Navratri Day 3: मां चंद्रघंटा की पूजा क्या फल देती है? नवरात्र के तीसरे दिन करें इनका पूजन

लाइव हिन्दुस्तान
share

Navratri 2026, Maa Chandraghanta :मां चंद्रघंटा की पूजा का बहुत अधिक महत्व है, इनका नाम चंद्रघंटा क्यों हैं और इनकी पूजा से क्या फल मिलता है यहां पढ़ें

Maa Chandraghanta images
Maa Chandraghanta Navratri 3rd Day 2026

मां दुर्गा जी की तीसरी शक्ति का नाम है मां दुर्गा। नवरात्र के तीसरे दिन इन्हीं के श्रीविग्रह का पूजन होता है। इनके मस्तक पर चंद्रमा विराजमान है, इसलिए इन्हें चंद्रघंटा कहकर पुकारा जाता है। मां चंद्रघंटा का रंग सोने के समान है। वहीं इनके हाथों में खड़ग और अस्त्र हैं। मां चंद्रघंटा की मुद्रा ऐसी है कि सभी शस्त्र लिए सिंह पर सवार होकर माता युद्ध के लिए जा रही हों। इनके घंटे की गूंज से सभी राक्षस छिप जाते हैं। मां का रूप ही ऐसा और इनकी उपस्थिति में ऐसा तेज है। कहा जाता है कि तीसरे दिन साधक का मन मणिपूर चक्र में प्रविष्ट होता है। मां चंद्रघंटा की कृपा से उसे अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होते हैं। ऐसी चीजें जिन्हें हमारा मन कभी नहीं देख पाता और ऐसी चीजें जिन्हें हम कभी सूंघ नहीं पाते हैं, ऐसी दिव्य सुगन्धियों का अनुभव होता है और अलग-अलग आवाजें सुनाई देती हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो इनकी पूजा करता है, उनके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। इनकी आराधना फलदायी है।

माता की सवारी सिंह है और भक्त में निर्भीक हो जाते हैं?

इनकी मुद्रा ऐसी है कि मानों अभी युद्ध के लिए जा रही हों, इसलिए ये भक्तों को कष्टों को पल में नष्ट कर देती हैं। इनका वाहन सिंह है अतः जो भी इनकी पूजा करता है वो सिंह की तरह निर्भय और पराक्रमी हो जाता है। कहा जाता है कि जो इनका ध्यान करता है माता उसकी रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहती है और घंटे की ध्वनि निनादित हो उठती है।

मां की अराधना ही कल्याणकारी है

जो भी मां चंद्रघंटा की पूजा करें उन्हें निरन्तर उनके पवित्र विग्रहको ध्यान में रखते हुए साधना की ओर अग्रसर होने की कोशिश करनी चाहिए। ध्यान रखना चाहिए कि मां ही सभी का कल्याण करने वाली हैं। उनका ध्यान हमारे इहलोक और परलोक दोनों के लिए परमकल्याणकारी और सद्‌गति को देनेवाला है।

वीरता-निर्भयता के साथ ही सौम्यता एवं विनम्रताका भी विकास होता है

दुष्टों का दमन और विनाश करने में सदैव तत्पर रहने के बाद भी इनका स्वरूप दर्शक और आराधक के लिए अत्यन्त सौम्यता एवं शान्तिसे परिपूर्ण रहता है। इनकी आराधना से प्राप्त होने वाला एक बहुत बड़ा सद्‌गुण यह भी है कि साधक में वीरता-निर्भयता के साथ ही सौम्यता एवं विनम्रताका भी विकास होता है। उसके मुख, नेत्र तथा सम्पूर्ण कायामें कान्ति गुण की वृद्धि होती है। मां चन्द्रघण्टा के भक्त और उपासक जहां भी जाते हैं लोग उन्हें देखकर शान्ति और सुखका अनुभव करते हैं। ऐसे साधक के शरीर से दिव्य प्रकाशयुक्त परमाणुओं का अदृश्य विकिरण होता रहता है।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़Navratri Day 3: मां चंद्रघंटा की पूजा क्या फल देती है? नवरात्र के तीसरे दिन करें