Aquarius, कुंभ राशिफल 20 फरवरी 2026: कुंभ राशि वाले बचकर रहें, आप किसी लीगल इश्यू में फंस सकते हैं, पढ़ें राशिफल

Feb 20, 2026 07:48 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Aquarius Horoscope Today Aaj ka Kumbh Rashifal 20 February 2026: राशि चक्र की यह 11वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कुंभ मानी जाती है। कुंभ राशि वाले बचकर रहें, आप किसी लीगल इश्यू में फंस सकते हैं, पढ़ें राशिफल 

Aquarius, कुंभ राशिफल 20 फरवरी 2026: कुंभ राशि वाले बचकर रहें, आप किसी लीगल इश्यू में फंस सकते हैं, पढ़ें राशिफल

Aquarius Horoscope Today 20 February 2026 : आज कुंभ राशि वालों को अपने सिद्धांतों पर कायम रहना है। आज लवलाइफ के सभी इश्यूज से बाहर आएं। आपको वर्कलाइफ के सभी चैलेंज को लेना है, और अपनी काबिलियत साबित करनी है। आपकी हेल्थ और वेल्थ दोनों आज अच्छी रहेगी। आज आप प्रोफेशनल जरूरतों को पूरा कर लेंगे। आपको अपने खर्चों पर खास नियंत्रण रखना है। आपकी हेल्थ भी आज पॉजिटिव रहेगी।

कुंभ लव राशिफल

आज कुंभ राशि वालों का इंटीमेसी लेवल आज बढ़ सकता है, इससे आपकी लवलाइफ और भी मजबूत होगी। आज लवलाइफ में छोटे इश्यूज जैसे बहस के तौर पर आ सकते हैं, इनको आपको सभी को जड़ से खत्म करना है, इससे पहले कि येछोटी-छोट बातें, किसी सीरियस मुद्दे में बदल जाए, हमेशा खुलकर बातचीत करें, और मामले को सुलझा लें। आज आप अपने पैरेंट्स से भी अपने लव अफेयर को डिस्कस कर सकते हैं। शादीशुदा महिलाएं आज कंसीव कर सकती हैं। आज आप एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में शामिल ना हों, इसको लेकर सावधान रहें, इससे आपकी अभी की लाइफ खराब हो सकती हैं। किसी टॉक्सिक रिलेशनशिप में हैं, तो आप इससे बाहर आ सकते हैं।

कुंभ करियर राशिफल

आज खास कामों को करते समय सेंसिबल रहें, आपको अपने काम में खास एफर्ट डालने चाहिए, जिससे सीनियर्स इंप्रेस हों। आपकी अप्रोच से क्लाइंट्स खुश होंगे और आपको तारीफ वाला मेल भी मिल सकता हैं। आज टीम मीटिंग्स में अनुशासन में रहें, आज आपके जो आइडियाज हैं, वो ले लिए जाएंगे। आज स्टूडेंट्स एग्जाम क्लियर कर लेंगे। विदेश में पढ़ाई करने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। म्यूजिशियन, आर्टिस्ट शाम के समय किसी नए स्टेज पर मिलेंगे। आज किसी नए कॉन्सेप्ट पर विचार करना भी अच्छा रहेगा जो आने वाले दिनों में अच्छे रिजल्ट ला सकता है।

कुंभ मनी राशिफल

आज कुंभ राशि वालों को कड़े आर्थिक फैसले नहीं लेने हैं। आज आपको पति या पत्नी के यहां से आर्थिक मदद मिल सकती है। आज प्रोपर्टी खरीदने के लिए दोपहर का समय बहुत अच्छा है। आज आप बचकर रहें, आप किसी लीगल इश्यू में फंस सकते हैं, इसको लेकर आपका अधिक समय खराब है, इसलिए इस मामले में आप सावधानी बरतें, आज बिजनेसमैन और पार्टनरशिप को विदेशी क्लाइंट्स के जरिए से धन जुटाएंगे। किसी दोस्त या भाई-बहन को बड़ी रकम उधार देते समय भी सावधानी बरतनी चाहिए।

कुंभ हेल्थ राशिफल

आज अगर किसी डॉक्टर ने आपको कुछ खास चीजें ना खाने के लिए बोला या किसी चीज का परहेज बोला है, तो आपको डॉक्टर की बात को मानना चाहिए और डॉक्टर के कहे मुताबिक चलना चाहिए। आज जिन लोगों के छाती में अगर दर्द हो तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। आज बच्चों में वायरल फीवर या डाइजेशन से जुड़ी दिक्कत हो सकती हैं, इसको लेकर आप क्लास मिस कर सकते हैं। अगर आप स्मोकिंग छोड़ना चाहते हैं, तो आपके लिए सही समय हैं? आज किचन में काम करते हुए आपको खास ध्यान देना है, आपको हल्के कट लगसकते हैं।

डॉ. जे.एन. पांडेय वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ ई-मेल: djnpandey@gmail.com फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!