मीन राशिफल 11 जून 2026: आज इन 3 चीजों में पैसा लगाने से डबल फायदा, अविवाहित लोगों की जिंदगी में नए शख्स की एंट्री
Meen Rashifal Today 11 June 2026: आज मीन राशि वाले सोच-समझकर निवेश करेंगे तो डबल मुनाफा होना तय है। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से आज किन-किन चीजों को लेकर सतर्क रहना है?

Meen Aaj Ka Rashifal 11 June 2026: आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए कई मामलों में सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। लंबे समय से रुके हुए काम धीरे-धीरे स्पीड पकड़ते दिखेंगे। ऐसे में नई उम्मीदें भी जागेंगी। पैसों के मामलों में सोच-समझकर लिया गया फैसला आगे चलकर लाभ दे सकता है। रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा और परिवार का भी सपोर्ट मिलेगा। धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ेंगे तो आज का दिन सही दिशा में आगे बढ़ सकता है। पढ़ें मीन राशि के लिए पंडित नरेंद्र उपाध्याय का भविष्यफल।
मीन राशि लवलाइफ
प्यार के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत सही जाने वाला है। जो लोग पहले से ही रिश्ते में हैं उनके बीच विश्वास और बढ़ेगा। साथ में भावनात्मक तौर जुड़ा और मजबूत होता जाएगा। पार्टनर के साथ आज खुलकर बात करें। जो लोग सिंगल हैं उनकी जिंदगी में किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है। ये रिश्ता आगे जाकर बहुत ही खास बनेगा। पुराना रिश्ता और भी खास बनेगा। पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अपनी भावनाओं को आज पार्टनर के साथ खुलकर शेयर करें।
मीन करियर राशिफल
करियर के मामले में मीन राशि वालों का दिन अच्छा जाएगा। मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। सीनियर्स का पूरा सपोर्ट होगा। नई जिम्मेदारियां भी मिलेंगी जिससे प्रोफाइल और भी मजबूत होगा। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन फेवर में रहेगा। किसी प्लान को लेकर सोचते आएं हैं तो आज से उस पर काम शुरू किया जा सकता है। अगर आप मेटल, जमीन या फिर फूड से जुड़े बिजनेस में पैसा लगाएंगे तो मुनाफा डबल होने के चांस पूरे हैं। कोई भी फैसला लेने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। सही प्लानिंग के साथ आगे बढ़ने पर सफलता मिलने के पूरे-पूरे योग बन रहे हैं।
मीन फाइनेंशियल राशिफल
पैसों के लिहाज से दिन सही है। कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। निवेश के लिए बहुत ही अच्छा समय है। आज सही तरीके से लिया गया फैसला आगे चलतर अच्छा लाभ दिलाएगा। पुराने निवेश से भी अच्छा मुनाफा मिलने की पूरी संभावना है। हालांकि बिना जांच-पड़ताल के पैसों से जुड़े किसी भी बड़े फैसले से बचें। बजट बनाकर खर्च करेंगे तो बचत बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होती जाएगी। आज लेनदेन से बचें।
मीन स्वास्थ्य राशिफल
आज स्वास्थ्य सामान्य से मध्यम रह सकता है। ऐसे में आप अपनी बॉडी के छोटे-छोटे संकेतों को नजरअंदाज ना करें। अच्छे से आराम करें और खान-पान में सही संतुलन बनाए रखें। पानी की कमी ना होने दें। खूब पानी पिएं और समय पर खाना खाएं। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग, ध्यान या हल्की वॉक फायदेमंद रहेगी। अगर पहले से किसी पुरानी समस्या से परेशान हैं तो आज बिल्कुल भी लापरवाही ना करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


