Hindi Newsधर्म न्यूज़today libra horoscope aaj ka tula rashi ka rashifal 20 december 2025 future predictions
तुला राशिफल 20 दिसंबर: आज दूर रहने वाले कपल्स का होगा ब्रेकअप? ऑफिस मीटिंग में जरूर करें ये काम

तुला राशिफल 20 दिसंबर: आज दूर रहने वाले कपल्स का होगा ब्रेकअप? ऑफिस मीटिंग में जरूर करें ये काम

संक्षेप:

Libra Horoscope today tula Rashi Ka Rashifal Horoscope 20 December: राशि चक्र में सातवीं राशि तुला की है। जिनके जन्म समय में चन्द्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि तुला मानी जाती है। जानिए आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कैसा होगा?

Dec 20, 2025 07:49 am ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Libra Horoscope Today 20 December 2025, Aaj ka Tula Rashifal, तुला राशिफल: आज जिंदगी को थोड़ा खुलकर जीने की कोशिश करें। पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताएं। प्रोफेशनल लाइफ अच्छी जाएगी। आज तुला राशि के जातकों की सेहत भी अच्छी होगी। ऑफिस में चल रही सभी दिक्कतों का सामना आप धैर्य के साथ करेंगे और सब कुछ आसानी से सुलझा भी लेंगे। बाकी पूरा राशिफल जानने के लिए नीचे डालें एक नजर...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तुला लव राशिफल

आज लव लाइफ में आपकी ओर से कई अच्छी चीजें होंगी जिसका नतीजा अच्छा होने वाला है। लव लाइफ को मजबूत बनाने के लिए बातचीत जरूरी है। जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, आज उन्हें दिक्कत हो सकती है। कुछ लोगों के रिश्ते में इतनी टेंशन आ जाएगी कि बात ब्रेकअप तक भी पहुंच सकती है। कुछ लोग ऑफिस रोमांस के चक्कर में पड़ सकते हैं। हालांकि शादीशुदा लोग इससे दूर ही रहें। आपका एक गलत फैसला आपकी शादीशुदा जिंदगी को तहस-नहस कर सकता है।

तुला करियर राशिफल

करियर के मामले में तुला राशि वालों का दिन सही जाने वाला है। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन का पहला हिस्सा लकी साबित हो सकता है। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर सीनियर की ओर से कई नया काम मिल रहा है तो समझ जाइए कि आपकी प्रोफाइल अब मजबूत बन रही है। बस इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपको ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहना है। टीम के साथ काम करते समय बातचीत और समझदारी से आगे बढ़ें। मीटिंग के दौरान अपनी बात खुलकर सामने रखें और हमेशा एक दूसरा प्लान जरूर तैयार रखें। बिजनेस से जुड़े लोग आज विदेश में अपने काम को आगे बढ़ाने की सोच सकते हैं और इससे जुड़ा कोई अहम फैसला ले सकते हैं।

तुला आर्थिक राशिफल

आज पैसों की कोई कमी नहीं रहने वाली है। अगर किसी दोस्त के साथ पैसों से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने की पूरी कोशिश करें। आज आप परिवार में होने जा रहे किसी फंक्शन में खर्चा कर सकते हैं। कुछ लोग आज दान-पुण्य का भी काम करेंगे। अगर इलेक्ट्रॉनिक सामान लेना है तो इसके लिए दिन का दूसरा हिस्सा ही सही रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। विदेश में पढ़ाई की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स को आने वाले दिनों में खूब खर्चा करना पड़ सकता है तो इसलिए पहले से ही इसकी तैयारी पूरी रखें।

ये भी पढ़ें:सिंह राशिफल 20 दिसंबर: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चक्कर में बिल्कुल भी ना पड़ें
ये भी पढ़ें:कन्या राशिफल 20 दिसंबर: ऑफिस रोमांस से दूर रहें शादीशुदा लोग, पढ़ें पूरा राशिफल

तुला हेल्थ राशिफल

आज तुला राशि के जातकों की सेहत सामान्य रहने वाली है। कुछ महिला जातकों को आज सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। तकलीफ ज्यादा होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें। कई लोगों को आज पाचन से जुड़ी समस्या भी होगी। ऐसे में पौष्टिक खाना ही खाएं। बाहर का खाना अवॉइड करें। जंक फूड ना खाएं। आज ध्यान रखें कि बच्चों के खेलते समय कोई नुकीली चीज उनके आसपास ना हो। जिन लोगों को नींद की दिक्कत होती है, वो मेडिटेशन को रूटीन में शामिल कर सकते हैं। वहीं जो एडवेंचर स्पोर्ट्स करने वाले हैं वो लोग आज थोड़ी सावधानी बरतें। अगर नशा छोड़ने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन सही है।

तुला राशि के गुण

ताकत: आदर्शवादी सोच, लोगों के बीच अच्छा प्रेजेंटेशन, सौंदर्यप्रिय और कला-प्रेमी, आकर्षक और चार्मिंग

कमजोरी: निर्णय लेने में दिक्कत, अनिश्चित, थोड़ा आलसी स्वभाव

प्रतीक: तराजू

तत्त्व: वायु

शरीर का भाग: गुर्दे और मूत्राशय

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ दिन: शुक्रवार

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ रत्न: हीरा

स्वाभाविक मेल (नेचुरल अफ़िनिटी): मिथुन, सिंह, धनु, कुंभ

अच्छी अनुकूलता: मेष, तुला

ठीक-ठाक अनुकूलता: वृषभ, कन्या, वृश्चिक, मीन

कम अनुकूलता: कर्क, मकर

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!