Hindi Newsधर्म न्यूज़today Capricorn Horoscope5 February 2025 Aaj ka Makar Rashifal

मकर राशिफल 5 फरवरी 2025 : मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 5 फरवरी का दिन? पढ़ें राशिफल

  • Aaj ka Makar Rashifal Horoscope,Capricorn Horoscope: राशि चक्र की यह 10वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मकर मानी जाती है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 5 Feb 2025 06:03 AM
share Share
Follow Us on
मकर राशिफल 5 फरवरी 2025 : मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 5 फरवरी का दिन? पढ़ें राशिफल

Capricorn Horoscope for Today 5th February 2025 : आज मकर राशि के लोग प्यार और करियर में बैलेंस पाएंगे। आर्थिक चीजों पर सतर्क रहें। इस समय मकर राशि वालों को पर्सनल और प्रोफेशनल मामलों को पूरे आत्मविश्वास के साथ संभालना चाहिए। आपकी लवलाइफ में ऐसे मौके मिलेंगे, जो आपके रिश्तों को गहरा करेंगे। आपके करियर में फोकस और दढ़ निश्चय जरूरी है। आज बेकार के खर्चों को करने से बचें।

मकर लव राशिफल
आपकी लवलाइफ में आपको अच्छे मौके मिलेंगे, जिनसे आपका संबंध गहरा होगा। चाहे आप सिंगल हैं या फिर किसी रिलेशनशिप में हैं, आज का दिन दिल से बातचीत करने का है इसके अलावा अपनी भावनाओं को जाहिर करने का है। अपने पार्टनर को अच्छे से सुनें। आपस में एक दूसरे से काम करके और उन्हे सपोर्ट करके आप एक दूसरे के करीब आएंगे। अपने से सच्चे रहें और किसी भी ऐसी चीज से समझौता न करें, जो आपके लिए सच में मायने रखती हो।

मकर करियर राशिफल
आज आप खुद को विकास के केंद्र में पाएंगे। अपने लंबे समय के जो आपने लक्ष्य निर्धारित किए है, उन पर फोकस करने का इससे अच्छा समय नहीं मिलेगा। किसी भी प्रकार की व्याकुलता से बचें और अपने काम के प्रति समर्पित रहें। अपने सहयोगात्मक प्रोजेक्ट में अच्छा रिजल्ट ला सकते हैं, इसलिए टीमवर्क के लिए तैयार रहें। यह जरूर है कि आपको किसी भी बदलाव को अपनाने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए, जो आपके काम में रास्ते में आती हैं।

मकर मनी राशिफल
जब आपके फाइनेंस की बात आती है, तो आज का दिन सावधानी से योदना बनाने और सतर्कता की तरफ इशारा कर रहा है। आज का दिन अपने बजट को रिव्यू करने के लिए अच्छा है। आज ऐसे क्षेत्रों की पहचान करें, जहां आप फालतू का खर्चा बचा सकते हैं। आवेग में आक चीजों को ना खरीदें, बचत पर फोकस करें। आर्थिक ऑप्शन की रिसर्च के लिए समय निकालें।

ये भी पढ़ें:कुंभ राशिफल 5 फरवरी : कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 5 फरवरी का दिन?

मकर हेल्थ राशिफल
आपकी फिजिकल एक्टिविटी और मानसिक आराम दोनों में बैलेंस बनाने की जरूरत है, इससे आपकी हेल्थ प्रभावित हो सकती है। रोज एक्सरसाइज करें, जैसे वॉक करें, वर्कआउट करें, इससे आपका एनर्जी लेवल बढ़ेगा। तनाव को कम करना भी जरूरी है, इसके लिए मेडिटेशन, योग और डीप ब्रीदिंग की प्रैक्टिस करें। अच्छे से पानी पिएं और पौष्टिक खाना खाएं।अपने शरीर के सिग्नलों को सुनें। अच्छे से आराम करें।

डॉ. जे.एन.पाण्डेय वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ वेबसाइट: www.astrologerjnpandey.com ई-मेल: djnpandey@gmail.com फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

अगला लेखऐप पर पढ़ें