वृषभ राशिफल 31 दिसंबर 2024 : साल 2024 का आखिरी दिन वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल
- Taurus Horoscope 31 december 2024, Vrishabh Rashifal : राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है।

Taurus Daily Horoscope, वृषभ राशिफल 31 दिसंबर 2024: सुनिश्चित करें कि आप नई चुनौतियां लेने के लिए तैयार हैं। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। स्वास्थ्य के साथ समझौता न करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। आइए डॉ जे एन पांडेय से जानते हैं वृषभ राशि का विस्तृत राशिफल...
वृषभ लव राशिफल : लव लाइफ में खुशियां बांटे। रोमांटिक रहें और पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। आज प्रेमी आपके साथ सुहाने पलों को एंजॉय करेंगे। उन टॉपिक्स के बारे में न बात करना अच्छा होगा, जिससे साथी डिस्टर्ब हो। एक अच्छे श्रोता बनें। प्रेमी पर खूब प्यार लुाएं। सिंगल फीमेल्स को आझ किसी करीबी व्यक्ति से प्रपोजल मिलेगा। कुछ भाग्यशाली पुरुष पुराने प्यार के पास वापस जाएंगे। जिससे जीवन में खुशियां लौट आएंगी।
वृषभ करियर राशिफल : ऑफिस में महत्वपूर्ण कार्यों को जिम्मेदारी से संभालें। कुछ कार्य चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। जो लोग उच्च पद पर हैं, उन्हें ऑफिस में एकस्ट्रा काम करना पड़ेगा। टीम मीटिंग में आपके रवैये की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रोजेक्ट्स में चुनौतियों से हार न मानें। आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिजाइनर्स, ह्यूमन रिसोर्स पर्सन और लॉयर्स का काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। वहीं, सरकारी कर्मचारियों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। बिजनेसमेन नई डील साइन करके खुश रहेंगे। यह आने वाले दिनों में अच्छा रिटर्न भी देगा।
वृषभ आर्थिक राशिफल : आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप आसानी से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की खरीदारी कर सकते हैं या रियल एस्टेट में निवेश कर सकते हैं। कुछ जातक विदेश में वेकेशन के लिए फ्लाइट और होटल बुक करेंगे। वृषभ राशि के कुछ जातकों को विरासत में पैतृक संपत्ति मिल सकती है। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे कानूनी विवादों में सफलता मिल सकती है। उद्यमियों को फंड जुटाने में सफलता मिलेगी।
वृषभ हेल्थ राशिफल : सांस से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं रहेंगी। अपने डाइट को लेकर सतर्क
रहें। दोपहर के बाद का समय जिम शुरू करने के लिए अच्छा है। कुछ फीमेल्स को माइग्रेन या बैक में दर्द हो सकता है। प्रेग्नेंट फीमेल्स को एडवेंचर एक्टिविटीज में शामिल होने से बचना चाहिए। वृषभ राशि के डायबिटीज रोगियों को थकान या सांस से जुड़ी समस्या हो सकती है। दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। आज एल्कोहल और तंबाकू का सेवन छोड़ दें।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)