मेष राशिफल 12 मार्च: आज ऑफिस में ना लें कोई बड़ा रिस्क, पैसे के मामले में सोच-समझकर लें फैसला
Aaj ka Mesh Rashi Ka Rashifal, Aries Horoscope 12 March 2026: राशि चक्र की यह पहली राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मेष मानी जाती है।

Aaj ka Mesh Rashi Ka Rashifal, Aries Horoscope 12 March 2026: आज मेष राशि के लोग एनर्जेटिक फील करेंगे। अपने काम पर ध्यान देंगे। आप अपने लक्ष्य की ओर धीरे-धीरे लेकिन सही दिशा में कदम बढ़ाते जाएंगे।। आज के दिन परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। आज सही फैसले लेने से कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। आज आपको अपने काम में सही समझ मिल पाएगी पहले से प्लानिंग करके चलेंगे तो अच्छा होगा। आज आप घर के लोगों की बात ध्यान से सुनें और ऑफिस में होने वाले छोटे बदलावों को स्वीकार करें। पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लें। हेल्थ ठीक रहेगी।
मेष लव राशिफल
आज अपनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आप अपनापन महसूस करेंगे। छोटे-छोटे क्यूट जेस्चर से रिश्ते में मिठास आएगी। अगर आप सिंगल हैं तो नए लोगों से मिलते हुए मुस्कुराकर बातचीत शुरू करें। किसी को आज आपकी सादगी पंसद आ सकती है। सच्चे और ईमानदार रहें। अगर आप रिश्ते में हैं तो आज के दिन अपने पार्टनर से खुलकर बात करें और उनकी फीलिंग्स को समझने की कोशिश करें। जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें। धैर्य और ईमानदार बातचीत से रिश्ता और मजबूत होगा।
मेष करियर राशिफल
आज के दिन ऑफिस में धीरे-धीरे ही सही लेकिन सही फोकस के साथ आप काम कर पाएंगे। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आप एक समय में एक ही काम करें। शांत रहें। आपके इस स्वभाव को कलीग्स भी खूब पसंद करेंगे। आज हो सकता है कोई आगे बढ़कर खुद आपकी मदद करें। आज कोई बड़ा रिस्क खुद से ना लें। साथ ही मीटिंग के दौरान बड़े-बड़े वादे ना करें। अगर नौकरी में बदलाव करना चाह रहे हैं तो पहले सही जानकारी ले लें और भरोसेमंद लोगों की सलाह लें। छोटी-छोटी सफलता की खुशी जरूर मनाएं।
मेष मनी राशिफल
आज पैसों के मामले में आपकी स्थिति ठीक रहने वाली है। आज के दिन कोई बड़ा खर्चा ना करें। वहीं आज किसी भी तरह के रिस्की इन्वेस्टमेंट से बचना जरूरी है। छोटी-छोटी बचत आगे काम आएगी। ऐसे में अभी से बचत करना शुरू कर दें। अगर आप किसी भी तरह का इन्वेस्टमेंट करना चाह रहे हैं तो पहले इसके लिए पूरी जानकारी ले लें। रोजमर्रा के खर्चों पर ध्यान देने की कोशिश करें। बचत की आदत डाल लें क्योंकि आने वाले समय में इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुरक्षित रहने वाली है।
मेष स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें। आज बहुत ज्यादा मेहनत करके खुद को ना थकाएं। दिन की शुरुआत सुबह की वॉक के साथ करें। थोड़ी देर टहलें। हल्का-फुल्का योगाभ्यास कर लें। अगर तनाव ज्यादा महसूस हो तो गहरी सांस लेने की प्रैक्टिस कर लें। आज के दिन गर्म पानी पिएं। साथ ही हेल्दी खाना लें। बाहरी खाने से बचें। फास्ट फूड से दूर रहें। सोने से पहले मोबाइल फोन कम चलाएं। स्क्रीन टाइमिंग कम करें क्योंकि इससे आपकी स्लीपिंग साइकिल भी सही होगी। दिन में हल्की स्ट्रेचिंग कर लें क्योंकि इससे शरीर को आराम मिलेगा और मन भी शांत रहने लगेगा।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
लेखक के बारे में
Dr JN Pandeyसंक्षिप्त विवरण: डॉ. जे.एन पांडेय एक वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ हैं, जिनके पास 25 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनके लेख पर दुनियाभर के पाठक भरोसा जताते आ रहे है। यही वजह है कि ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में इनकी एक विशिष्ट पहचान है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जे. एन. पांडेय ने वाराणसी के प्रतिष्ठित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (B.H.U.) से वैदिक ज्योतिष में डॉक्टरेट और मास्टर डिग्री प्राप्त की है। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 1992 में भारत के यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (U.G.C.) द्वारा डॉ. पांडे को राष्ट्रीय विद्वान के रूप में चुना गया, जिससे उन्हें वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध करने का अवसर मिला।
योगदान
शोध और अकादमिक योगदान के अलावा, डॉ. पांडेय ने B.H.U. द्वारा प्रकाशित प्रतिष्ठित पंचांग (विश्व पंचांगम) में सह-संपादक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उन्होंने B.H.U. में स्नातक छात्रों को पढ़ाकर नई पीढ़ी के ज्योतिषियों को अपने गहन ज्ञान और शैक्षणिक दृष्टिकोण से मार्गदर्शन प्रदान किया।
उपलब्धियां
डॉ. पांडेय साइबर एस्ट्रो लिमिटेड के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और मई 1997 में कंपनी के गठन से ही मुख्य ज्योतिषी के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ज्योतिष टीम का नेतृत्व करते हुए उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं और कंटेंट प्रदान किया। 2008 में वे कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी बने और पूरे संगठन के संचालन और व्यवसाय की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डॉ. पांडे साइबर मीडिया समूह की कंपनियों के शीर्ष निर्णय-निर्माण निकाय (S.F.R.M.) का हिस्सा बने। 27 वर्षों तक की लंबी सेवा के बाद उन्होंने अप्रैल 2024 में साइबर एस्ट्रो लिमिटेड से अपना रास्ता अलग कर लिया
विशेषज्ञ
वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध
वास्तु एक्सपर्ट


