मेष, कुंभ, वृश्चिक समेत 9 राशियां सावन के तीसरे सोमवार पर करें उपाय, पैसों से भरी रहेगी जेब

Shrishti Chaubey नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान
share

  • Third Monday of Sawan Upay: आज सावन का तीसरा सोमवार है, जो शिव भक्तों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वहीं, राशि अनुसार सावन के दूसरे सोमवार पर कुछ उपायों की मदद से मन मांगी मनोकामना पूरी की जा सकती है।

मेष, कुंभ, वृश्चिक समेत 9 राशियां सावन के तीसरे सोमवार पर करें उपाय, पैसों से भरी रहेगी जेब

Third Monday of Sawan Somwar Upay: आज सावन के तीसरे सोमवार का व्रत रखा जाएगा। सुबह से ही शिव-पूजा आरंभ हो जाएगी। कई जातक भगवान शिव की पूजा संध्या के समय भी करते हैं। सावन के तीसरे सोमवार के दिन व्रत रखने और शिव-पार्वती की पूजा करने से जीवन की तकलीफें कम हो सकती हैं। वहीं, राशि अनुसार सावन के तीसरे सोमवार पर कुछ उपायों की मदद से जातक अपनी मनोकामना पूरी कर सकता है। शिव-कृपा पाने के लिए सावन के तीसरे सोमवार पर मेष से लेके मीन राशि वाले करें ये उपाय-

मेष राशि

मेष राशि के लोग सावन के तीसरे सोमवार के दिन भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सफेद वस्त्र धारण करें और शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग की सावन के तीसरे सोमवार के दिन शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं। ऐसा करने से आर्थिक स्थितियां बेहतर होंगी।

मिथुन राशि

जीवन में सुख-सम्पत्ति बनाए रखने के लिए मिथुन राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार के दिन शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करें।

कर्क राशि

तीसरे सोमवार पर कर्क राशि के लोग चावल के 108 दाने गिनकर और इन्हें धुलकर शिवलिंग पर अर्पित करें साथ ही ध्यान रखें की एक भी चावल का दाना टूटने न पाएं। इससे भोलेनाथ का आशीर्वाद बना रहेगा।

सिंह राशि

सावन के तीसरे सोमवार के दिन भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए सिंह राशि के लोग शिव परिवार की विधिवत पूजा करें। साथ ही भोलेनाथ को सफेद चंदन और सफेद रंग के फूल चढ़ाएं।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग अपनी जीवन की दिक्कतों को दूर करने के लिए तीसरे सावन सोमवार पर खीर का भोग भगवन शिव को लगाएं।

तुला राशि

तुला राशि के लोग सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान शिव को सफेद रंग के फूलों की माला अर्पित करें और महामृत्युंजय मंत्र का यथाशक्ति जाप करें।

वृश्चिक राशि

आज सावन के तीसरे सोमवार के दिन भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए वृश्चिक राशि के जातक शिव चालीसा का पाठ करें। ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।

धनु राशि

तीसरे सावन सोमवार पर धनु राशि के जातक भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर भांग और धतूरा चढ़ाएं।

मकर राशि

सावन के तीसरे सोमवार के दिन भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए मकर राशि के लोग शिवलिंग का जलाभिषेक करें और गाय की सेवा करें।

कुंभ राशि

तीसरे सावन के सोमवार पर भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए कुंभ राशि के लोग तीन बेलपत्र, हरे मूंग की दाल और भांग शिवलिंग पर अर्पित करें साथ ही ‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यं’ मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए आज के दिन भगवान शिव का कच्चे दूध से अभिषेक करना और शिव चालीसा का पाठ करना अति शुभ रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!