Hindi Newsधर्म न्यूज़Taurus Horoscope Today Vrishabh Rashi ka Rashifal 10 November 2025 Daily future predictions
वृषभ राशिफल 10 नवंबर : वृषभ राशि वालों के लिए खुशियों से भरा दिन, धन और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत

वृषभ राशिफल 10 नवंबर : वृषभ राशि वालों के लिए खुशियों से भरा दिन, धन और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत

संक्षेप: Taurus Horoscope Rashifal Vrishabh Rashi ka Rashifal 10 November 2025 : राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि के स्वामी ग्रह शुक्र है। वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों जीवन में संतुलन बना रहेगा।

Sun, 9 Nov 2025 08:11 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Vrishabh Rashi Rashifal Taurus Horoscope 10 November, वृषभ राशिफल: आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों जीवन में संतुलन बना रहेगा। धन के योग हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। अपने काम में पूरी लगन दिखाएं और पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसले लें। निवेश करने से पहले योजना बनाएं।स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लव राशिफल: आज प्यार के मामले में समय अच्छा रहेगा। रिश्ते में खुशियां रहेंगी और एक-दूसरे के प्रति समझ बढ़ेगी। आप दोनों को ज्यादा से ज्यादा समय साथ बिताने की कोशिश करनी चाहिए। जो लोग रिश्ते में हैं वे अपने माता-पिता की मंजूरी पाने में सफल हो सकते हैं।पुरानी बातों को बातचीत में न लाएं वरना माहौल बिगड़ सकता है। रोमांस के मामले में आज आप खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे। दिन का दूसरा भाग शादी को लेकर बात करने के लिए शुभ रहेगा। शादीशुदा लोग आज परिवार बढ़ाने की सोच सकते हैं। शादीशुदा महिलाओं को आज अपने जीवनसाथी की सेहत या व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए।

करियर राशिफल: कामकाज में आज कोई समझौता न करें। क्वालिटी बनाए रखना जरूरी है।जो लोग ऐनिमेशन, कंस्ट्रक्शन, फैशन, मीडिया या ऑटोमोबाइल्स से जुड़े हैं, उनके लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा और टारगेट्स भी मुश्किल रहेंगे। थोड़ा तनाव बढ़ सकता है और किसी मीटिंग में गुस्सा आ सकता है। जो कार्यस्थल पर छोटी सी बहस या टकराव पैदा कर सकता है।बिजनेस करने वाले लोग विस्तार की योजना बना सकते हैं, लेकिन अगर विदेशी मार्केट में कदम रखने की सोच रहे हैं तो पहले सभी पहलुओं का अच्छे से अध्ययन कर लें। सीनियर्स या शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अपने स्टूडेंट्स और पढ़ाई पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देना होगा।

ये भी पढ़ें:मेष राशि वाले आज प्यार में धैर्य रखें, मेहनत का मिलेगा पूरा फल

आर्थिक राशिफल: धन के योग बने हुए हैं और अलग-अलग स्रोतों से आय हो सकती है, लेकिन साथ ही आने वाले समय में कुछ अप्रत्याशित खर्च भी संभव हैं इसलिए आज थोड़ा बचत करने पर ध्यान दें। घर या ऑफिस के लिए कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीद सकते हैं। परिवार में संपत्ति से जुड़ा कोई मुद्दा सामने आ सकता है। महिलाएं कार्यस्थल पर किसी जश्न या आयोजन में खर्च करेंगी। कुछ व्यापारी नए क्षेत्रों में निवेश करने की सोचेंगे और नए निवेशक भी धन लगाने में रुचि दिखा सकते हैं। हालांकि यह जरूरी है कि धन प्रबंधन पर ध्यान रखें और जोखिम सोच-समझकर लें।

ये भी पढ़ें:खर्चों से हैं परेशान तो आजमाएं ये वास्तु उपाय, मां लक्ष्मी करेंगी कृपा

स्वास्थ्य राशिफल: सेहत सामान्य और स्थिर रहेगी। कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं दिखती, लेकिन जिन लोगों को हृदय से जुड़ी बीमारी है, उन्हें लंबी दूरी की यात्रा या भारी सामान उठाने में सावधानी रखनी चाहिए। डायबिटीज वाले लोगों को आज डॉक्टर से सलाह या टेस्ट करवाने की ज़रूरत पड़ सकती है। अपने भोजन में ज्यादा फल और सब्जियां शामिल करें ताकि दिनभर ताजगी और ऊर्जा बनी रहे। शराब और तंबाकू जैसी चीजों से पूरी तरह दूर रहें क्योंकि इनसे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

वृषभ राशि के गुण-

ताकत- भावुक, व्यावहारिक, सावधानीपूर्वक, धैर्यवान, कलापूर्ण, दयालु

कमजोरी- असहिष्णु, भरोसेमंद, जिद्दी

प्रतीक- बैल

तत्व- पृथ्वी

शरीर का भाग- गर्दन एवं गला

राशि स्वामी- शुक्र

शुभ दिन- शुक्रवार

शुभ रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 6

लकी स्टोन- ओपल

वृषभ राशि अनुकूलता चार्ट-

स्वाभाविक झुकाव: कर्क, कन्या, मकर, मीन

अच्छी अनुकूलता: वृषभ, वृश्चिक

औसत अनुकूलता: मेष, मिथुन, तुला, धनु

किस राशि के साथ कम जमेगी: सिंह, कुंभ

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!