सिंह राशिफल 12 जून 2026:आज सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें पूरा राशिफल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

aaj ka singh Rashifal:  आज सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आपकी लवलाइफ में थोड़ी दिक्कत है, वहीं धन के मामले में चीजें अच्छी है निवेश को लेकर थोड़ा बचें। पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें अपना राशिफल

सिंह राशिफल 12 जून 2026:आज सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें पूरा राशिफल

Leo Horoscope today 12 june 2026:आज सिंह राशि वालों को फिर से शुगर और लाइफस्टाइल से जुड़ी परेशानी रह सकती है। आपके लिए निवेश के लिए भी सलाह है कि सोच समझकर करें। इसके अलावा बहुत अधिक कोई परेशानी वाली बात नहीं है। लव को लेकर भी स्थिति अच्छी है। भाग्य का साथ मिल रहा है। बस इस समय फैसले लेते समय थोड़ा ध्यान दें।

Leo Love Horoscope, सिंह लव राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए लवलाइफ में पार्टनर के साथ थोड़ी नोकझोक हो सकती है, लेकिन अगर प्यार है तो इस अनबन का कोई मतलब नहीं है। आप दोनों को एक दूसरे के साथ मिलकर बैठकर बात करनी चाहिए। एक दूसरे के साथ काम में मदद करें, इससे आपका साथ होगा और चीजें आप दोनों में सुलझेंगी। जो लोग सिंगल हैं वो किसी कम्युनिटी इवेंट या क्साल के जरिए किसी खास से मिलेंगे। आपके लिए चीजें अच्छी है, आगे बढ़ सकते हैं। कुछ सिंह राशि के लोगों के लिए विवाह के भी योग है। विवाह पक्का हो सकती है।

Leo career Horoscope, सिंह करियर राशिफल

सिंह राशि के लिए नौकरी में अच्छी स्थिति है, लेकिन आपके काम का क्रेडिट लिया जा रहा है, इसलिए कोशिश करें कि टीम मीटिंग्स में अपने आइडियाज को अच्छे से दिखाएं, उनपर प्लान बनाएं। इसके अलावा प्रोफेशनल लाइफ में सक्सेस पानी है तो प्रैक्टिकल सोच और स्किल आपके मजबूत होने चाहिए, इसको लेकर कोई ट्रेनिंग कर सकते हैं, इससे आप अपने काम में और बेहतर होगें। जो लोग स्टूडेंट्स हैं, उनके लिए देश से बाहर पढ़ाई का सपना सच हो सकता है। इसको लेकर जल्द खुशखबरी आपको मिल सकती है।

Leo Money Horoscope, सिंह मनी राशिफल

सिहं राशि के लिए बिजनेस की स्थिति अच्छी है। आपके लिए फैसले लेना बहुत जरूरी है, परिवार से मिलकर सोच समझकर काम करेंगे तो अच्छा होगा, कोशिशकरें कि खुद से कोई बात तय ना करें या खुद से फैसले ना लेंष आपके लिए समय अच्छा है, लेकिन निवेश ना ही करें तो अच्छा होगा। आज आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर होगी, लेकिन इससे परेशान नहीं होना है, आगे सब अच्छा है। आज बेकार की चीजों में पैसा जा सकता है, इसलिए कोशिश करें कि इन सब चीजों से दूर रहें।

Leo Health Horoscope, सिंह हेल्थ राशिफल

सिंह राशि वालों को शुगर और हाथ पैरों में दर्द, बीपी आदि की शिकायत हो सकती है। आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है, इसलिए खास ध्यान दें कि शुगर स्पाइक का ध्यान रखें। लाइफस्टाइल को सुधारें, समय पर खाना खाएं और समय पर एक्सरसाइज करें। इसके अलावा डाइट को लेकर भी आपको खास ध्यान देना होगा। अपना मॉर्निंग रुटीन भी सेट कर लें। इससे भी आपको लाभ होगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!