वृषभ साप्ताहिक राशिफल : वृषभ राशि वालों के लिए 31 मई से 6 जून तक का समय कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत राशिफल
Taurus Weekly Horoscope: राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है। आइए जानते हैं, 31 मई- 6 जून तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा…

Taurus Weekly Horoscope, वृषभ राशिफल (31 मई- 6 जून 2026)- वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रह सकता है। कुछ मामलों में राहत मिलेगी तो कुछ कामों में अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। हफ्ते की शुरुआत में भागदौड़ ज्यादा रह सकती है। कई काम एक साथ आने से थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे चीजें संभलती नजर आएंगी। इस दौरान किसी भी बात को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें।
वृषभ राशि का करियर राशिफल
कामकाज के मामले में सप्ताह ठीक रहने की उम्मीद है। नौकरी करने वाले लोगों के सामने कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। शुरुआत में काम ज्यादा लग सकता है, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो जाएगी। अगर आप किसी नए अवसर का इंतजार कर रहे हैं तो अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार करने वालों को पुराने संपर्कों का फायदा मिल सकता है। किसी बड़े निवेश या नए समझौते में जल्दबाजी न करें।
वृषभ राशि का आर्थिक राशिफल
पैसों को लेकर सप्ताह सामान्य रहेगा। आमदनी बनी रहेगी, लेकिन खर्च भी साथ-साथ चलते रहेंगे। घर की किसी जरूरत पर पैसा खर्च हो सकता है। अगर आपने पहले से कोई योजना बनाकर रखी है तो आर्थिक मामलों में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। फिलहाल उधार देने या लेने से बचना बेहतर रहेगा।
वृषभ राशि का लव राशिफल
रिश्तों के लिहाज से समय ठीक कहा जा सकता है। पार्टनर के साथ पहले से बेहतर तालमेल देखने को मिल सकता है। अगर किसी बात को लेकर मन में नाराजगी चल रही है तो उसे बातचीत से खत्म करने की कोशिश करें। सिंगल लोगों की किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आगे चलकर खास बन जाए।
वृषभ राशि पारिवारिक जीवन
घर का माहौल सामान्य बना रहेगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है। माता-पिता के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस होगा। घर के किसी बड़े सदस्य की सलाह इस सप्ताह आपके काम आ सकती है।
वृषभ राशि का स्वास्थ्य राशिफल
सेहत को लेकर ज्यादा परेशानी के संकेत नहीं हैं, लेकिन खानपान में लापरवाही न करें। बाहर का खाना कम खाएं। काम की वजह से थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम के लिए भी समय निकालें। नींद पूरी लेने की कोशिश करें।
सप्ताह की सलाह
हर बात का जवाब तुरंत देना जरूरी नहीं होता। कई बार चुप रहकर और सही समय का इंतजार करके भी काम बन जाते हैं।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


