मकर राशिफल 25 फरवरी: आज मकर राशि वाले पार्टनर को ऐसे दिखाएं अपनापन, ऑफिस में जल्द मिलेगा नया मौका

Feb 25, 2026 07:02 am ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय
share

Capricorn Horoscope Today 25 February 2026 aaj ka makar rashifal: राशि चक्र की यह 10वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मकर मानी जाती है। जानें आज यानी 25 फरवरी का दिन मकर राशि वालों के लिए कैसा होने वाला है?

मकर राशिफल 25 फरवरी: आज मकर राशि वाले पार्टनर को ऐसे दिखाएं अपनापन, ऑफिस में जल्द मिलेगा नया मौका

Capricorn Horoscope, मकर राशिफल, 25 February 2026: आज आप बैलेंस्ड महसूस करेंगे। आपके छोटे-छोटे फैसले काफी मायने रखते है। रिश्ते और हेल्थ में धीरे-धीरे इंप्रूवमेंट होगा। शांत रहें और प्लानिंग बनाएं। आत्मविश्वास के साथ अपने कदम आगे बढ़ाते जाएं। आज सोच-समझकर फैसला लेने का दिन है। दूसरों से प्यार से ही बात करें। थोड़ा-थोड़ा करके बचत करें। काम के बीच-बीच आज आराम जरूर करें। किसी से किया गया वादा आज निभाएं। बाकी जानें कि आज का दिन 25 फरवरी आपके लिए कैसा जाने वाला है?

मकर लव राशिफल

आज आपक शांत नेचर लोगों को अपनी ओर खींचेगा। अगर आप रिश्ते में हैं तो छोटे-छोटे जेस्चर से पार्टनर को अपनापन दिखाएं। उन्हें ध्यान से सुनें या फिर घर के किसी काम में हाथ बंटा दें। इससे आपके बीच की नददीकियां और भी बढ़ती जाएंगी। अगर आप सिंगल हैं तो लोगों से हंसते-मुस्कुराते हुए मिलिए। किसी इवेंट या ग्रुप से जुड़ें। यहां पर आप अपने जैसे इंसान से मिल सकते हैं। हालांकि फीलिंग्स को समझें लेकिन इसे जताने की जल्दबाजी ना करें। पहले दोस्ती को बढ़ने दें। ईमानदार रहिए और धैर्य बनाकर आगे बढ़िए। आज आपकी मौजूदगी से सामने वाला शख्स सुरक्षित और खास महसूस करने वाला है।

मकर करियर राशिफल

आज काम में क्लैरिटी रखें और आसान चीजों से ही शुरुआत करें। सुबह काम शुरू करने से पहले तीन सबसे जरूरी काम की एक लिस्ट तैयार कर लें। आसान काम से शुरूआत करेंगे तो आगे लिए आत्मविश्वास और भी मजबूत होगा। मीटिंग के दौरान आप क्लैरिटी के साथ अपनी बात सामने रखें। जरूरत पड़ने पर किसी कलीग की मदद जरूर करें। ध्यान रखें कि छोटी सी छोटी मदद भी नोटिस होती है। अगर कोई फैसला लेते वक्त डाउट हो तो सारी जानकारी इकट्ठा कर लें। बीच-बीच में ब्रेक जरूर लें। ऑफिस में जल्द ही आपको नया और अच्छा मौका मिल सकता है।

मकर मनी राशिफल

आज आप पैसे के मामले में समझदारी जरूर दिखाएं। आज छोटे बिल्स और सब्सक्रिप्शन जरूर चेक करें। जो अब जरूरी नहीं हैं, उन्हें बंद कर दें। अगर अब बचत करने का मन बना रहे हैं तो कुछ पैसे अलग रख दें। वादा करें कि आप रोज या हफ्ते में कुछ दिन जरूर ये करेंगे। आज की बचत आपको फ्यूचर में अच्छा बूस्टअप देगी। रिस्की इन्वेस्टमेंट से आज दूर रहें। उन योजनाओं या ऑफर्स से दूर रहें जो जल्दी अमीर बनने का सपना दिखा रहे हैं। परिवार में अगर कोई पैसों की सलाह मांगे तो मदद करें। आज छोटे-छोटे खर्चों में बचत ढूंढने की कोशिश करें। आज की प्लानिंग से कल की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर हेल्थ राशिफल

आज अपनी हेल्थ का ख्याल रखें। हर एक छोटा कदम भी आपके लिए मायने रखता है। सुबह-सुबह 20 मिनट जरूर टहलें। आज पानी ज्यादा पिएं। थकान महसूस हो तो बिना किसी भी हिचक के आराम जरूर करें। हल्की स्ट्रेचिंग जरूर करें। आज बहुत ही ज्यादा भारी या फिर ज्यादा मसालेदार खाना ना ही खाएं। सिंपल वेज खाना खाएं। अगर तनाव बढ़ने लगे तो तीन गहरी सांस लें और कुछ भी ना सोचें। किसी भरोसेमंद दोस्त या फिर परिवार के किसी सदस्य के साथ वक्त बिताएं या फिर इनके साथ हल्की एक्टिविटी भी कर सकते हैं। साथ में चलने-फिरने से भी मन हल्का महसूस करेगा।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो


गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।


परिचय और अनुभव

गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।


करियर

गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।


एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच

गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।


व्यक्तिगत रुचियां

काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।


विशेषज्ञता

वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!