मीन राशिफल 5 जून 2026: आज लाइफ पार्टनर के साथ खत्म होगा मनमुटाव, निवेश से मिलेगा अच्छा मुनाफा

Pandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Meen Rashi 5 June 2026: मीन राशि गुरु ग्रह से संबंधित है। 5 जून का दिन मीन राशि वालों के लिए शुभ है। सारे काम आसानी से पूरे होंगे और सफलता भी खूब मिलेगी। 

मीन राशिफल 5 जून 2026: आज लाइफ पार्टनर के साथ खत्म होगा मनमुटाव, निवेश से मिलेगा अच्छा मुनाफा

Meen Aaj Ka Rashifal 5 June 2026, Pisces Horoscope Today: 5 जून 2026 का दिन मीन राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं और इस वजह से मन भी खुश रहेगा। परिवार और रिश्तों से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी और बिजनेस में भी स्थिति आपके फेवर में रहेगी। पैसों से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। हालांकि सेहत को लेकर लापरवाही करने से बचें। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के भविष्यफल से जानें आज का दिन लव, करियर, मनी और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा जाएगा?

मीन राशि का लव राशिफल

प्यार के मामले में दिन बहुत ही अच्छा जाएगा। लाइफ पार्टनर के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा और रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। आपसी समझ बढ़ेगी तो सब अच्छा होगा। अगर पिछले कुछ दिनों से पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था तो उसे दूर करने का अच्छा मौका आज आपको आसानी से मिल सकता है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से चीजें और भी आसान होंगी। लव लाइफ में भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं। पार्टनर आपकी फीलिंग्स को समझेगा। रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। पर्सनल लाइफ में सुख-शांति बनी रहेगी।

मीन राशि का करियर राशिफल

करियर के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। सीनियर आपके काम से खुश रहेंगे और ऐसे में आपको नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलने के योग हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने काम से फायदा मिलने की संभावना है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा जिससे आगे खूब फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का समय सही रहने वाला है।

मीन राशि का मनी राशिफल

आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के संकेत हैं। निवेश से लाभ मिलने की पूरी संभावना है। पहले किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिल सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में किस्मत आपका साथ देगी और इनकम के नए सोर्स बनेंगे। अगर आप किसी नई योजना में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो बेझिझक करें क्योंकि रिजल्ट अच्छा ही मिलेगा। हालांकि फिर भी सोच-समझकर फैसला लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। बचत करते चलें।

मीन राशि का स्वास्थ्य राशिफल

आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी होगा। दिन भर थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में आराम के लिए समय जरूर निकालें। खानपान संतुलित रखेंगे तो काफी हद तक सब कंट्रोल में रहेगा। आप बाहर की चीजों का सेवन कम ही करें। मानसिक स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। मन शांत रहेगा और सकारात्मक सोच बनी रहेगी। तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। योग और एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करें। पानी खूब पिएं और नींद पूरी लिया करें।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!