कर्क राशिफल 20 मार्च: पार्टनर को पर्सनल स्पेस दें और ऐसे बनाएं रिश्ता मजबूत, ऑफिस में हो रही राजनीति से रहें दूर
Cancer Horoscope Today 20 march 2026 Aaj ka Kark Rashifal predictions: कर्क राशि राशि चक्र की चौथी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कर्क मानी जाती है। जानें आज यानी 20 मार्च के दिन कर्क राशि वालों का दिन कैसा होगा?

Today Cancer Horoscope Aaj ka Kark Rashifal 20 March 2026: कर्क राशि वालों की लव लाइफ आज काफी संतुलित रहने वाली हैं। अगर किसी भी तरह की बहस हो तो इन चीजों से बचने की कोशिश करें। पार्टनर के साथ प्यार से पेश आएं और उनकी फीलिंग्स को समझने की कोशिश करें। वहीं आज आपकी प्रोफेशनल लाइफ भी सही रहेगी। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। ऐसे में कई लोगों के लिए प्रोमेशन के मौके भी बनने के चांस हैं। अगर किसी भी तरह की चुनौती सामने आती है तो पॉजिटिव माइंडसेट से उसे संभालने की कोशिश करें। पैसों के मामले में आज थोड़ा सोच-समझकर फैसला लेना ही सही होगा। बस इस बात का ध्यान रखें कि आपको ऑफिस में हो रही राजनीति से दूर रहना है।
नीचे पढ़ें कर्क राशि के लिए 20 मार्च 2026 का विस्तृत राशिफल
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)
कर्क राशि के कुछ जातकों के लिए नए प्यार की शुरुआत होने के चांस हैं। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी खास इंसान से हो सकती है। ये खास इंसान आपको किसी फंक्शन, यात्रा या फिर फैमिली इवेंट में मिल सकता है। अगर रिश्ते को आगे बढ़ाना है तो आज घरवालों से इस बारे में बेहिचक बात करें। लोगों को आपकी बात समझ आएगी। जो लोग रिश्ते में हैं वो अपने पार्टनर को पर्सनल स्पेस दें। जब भी बात हो तो उनकी बातों को ध्यान से सुनें। इससे आप लोगों का रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगा। शादीशुदा महिलाएं इस बात का खास ध्यान रखें कि उनके रिश्ते में कोई भी रिश्तेदार या फिर भाई-बहन किसी भी तरह की दखलअंदाजी ना करें।
कर्क करियर राशिफल (Cancer Career Horoscope Today)
आज कर्क राशि के लोग अपने काम को शांत और सही तरीके से संभालने की कोशिश करें। अगर कोई नई जिम्मेदारी मिलती है तो उनसे लेने से ना डरें। अगर किसी क्लाइंट से डील को सफल बनाना है तो अपनी कम्युनिकेशन स्किल का इस्तेमाल करें। बॉटनिस्ट, टीचर, एविएशन और मीडिया की फील्ड से जुड़े लोगों का दिन आज थोड़ा ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। वकालत कर रहे लोगों को आज कुछ बड़े केस मिल सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को नई पार्टनरशिप मिल सकती है और फिर इसके बाद फंडिंग के मौके बनेंगे। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन खास रहने वाला है।
कर्क मनी राशिफल (Cancer Money Horoscope Today)
कर्क राशि के जातक आज पैसों को लेकर सही प्लानिंग करें। पैसे से जुड़ा जो भी फैसला हो उस पर एक बार विचार जरूर करें। वहीं प्रॉपर्टी, जमीन और शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने की सोच सकते हैं क्योंकि सब फेवर में होने के ज्यादा चांस बनते दिख रहे हैं। हो सकता है कि घर में मेडिकल खर्चा बढ़ें। जिनके ऊपर पुराना कर्जा था उन्हें आज राहत मिल सकती है। पुराना कर्जा खत्म होने की पूरी संभावना है। जो लोग नया बिजनेस करने की सोच रहे थे, उनके लिए आज का दिन सही रहेगा। जल्द ही पैसे की व्यवस्था भी आराम से होने की संभावना है।
कर्क स्वास्थ्य राशिफल (Cancer Health Horoscope Today)
आज के दिन आप अपने रूटीन को फॉलो करते रहें। अपने खानपान पर विशेष रूप से ध्यान दें। अगर आप काफी समय से कोल्ड ड्रिंक, चाय और कॉफी ज्यादा ले रहे हैं तो उसे कम करने की कोशिश करें। कुछ लोगों को सांस संबंधी दिक्कत आ सकती है। ऐसे में सावधान रहें। धूल-मिट्टी वालों जगह पर कम जाएं। अगर जरूरत है तो मास्क पहनें। सिर पर कोई भारी सामान उठाने से बचें। दवाइयों को समय पर लेने की कोशिश करें। किसी पहाड़ी क्षेत्र में यात्रा कर रहे हैं तो मेडिकल किट को अपने साथ ही रखें। नशे वाली किसी भी चीज को छोड़ना है तो छोड़ दें।
डॉ. जे.एन. पांडेय, वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com, फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
लेखक के बारे में
Dr JN Pandeyसंक्षिप्त विवरण: डॉ. जे.एन पांडेय एक वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ हैं, जिनके पास 25 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनके लेख पर दुनियाभर के पाठक भरोसा जताते आ रहे है। यही वजह है कि ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में इनकी एक विशिष्ट पहचान है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जे. एन. पांडेय ने वाराणसी के प्रतिष्ठित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (B.H.U.) से वैदिक ज्योतिष में डॉक्टरेट और मास्टर डिग्री प्राप्त की है। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 1992 में भारत के यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (U.G.C.) द्वारा डॉ. पांडे को राष्ट्रीय विद्वान के रूप में चुना गया, जिससे उन्हें वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध करने का अवसर मिला।
योगदान
शोध और अकादमिक योगदान के अलावा, डॉ. पांडेय ने B.H.U. द्वारा प्रकाशित प्रतिष्ठित पंचांग (विश्व पंचांगम) में सह-संपादक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उन्होंने B.H.U. में स्नातक छात्रों को पढ़ाकर नई पीढ़ी के ज्योतिषियों को अपने गहन ज्ञान और शैक्षणिक दृष्टिकोण से मार्गदर्शन प्रदान किया।
उपलब्धियां
डॉ. पांडेय साइबर एस्ट्रो लिमिटेड के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और मई 1997 में कंपनी के गठन से ही मुख्य ज्योतिषी के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ज्योतिष टीम का नेतृत्व करते हुए उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं और कंटेंट प्रदान किया। 2008 में वे कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी बने और पूरे संगठन के संचालन और व्यवसाय की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डॉ. पांडे साइबर मीडिया समूह की कंपनियों के शीर्ष निर्णय-निर्माण निकाय (S.F.R.M.) का हिस्सा बने। 27 वर्षों तक की लंबी सेवा के बाद उन्होंने अप्रैल 2024 में साइबर एस्ट्रो लिमिटेड से अपना रास्ता अलग कर लिया
विशेषज्ञ
वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध
वास्तु एक्सपर्ट


