वृषभ साप्ताहिक राशिफल: वृषभ राशि के लिए 24 से 30 मई तक का समय कैसा रहेगा?
Taurus Horoscope Rashifal : राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृषभ मानी जाती है।

Taurus Weekly Horoscope 24-30 May 2026 Saptahik Vrishabh Rashifal, वृषभ साप्ताहिक राशिफल: वृषभ राशि के लिए ये सप्ताह धैर्य, संयम और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। शुरुआत में थोड़ी अस्थिरता के बाद परिस्थितियां बेहतर होती जाएंगी। सप्ताह का अंत कई राशियों के लिए राहत और सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ईश्वर का स्मरण और सकारात्मक सोच आपको मानसिक मजबूती प्रदान करेगी।
वृषभ राशि के लिए 24 से 30 मई तक का समय कैसा रहेगा?
ग्रह स्थिति का प्रभाव: सूर्य और बुध की युति से व्यक्तित्व में मजबूती आएगी। इस सप्ताह वृषभ राशि वालों के जीवन में विशेष प्रभाव डाल रहा है। वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला लेकिन कुल मिलाकर सकारात्मक रहने वाला है। रौब-रुवाब और आत्मविश्वास बना रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर होगी और कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति प्रभावशाली बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार में तनाव या ग्रहकलह की स्थिति बन सकती है। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक रहेगा। सप्ताह के दौरान परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आती जाएंगी और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ेंगे तो लाभ प्राप्त होगा।
वृषभ राशि का इस सप्ताह का हेल्थ राशिफल कैसा रहेगा?
स्वास्थ्य की स्थिति कुल मिलाकर पहले से बेहतर कही जाएगी लेकिन सप्ताह के कुछ दिनों में मानसिक तनाव, सिरदर्द, थकान या छोटी-मोटी परेशानियां बनी रह सकती हैं। खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा। जिन लोगों को पहले से स्वास्थ्य संबंधी समस्या चल रही है उन्हें लापरवाही नहीं करनी चाहिए। योग और पर्याप्त आराम आपके लिए लाभकारी रहेगा।
वृषभ राशि का इस सप्ताह का लव राशिफल कैसा रहेगा?
प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव के बावजूद भावनात्मक जुड़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा लेकिन छोटी बातों को लेकर तकरार की संभावना भी बन सकती है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलने के संकेत हैं। परिवार के लोगों के साथ समय बिताने से मानसिक राहत महसूस होगी। रिश्तों में धैर्य बनाए रखना इस सप्ताह बहुत आवश्यक रहेगा।
वृषभ राशि का इस सप्ताह का करियर और बिजनेस राशिफल कैसा रहेगा?
करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में सप्ताह धीरे-धीरे सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे और नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों के लिए सराहना मिल सकती है।
वृषभ राशि का इस सप्ताह का धन राशिफल कैसा रहेगा?
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च भी सामने आ सकते हैं। नए निवेश में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा। यात्रा और सरकारी कार्यों से लाभ मिलने के संकेत हैं।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


