Aquarius, कुंभ राशिफल 15 मई 2026:कुंभ राशि के लिए सितारों की चाल आज क्या लाएगी बदलाव, पढ़ें कुंभ राशि का राशिफल
aaj ka Kumbh Rashifal, Aquarius Horoscope 15 May 2026: कुंभ राशि सेकेंड लास्ट राशि मानी जाती है। इस राशि का स्वामी शनि है एस्ट्रोलॉजर नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज धन, करियर, हेल्थ से लेकर लवलाइफ में कैसा रहेगा दिन

Aquarius Horoscope today, कुंभ राशिफल 15 मई 2026: कुंभ राशि वालों के लिए समय आज अच्छा हो रहा है। तृतीय भाव में मंगल और चंद्रमा की युति साहस और कार्यक्षमता को आपके लिए एक अच्छा लाभ लेकर आ रही है। बच्चों की तरफ से आपके लिए अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मामलों की बात करें तो आप पाएंगे कि आपकी इनकम अच्छी दिख रही है। ऑफिस में आप सम्मान पाएंगे। शनि की इस राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक स्थिति लेकर आया है। प्रोफेशनल लाइफ में भी आपके लिए आज का शुभ साबित होगा। आज कुंभ राशि का दिन अपने साथ कई अच्छे पल लेकर आया है। आप भी पढ़ें करियर से लेकर धन और लवलाइफ से लेकर हेल्थ में आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय देंगे जानकारी
Aquarius love Horoscope today,कुंभ लव राशिफल
प्रेम संबंधों में यह समय काफी शुभ दिखाई दे रहा है। रिश्तों में स्थिरता और अपनापन बढ़ेगा। आपके लवर और परिवार वालों से ट्यूनिंग अच्छी होगी। प्रेम संबंध आगे बढ़कर पारिवारिक स्वीकृति या स्थायित्व की ओर जा सकते हैं। संतान पक्ष से भी सुखद समाचार और संतोष प्राप्त होगा, इससे आप खुश रहेंगे। जो लोग रिलेशनशिप में हैं वो आज पार्टनर के साथ अच्छे पलों को एंजॉय करेंगे। आपके लिए आज का दिन कुछ अच्छे पलों में रहेगा।
Aquarius money Horoscope today, कुंभ मनी राशिफल
आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत होती दिखाई दे रही है। आपको नौकरी में अपने पराक्रम और मेहनत का फल मिलेगा, इससे आपके लिए नए मौके खुल रहे हैं। इस समय आपकी इनकम भी बढती दिख रही है। आय में वृद्धि के संकेत हैं और रुके हुए कार्यों में सफलता मिल सकती है। घरेलू मामलों में धैर्य और समझदारी बनाए रखना जरूरी रहेगा। आप अगर शेयरिंग खर्चें कर रहे हैं, तो सभी के लिए हितों से जुड़े फैसले लें। सेविंग का खास ध्यान रखना है और खर्चों को लेकर कंट्रोल जरूरी है। निवेश इस समय आपको लाभ दे सकता है।
Aquarius career Horoscope today, कुंभ करियर राशिफल
व्यापार और करियर के दृष्टिकोण से यह समय अत्यंत शुभकारी साबित हो सकता है। ग्रहों का योग आपके लिए करियर में अच्छे रिजल्ट देगा। तृतीय भाव में मंगल और चंद्रमा की युति साहस और कार्यक्षमता बढ़ाएगी नौकरी में आपको नए अवसर प्राप्त होंगे और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। इस समय जो जरूरी है वो है कि आप प्रोफेशनल लाइफ में प्रोएक्टिव रहें। आपका बिजनेस भी इस समय रफ्तार पकड़ेगा, व्यावसायिक स्थिति मजबूत होगी और करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं।
Aquarius health Horoscope today, कुंभ हेल्थ राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए हेल्थ की स्थिति पहले से बेहतर दिखाई दे रही है। आपकी एनर्जी इस समय अच्छी रहेगी, हेल्थ से जुड़ी छोटी मोटि दिक्कतें इस समय आपको पेरशान कर सकती हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। हेल्थ से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी और मानसिक रूप से भी मजबूती महसूस करेंगे। मेंटली आप थोड़ा अच्छा भी फील करेंगे, क्योंकि तनाव का लेवल कम होगा। नियमित दिनचर्या बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा, इससे आप फिटनेस अच्छी कर पाएंगे। राशिफल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़ें
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


