मीन राशिफल 9 जून 2026: आज सुलझ सकते हैं धन से जुड़े मामले, करियर में मिल सकती है नई उपलब्धि
Aaj ka Meen Rashifal, Pisces Horoscope Today 9 June 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन चिंताओं से भरा हो सकता है। परिस्थितियां विपरीत हैं, इसलिए थोड़ा बचकर पार करें। पढ़ें मीन राशि के लिए वित्त, करियर, सेहत और लव लाइफ कैसी रहेगी।

Pisces Horoscope Today, आज का मीन राशिफल 9 जून 2026: आज मीन राशि वालों को घबराहट या बेचैनी हो सकती है। प्रेम-संतान का साथ नहीं मिलने से मन परेशान करेगा। अज्ञात भय परेशान कर सकता है। घबराहट, बेचैनी हो सकती है। सिंगल जातकों को अभी नए प्रेम से बचना चाहिए और पुराने प्रेम को संजो कर रखना चाहिए। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। निवेश के लिए बहुत अच्छा समय है। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। घरेलू सुख बढ़-चढ़कर ले रहे हैं। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। पढ़ें आज का मीन राशिफल-
मीन लव राशिफल-
आज आपको लव लाइफ में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर बातचीत करने का सही समय है। आपके आकर्षण में वृद्धि हो सकती है। जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें जल्दबाजी में आकर रिश्ते से जुड़े कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। आज आपकी भावनाएं लव लाइफ में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं। कुछ विवाहित जातक परिवार को आगे बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं।
मीन करियर राशिफल-
करियर के लिहाज से सितारे आपके पक्ष में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी। सहकर्मी आपके काम करने के तरीके से प्रभावित हो सकते हैं और किसी काम में मदद मांग सकते हैं। अगर आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो फिलहाल थोड़े दिन टाल दें। कुछ अस्थायी बाधाएं सामने आ सकती हैं, जिनसे आप पार पा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आपकी कोशिशों का पूरा परिणाम मिलेगा।
मीन आर्थिक राशिफल-
मीन राशि वालों के लिए एक सकारात्मक दिन इंतजार कर रहा है। धन से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। अटके हुए धन की वापसी के संकेत हैं। हालांकि आज आपको किसी को उधार देने से बचना चाहिए, क्योंकि पैसा फंस सकता है। बेकार के खर्चों से दूरी बनाकर रखें। सुख-सुविधाओं में आप खर्च करेंगे। धन की स्थिति अच्छी होने से आप परिवार की जिम्मेदारियां अच्छे से निभा पाएंगे। निवेश के लिए दिन बहुत अच्छा है, इसलिए आपको आगे बढ़ना चाहिए।
मीन सेहत राशिफल-
मीन राशि वालों के लिए आज सेहत बहुत महत्वपूर्ण रहने वाली है। आपको नई ऊर्जा का अनुभव होगा। आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। खूब पानी पिएं। हालांकि वाहन प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है, चोट-चपेट लग सकती है। एकांत में खुद के साथ समय बिताने से आप अच्छा महसूस करेंगे।
मीन राशि वालों के लिए कुल मिलाकर दिन ठीक ठाक रहेगा, हालांकि कुछ मामलों में खास ध्यान रखने की जरूरत है। परिवार का साथ मिलेगा। घर का कोई बड़ा-बुजुर्ग धन से जड़ी कोई महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है। आज पीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


