कुंभ राशिफल 29 मई 2026: आज कुंभ राशि वालों को मिलेगी सफलता या रहना होगा सावधान? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल
Aaj ka Kumbh Rashifal 29 May 2026 : कुंभ राशि वालों के लिए आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर दिन लाभकारी रहने वाला है या सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं पंडित जी से। पढ़ें कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

Aquarius Horoscope Today, कुंभ राशिफल 29 मई 2026: कुंभ राशि वालों के लिए आज का पूरा दिन आपके लिए अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करने और निजी जीवन में संतुलन बनाने का है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा साथ दें और प्रेम संबंधों में बिना पैनिक किए धैर्य के साथ आगे बढ़ें। धन के मामले में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, वरना नुकसान हो सकता है। आज प्रेम-संबंधों में भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। करियर के लिहाज से दिन बेहतरीन रहने वाला है। नौकरी में तरक्की मिलने के साथ ही व्यापार में लाभ हो सकता है। पढ़ें आज का विस्तृत कुंभ राशिफल-
कुंभ लव राशिफल-
प्रेम संबंधों के लिहाज से इस समय सितारे आपको मिला-जुला और थोड़ा मध्यम परिणाम दे रहे हैं। आपके प्रेम स्थान का स्वामी खुद से बारहवें (द्वादश) भाव में बैठा है, इसलिए इस समय लव लाइफ को लेकर कोई भी बड़ा या अंतिम निर्णय लेना बिल्कुल सही नहीं होगा। लेकिन आज एक सकारात्मक पक्ष यह भी है कि आपके पंचम भाव में देवगुरु बृहस्पति और शुक्र जैसे दो परम शुभ ग्रह एक साथ विराजमान हैं, जिसके कारण परिस्थितियां खराब या चिंताजनक भी नहीं कही जाएंगी। चाहे आप किसी पुराने रिश्ते में हों या किसी नए रिलेशनशिप की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आप जल्दबाजी करने के बजाय हर पहलू को अच्छे से एनालाइज करके ही आगे बढ़ें। वहीं अगर आपके वैवाहिक जीवन पर नजर डालें, तो जीवनसाथी के साथ और उनके स्वास्थ्य दोनों पर अभी भी थोड़ा सा ध्यान देने की विशेष आवश्यकता बनी हुई है। हालांकि, आपके पंचमेश और सप्तमेश का एक खूबसूरत कॉम्बिनेशन आपके चतुर्थ भाव में बना हुआ है, जिसके प्रभाव से आपसी रिश्तों में कोई बड़ी दूरी या दरार नहीं आएगी और सारी स्थितियां पूरी तरह आपके कंट्रोल में रहेंगी। बस पार्टनर की सेहत और उनकी भावनाओं का पूरा ख्याल रखें।
कुंभ करियर राशिफल-
आपके करियर, नौकरी और बिजनेस के दृष्टिकोण से यह समय काफी प्रगतिशील और बेहतर दिखाई दे रहा है। व्यावसायिक स्तर पर आपकी स्थिति काफी मजबूत बनी हुई है, आपके काम-काज में एक स्थिरता रहेगी और रोजमर्रा के काम बिना किसी बड़ी अड़चन के सुचारु रूप से आगे बढ़ते रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके विचारों से उच्चाधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं और कोई बड़ी जिम्मेदारी निभाने का मौका मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि का अनुभव करेंगे। किसी भी काम को करते समय धैर्य बनाए रखें और समय सीमा के भीतर ही उसे निपटाने की कोशिश करें। बाकी करियर के लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।
कुंभ आर्थिक राशिफल-
कुंभ राशि के लिए आज धन और निवेश की बात करें, तो इस मामले में ग्रह बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं हैं। आपको पैसों के लेन-देन या नई जगह पूंजी फंसाने के मामले में थोड़ा सोच-समझकर और फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ाना होगा। किसी के बहकावे में आकर या बिना सोचे-समझे बड़ा निवेश करने से बचें, वरना पैसे का आगमन रुक सकता है। किसी अनजान व्यक्ति के साथ रुपए-पैसों का लेनदेन नहीं करना ही समझदारी है, वरना नुकसान हो सकता है। आर्थिक बजट बनाकर चलें और बड़े खर्चों को फिलहाल के लिए टाल दें। आज कुंभ राशि वालों को धन की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए खर्चों पर नजर रखनी चाहिए।
कुंभ स्वास्थ्य राशिफल-
आपकी राशि के लिए ग्रहों का जो गोचर चल रहा है, उसके अनुसार स्वास्थ्य के मोर्चे पर आपको काफी सचेत और संभलकर रहने की जरूरत है। आपके लग्न भाव में राहु देव पहले से ही विराजमान हैं, जिसके प्रभाव से आपको पेट या पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से यदि आप महिला हैं, तो आपको गायनेकोलॉजिकल (स्त्री रोग) से संबंधित परेशानियों या शरीर के निचले हिस्से में किसी तरह के संक्रमण के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। इसके साथ ही, शनि देव की थोड़ी कमजोर स्थिति यह दर्शा रही है कि इस समय आपकी शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता में कुछ कमी आ सकती है, जिससे मौसमी बीमारियां आपको जल्दी पकड़ सकती हैं। हालांकि, एक बहुत राहत की बात यह है कि चंद्रमा आपके नवम भाव यानी भाग्य स्थान में गोचर कर रहे हैं, जो आपको हर तरह के बड़े जोखिम से उभार रहे हैं। चंद्रमा के इस शुभ प्रभाव से आपका बचाव पक्ष मजबूत रहेगा और सेहत में कोई बड़ा संकट आने से पहले ही आप संभल जाएंगे।
भाग्य स्थान का चंद्रमा आज आपके लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करेगा, जो आपको व्यावसायिक और शारीरिक जोखिमों से सुरक्षित बाहर निकाल कर लाएगा। आज के दिन की सबसे बड़ी सीख यही है कि बिजनेस में मिल रही मजबूती का पूरा लाभ उठाएं, लेकिन निवेश के मामलों में पूरी तरह सतर्कता बरतें। सेहत के मोर्चे पर, खासकर महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही से बचना चाहिए। कुल मिलाकर सूझबूझ से काम लेंगे तो दिन आपके पक्ष में ही रहेगा।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


