नवरात्रि का तीसरा दिन आज: मां चंद्रघंटा के पूजन के बन रहे ये शुभ-अशुभ मुहूर्त, देखें 13 अक्टूबर का पंचांग

लाइव हिन्दुस्तान
share

Navratri 3rd day panchang: आज नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की विधिवत पूजा की जाएगी। जानें आज 13 अक्टूबर को पूजा-पाठ के शुभ-अशुभ मुहूर्त और दिशाशूल।

Aaj ka panchang 13 october 2026
आज का पंचांग 13 अक्टूबर 2026

Aaj ka panchang 13 October 2026, नवरात्रि के तीसरे दिन का पंचांग: आज 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को नवरात्रि का तीसरा दिन है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधिवत पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां चंद्रघंटा की पूजा करने से जातक का भय, संकोच और डर दूर होता है। नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है और शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। मानसिक शांति और संतुलन की प्राप्ति होती है।

नवरात्रि के तीसरे दिन मंगलवार का संयोग बन रहा है। मंगलवार का दिन हिंदू धर्म में हनुमान जी को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और संकटों से रक्षा होती है। जानें आज 13 अक्टूबर के शुभ-अशुभ मुहूर्त।

आज का सूर्य और चंद्रमा का समय:

सूर्योदय: सुबह 06:06 बजे

सूर्यास्त: शाम 05:43 बजे

चंद्रोदय: सुबह 08:28 बजे

चंद्रास्त: शाम 07:11 बजे

आज का पंचांग:

13 अक्तूबर, मंगलवार,2026, शक संवत्: 21 आश्विन (सौर) 1948, पंजाब पंचांग: 27 आश्विन मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम: 01 जमादि उल्लावल,1448, विक्रमी संवत्: आश्विन शुक्ल तृतीया तिथि रात्रि 11.28 मिनट तक। अनुराधा नक्षत्र, प्रीति योग रात्रि 08.24 मिनट तक पश्चात आयुष्मान योग, तैतिल करण। चंद्रमा तुला राशि में सायं 07.13 मिनट तक उपरांत वृश्चिक राशि में। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य दक्षिण गोल। शरद ऋतु। अपराह्न 03 बजे से सायं 04.30 मिनट तक राहुकालम्। जमादि उल्लावल (मु.) मास प्रारंभ।

आज के शुभ मुहूर्त:

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:49 बजे से सुबह 05:37 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:44 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

अमृत काल: शाम 04:13 बजे से शाम 05:56 बजे तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:04 बजे से दोपहर 02:50 बजे तक

आज के अशुभ मुहूर्त:

राहुकाल: दोपहर 02:58 बजे से शाम 04:24 बजे तक

यमगंड: सुबह 09:16 बजे से सुबह 10:41 बजे तक

गुलिक काल: दोपहर 12:07 बजे से दोपहर 01:32 बजे तक

दिशा शूल:

उत्तर दिशा। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, दिशा शूल में यात्रा करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इस दिशा में यात्रा करने से शुभ फलों की प्राप्ति नहीं होती है और कष्टों का सामना करना पड़ता है। अगर यात्रा करना अति आवश्यक हो तो जरूरी ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर यात्रा की जा सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़मां चंद्रघंटा के पूजन के बन रहे ये शुभ-अशुभ मुहूर्त, देखें 13 अक्टूबर का पंचांग