कर्क राशिफल 13 फरवरी: आज कर्क राशि वाले पार्टनर से बात करते वक्त करें ये काम, इन चीजों को खाने से बचें
Cancer Horoscope Today 13 February 2026 Aaj ka Kark Rashifal predictions: कर्क राशि राशि चक्र की चौथी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कर्क मानी जाती है। जानें आज यानी 13 फरवरी के दिन कर्क राशि वालों का दिन कैसा होगा?

Today Cancer Horoscope Aaj ka Kark Rashifal 13 February 2026, कर्क राशिफल 13 फरवरी 2026: आज का दिन शांत रहने वाला है। आपको कई सारी उम्मीदें होंगी। आज छोटे-छोटे फैसले भी आपको सही दिशा में आगे लेकर जाएंगे। खास बात ये है कि इस चीज में आपको अपने परिवार और दोस्तों को पूरा सपोर्ट मिलने वाला है। दिन सामान्य ही रहने वाला है लेकिन ये अच्छा होगा। आज हो सकता है कि किसी समस्या का हल आपको क्लियर सोच के साथ ही मिले। धैर्य रखें और अपना विश्वास बनाकर रखें। छोटी-छोटी खुशियों का भी जश्न मनाएं। बाकी आज यानी 13 फरवरी की विस्तृत राशिफल को नीचे पढ़ें। जानें कि आज लव, करियर, मनी और हेल्थ के लिहाज से आपका पूरा दिन कैसा जाने वाला है?
कर्क राशि के लिए 13 फरवरी का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
कर्क लव राशिफल
आज प्यार में सिंपल से रहें। आपकी सादगी किसी को पसंद आएगी। प्यार भरे शब्दों का ही इस्तेमाल करें। जब भी अपने पार्टनर से बात करें तो धैर्य बनाए रखें। आज आप छोटे-छोटे जेस्चर से पार्टनर को सरप्राइज कर सकते हैं। इससे आप लोगों का रिश्ता मजबूत होता जाएगा। पार्टनर के लिए आज आप एक प्यारा सा नोट लिख सकते हैं। आपका छोटा सा एक सरप्राइज उनका दिन बना सकता है। आज बातचीत के दौरान उन्हें ध्यान से सुनें। इससे आप लोगों के बीच भरोसा बढ़ेगा। उनके साथ थोड़ा समय बिताने की कोशिश करें। आज शाम की चाय उनके साथ पी लें नहीं तो छोटी सी वॉक पर साथ हो आएं। आज छोटे-छोटे मूमेंट्स बहुत ही खास होंगे। इन्हें मिस ना होने दें।
कर्क करियर राशिफल
प्रोफेशनल लाइफ में एकदम फोकस्ड रहें। इस बात का ध्यान रखें कि एक काम पूरी तरह खत्म करके ही दूसरे में हाथ डालें। इससे आप क्लैरिटी के साथ काम कर पाएंगे। अगर कोई काम बड़ा है तो उसे हिस्से में बांट लें। इससे काम भी आसान होगा और किसी भी तरह की गलती की संभावना कम ही होगी। अगर जरूरत लगे तो अपने कलीग की मदद जरूर लें। इस में आपको हिचकिचाने की जरूरत नहीं है। अगर प्लान में किसी भी तरह का कोई बदलाव होता है तो शांत रहें। समझदारी के साथ ही आगे का कोई भी फैसला लें। अपनी मेहनत और लगन की आज तारीफ भी होंगी। छोटे-छोटे काम पूरे होते जाएंगे और इससे आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ता जाएगा।
कर्क मनी राशिफल
आज आर्थिक मामलें थोड़ी समझदारी दिखाने का दिन है। सोच-समझकर ही खर्चा करें। फालतू की खरीददारी करने से बचने की कोशिश करें। कोई बड़ा खर्चा है तो आज के लिए उसे टाल दें। छोटे-छोटे सेविंग्स आगे बहुत काम आएंगे। अगर जरूरत लगती है तो किसी भरोसेमंद इंसान की सलाह जरूर लें। आज कोई उधार मांग सकता है लेकिन आज इसे टाल दें क्योंकि इसकी वापसी की संभावना कम होगी।
कर्क हेल्थ राशिफल
आज आपकी हेल्थ सही रहने वाली है। सुबह की शुरुआत हल्की वॉक के साथ करें। पानी ज्यादा पीने की कोशिश करें। जरूरत पड़ने पर आराम जरूर करें। आज ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना ना खाएं। हल्का और सिंपल खाना ही खाएं। कुछ देर के लिए गहरी सांस लें। इससे मन शांत रहेगा और तनाव भी नहीं होगा। रात में आप अच्छी नींद ले पाएंगे। इससे आप दिन भर फ्रेश-फ्रेश महसूस करेंगे।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
लेखक के बारे में
Dr JN Pandeyडॉ. जे.एन पांडेय
संक्षिप्त विवरण
डॉ. जे.एन पांडेय एक वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ हैं, जिनके पास 25 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनके लेख पर दुनियाभर के पाठक भरोसा जताते आ रहे है। यही वजह है कि ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में इनकी एक विशिष्ट पहचान है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जे. एन. पांडेय ने वाराणसी के प्रतिष्ठित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (B.H.U.) से वैदिक ज्योतिष में डॉक्टरेट और मास्टर डिग्री प्राप्त की है। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 1992 में भारत के यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (U.G.C.) द्वारा डॉ. पांडे को राष्ट्रीय विद्वान के रूप में चुना गया, जिससे उन्हें वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध करने का अवसर मिला।
योगदान
शोध और अकादमिक योगदान के अलावा, डॉ. पांडेय ने B.H.U. द्वारा प्रकाशित प्रतिष्ठित पंचांग (विश्व पंचांगम) में सह-संपादक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उन्होंने B.H.U. में स्नातक छात्रों को पढ़ाकर नई पीढ़ी के ज्योतिषियों को अपने गहन ज्ञान और शैक्षणिक दृष्टिकोण से मार्गदर्शन प्रदान किया।
उपलब्धियां
डॉ. पांडेय साइबर एस्ट्रो लिमिटेड के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और मई 1997 में कंपनी के गठन से ही मुख्य ज्योतिषी के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ज्योतिष टीम का नेतृत्व करते हुए उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं और कंटेंट प्रदान किया। 2008 में वे कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी बने और पूरे संगठन के संचालन और व्यवसाय की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डॉ. पांडे साइबर मीडिया समूह की कंपनियों के शीर्ष निर्णय-निर्माण निकाय (S.F.R.M.) का हिस्सा बने। 27 वर्षों तक की लंबी सेवा के बाद उन्होंने अप्रैल 2024 में साइबर एस्ट्रो लिमिटेड से अपना रास्ता अलग कर लिया
विशेषज्ञ
वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध
वास्तु एक्सपर्ट



