूर शेयर करें। प्यार और विश्वास दोनों बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
धनु करियर राशिफल
कामकाज के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रह सकता है। ऑफिस में अपने हिस्से की जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। जल्दबाजी या फिर भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला ना लें। कलीग्स के साथ अच्छा व्यवहार रखेंगे तो चीजें आसान होगी और अच्छे मन के साथ सारे काम भी पूरे होते जाएंगे। टीमवर्क वाली भावना के साथ मिलकर काम करें। अगर आज कोई नई जिम्मेदारी मिले तो उसे पूरे कॉन्फिडेंस के साथ एक्सेप्ट करें। धैर्य और मेहनत से किया गया काम आने वाले समय में आपको अच्छी पहचान दिला सकता है।
धनु मनी राशिफल
आज पैसों के मामले में अच्छा दिन है। अगर आप निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो समय आपके फेवर में दिखाई दे रहा है। सोच-समझकर किया गया निवेश आगे चलकर बहुत लाभ देगा। पुराने किसी काम से भी धन लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि बिना जानकारी के कहीं पैसा लगाने से बचें। खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे तो आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होती जाएगी। आज लेनदेन से बचने की कोशिश करें।
धनु स्वास्थ्य राशिफल
आज अपने स्वास्थ्य को जरा भी नजरअंदाज ना करें। शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी कमजोरी महसूस होगी। समय पर खाना खाएं। बाहर का मसालेदार और तला-भुना खाने से बचें। नींद पूरी लें। समय मिलते ही आराम करें। जरूरत से ज्यादा भावुक होना भी मानसिक परेशानी बढ़ा सकता है। इस वजह से मन को शांत रखने की कोशिश करें। छोटी सी वॉक, योग या ध्यान करने से फायदा मिलेगा। अगर कोई पुरानी परेशानी लंबे समय से चली आ रही है तो डॉक्टर की सलाह लेने में देरी ना करें। छोटी सी बरती गई आज की सावधानी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


