मीन राशिफल 25 फरवरी 2026: मीन राशि वाले आज रिस्की प्लान से दूर रहें, जानें लव, सेहत का हाल

Feb 25, 2026 06:41 am ISTDr JN Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Pisces Horoscope Today 25 February 2026 aaj ka meen rashifal : राशि चक्र की यह 12वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मीन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मीन मानी जाती है। आइए जानते हैं, मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 25 फरवरी का दिन। पढ़ें मीन राशि का विस्तृत राशिफल।

मीन राशिफल 25 फरवरी 2026: मीन राशि वाले आज रिस्की प्लान से दूर रहें, जानें लव, सेहत का हाल

आज मीन राशि वालों के मन में हल्की और शांत भावनाएं रहेंगी। अपने सपनों और छोटे-छोटे लक्ष्यों व संकेतों पर ध्यान देने की जरुरत है। किसी पड़ोसी या करीबी व्यक्ति की मदद करें। साथ ही अपना साफ-सुथरा रखें। छोटे-छोटे मगर अच्छे काम करेंगे, तो यह आपको सुकून, शांति और आगे बढ़ने की शक्ति देंगे। आज आपको अपने भीतर की उठ रही आवाज पर भरोसा रखें। कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। धैर्य व खुशी के साथ अपने लक्ष्य की ओर धीरे-धीरे कदम बढ़ाएं।

मीन लव राशिफल
लव लाइफ की बात करें, तो मीन राशि वालों की लव लाइफ में आज नरमी और अपनापन रहेगा। यदि आप रिलेशनशिप में हैं, तो आज आप अपने पार्टनर से छोटी-छोटी बातों से प्यार जताएं, जैसे कि आज आप अपने पार्टनल के लिए चाय बनाकर प्यार जता सकते हैं, या फिर उनकी बातों को ध्यान से सुन सकते हैं या उन्हें एक प्यारा सा नोट दे सकते हैं। इससे विश्वास बढ़ेगा। अगर आप सिंगल हैं, तो आज दोस्त के संग साधारण बातचीत भी खास बन सकती है। लेकिन ध्यान रखें कि बड़े वादे करने से बचें। प्यार को धीरे-धीरे बढ़ने दें। सच्ची भावनाएं और दयालु व्यवहार आपके रिश्तों को सुरक्षित और खुशहाल बनाएंगे।

मीन करियर राशिफल
आज कामकाम मामलों में धैर्य बनानए रखें और अपनी शांत समझ पर भरोसा रखें। आज एक जरूरी काम चुनें और उसे अच्छे से पूरा करें। अपने विचारों को बेहद शांत तरीके से शेयर करें। यदि कोई मदद मांगे तो सहयोग करें, लेकिन अपनी सीमाएं भी समझें। छोटी-छोटी बातों से सीखें और कोई नया आसान तरीका अपनाएं। अपने काम का रिकॉर्ड ठीक रखें और थोड़ा फीडबैक लें। इससे आगे बढ़ने का रास्ता साफ होगा और आपको भीतर गर्व भी महसूस होगा।

मीन मनी राशिफल
आज पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसले लें। छोटी-छोटी फिजूल खर्ची पर ध्यान दें और अचानक खरीदारी से बचें। थोड़ी सी राशि बचत के लिए अलग रखें और उसे खर्च न करें। अगर परिवार में कोई आर्थिक मदद मांगे, तो साफ शब्दों में बताएं कि आप कितना सहयोग कर सकते हैं। किसी भी रिस्की प्लान या झूठे वादों से दूर रहें। पुराने बिल और खर्चों को व्यवस्थित करने से भविष्य की योजना आसान और तनाव कम होगा।

मीन हेल्थ राशिफल
आज आपको अपने शरीर और मन का विशेष ध्यान रखना होगा। थोड़ी देर टहलें, समय पर हल्का और सादा शाकाहारी भोजन करें और पर्याप्त पानी पिएं। लंबे समय तक बैठने के बाद हल्की स्ट्रेचिंग करें और तनाव होने पर गहरी सास लें। थोड़ा जल्दी सोने की कोशिश करें और सोने से पहले मोबाइल या स्क्रीन कम देखें। यदि मन उदास लगे, तो किसी दोस्त से बात करें या परिवार के साथ थोड़ा समय बिताएं। छोटी-छोटी अच्छी आदतें आपके मन और शरीर को संतुलित रखेंगी।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Dr JN Pandey

लेखक के बारे में

Dr JN Pandey

संक्षिप्त विवरण: डॉ. जे.एन पांडेय एक वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ हैं, जिनके पास 25 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनके लेख पर दुनियाभर के पाठक भरोसा जताते आ रहे है। यही वजह है कि ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में इनकी एक विशिष्ट पहचान है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जे. एन. पांडेय ने वाराणसी के प्रतिष्ठित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (B.H.U.) से वैदिक ज्योतिष में डॉक्टरेट और मास्टर डिग्री प्राप्त की है। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 1992 में भारत के यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (U.G.C.) द्वारा डॉ. पांडे को राष्ट्रीय विद्वान के रूप में चुना गया, जिससे उन्हें वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध करने का अवसर मिला।


योगदान

शोध और अकादमिक योगदान के अलावा, डॉ. पांडेय ने B.H.U. द्वारा प्रकाशित प्रतिष्ठित पंचांग (विश्व पंचांगम) में सह-संपादक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उन्होंने B.H.U. में स्नातक छात्रों को पढ़ाकर नई पीढ़ी के ज्योतिषियों को अपने गहन ज्ञान और शैक्षणिक दृष्टिकोण से मार्गदर्शन प्रदान किया।


उपलब्धियां

डॉ. पांडेय साइबर एस्ट्रो लिमिटेड के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और मई 1997 में कंपनी के गठन से ही मुख्य ज्योतिषी के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ज्योतिष टीम का नेतृत्व करते हुए उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं और कंटेंट प्रदान किया। 2008 में वे कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी बने और पूरे संगठन के संचालन और व्यवसाय की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डॉ. पांडे साइबर मीडिया समूह की कंपनियों के शीर्ष निर्णय-निर्माण निकाय (S.F.R.M.) का हिस्सा बने। 27 वर्षों तक की लंबी सेवा के बाद उन्होंने अप्रैल 2024 में साइबर एस्ट्रो लिमिटेड से अपना रास्ता अलग कर लिया


विशेषज्ञ

वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध
वास्तु एक्सपर्ट

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!