मीन राशिफल 4 जून 2026: आज प्यार और करियर में मिलेंगे अच्छे संकेत, प्रॉपर्टी में निवेश से पहले जरूर करें ये काम
Meen Rashi 4 June 2026: मीन गुरु ग्रह यानी बृहस्पति की राशि है। आज गुरुवार के दिन आपको प्यार और करियर के मामले में कुछ अच्छे संकेत मिल सकते हैं। जानिए पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 4 जून के लिए मीन राशि का राशिफल।

Meen Aaj Ka Rashifal 4 June 2026, Pisces Horoscope Today: 4 जून का दिन मीन राशि वालों के लिए राहत भरा रहने वाला है। बीते कुछ समय से आप जो भी परेशानी या फिर रुकावट महसूस कर रहे थे वो सारी अब धीरे-धीरे सुधरती दिखेंगी। हेल्थ आपकी पहले से ज्यादा बेहतर होगी। जिंदगी में अब धीरे-धीरे पॉजिटिविटी आएगी। पैसों के मामले में आपको कोई नया मौका मिल सकता है। पुराने सोर्स से अच्छा खासा फायदा मिलता रहेगा। आज लव, करियर और परिवार से जुड़े मामलों में गुड न्यूज मिलने के संकेत हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का भविष्यफल।
मीन राशि का लव राशिफल
प्यार के मामले में आज का दिन अच्छा है। पार्टनर की हर एक चीज का ध्यान रखें। उनकी बातों को ध्यान से सुनने की कोशिश करें। प्यार और भरोसा पहले से ज्यादा मजबूत होगा। दोनों की समझदारी से रिश्ते में प्यार बना रहेगा। जिन्हें अपने रिश्ते को लेकर चिंता थी वो अब खुश रहेंगे। शादीशुदा लोगों की जिंदगी भी सही ट्रैक पर चलेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। बच्चे के किसी अचीवमेंट से मन खुश रहने वाला है और ऐसे में परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा।
मीन राशि का करियर राशिफल
नौकरी और बिजनेस के मामले में आज का दिन आपके लिए सही है। काम पूरी स्पीड के साथ करेंगे और रिजल्ट भी अच्छा मिलेगा। कुछ लोगों को आज नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। काम की तारीफ होगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोई नई प्लानिंग सफल होगी। अच्छा मुनाफा मिलने के पूरे संकेत हैं। अगर लंबे समय से कोई नया काम करने की सोच रहे थे तो ये समय आपके फेवर में है बिना किसी झिझक के आगे की प्लानिंग शुरू कर दें।
मीन राशि का मनी राशिफल
पैसों के मामले में आज का दिन आपका साथ देगा। इनकम के नए सोर्स बनेंगे। पुराने सोर्स से भी अच्छा-खासा पैसा आता रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और इस वजह से आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन आपके लिए सही साबित होगा। जमीन या फिर प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना आज आपके लिए फायदेमंद होगा। हालांकि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। पैसा लगाने से पहले पूरी जानकारी लेना आपकी जिम्मेदारी है और ये जरूरी भी है।
मीन राशि का हेल्थ राशिफल
आज आपको अपनी हेल्थ में पहले से ज्यादा सुधार होता दिखेगा। शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से आप बेहतर महसूस करेंगे। आज आपको पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी और ऐसे में आपकी एनर्जी भी बढ़ेगी। काम में मन लगेगा। हालांकि अपने रूटीन का ध्यान रखें। एक्सरसाइज करें। समय मिलते ही वॉक पर जरूर जाएं। समय पर खाएं। नींद अच्छे से लें। बाहरी खाना ना खाएं। थोड़ी सी सावधानी बरतते चलेंगे तो आपको कोई दिक्कत नहीं होने वाली है।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


