Taurus Horoscope :वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 19 अक्टूबर का दिन?
- Taurus Horoscope 19 October 2024, Vrishabh Rashifal : राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है।

Taurus Daily Horoscope,वृषभ राशिफल 19 अक्टूबर : लव लाइफ की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। कार्यस्थल पर अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दें। आज आर्थिक मामलों में ज्यादा समस्याएं नहीं रहेंगी, लेकिन धन के मामले में सतर्क रहें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आइए डॉ जे एन पांडेय से जानते हैं वृषभ राशि का विस्तृत राशिफल...
वृषभ लव राशिफल : साथी से प्यार का इजहार करने के लिए रोमांटिक पलों की तलाश करें। पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करते समय नोकझोंक से बचें। पार्टनर की इंसल्ट करने से बचें। इससे लव लाइफ में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। आज कुछ सिंगल फीमेल्स को प्रपोजल मिल सकता है, लेकिन आप कुछ दिन बाद कोई डिसीजन लें। एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें। ऐसा कोई काम न करें, जिससे आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित हो।
वृषभ करियर राशिफल : प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। यह आप पर निर्भर करेगा कि आप इन मौकों का लाभ कैसे उठाते हैं। जो लोग राइटिंग, एक्टिंग, डिजाइनिंग या म्युजिक समेत क्रिएटिव सेक्टर में हैं, आझ उन्हें उन्नति के नए मौके मिलेंगे। इगो का असर अपने परफॉर्मेंस पर न पड़ने दें। टीम मीटिंग के दौरान सीनियर टीम की एकता पर प्रश्न कर सकता है,लेकिन वाद-विवाद से बचें। धैर्य से काम लें। आज उद्यमियों को नए लोकेशन पर ट्रेड हासिल करने में खुशी महसूस होगी।
वृषभ आर्थिक राशिफल : वृषभ राशि वालों की आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दोपहर बाद स्टॉक मार्केट और जोखिमभरे बिजनेस से धन लाभ होगा। कुछ जातकों को हेल्थ या कानूनी समस्याओं के चलते भाई-बहन की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। दोपहर के बाद का समय दान-पुण्य के कार्यों के लिए भी अच्छा रहेगा। जिन लोगों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे हैं, उन्हें ट्यूशन फीस पेमेंट करना पड़ सकता है। बिजमेसमेन को प्रमोटर्स से आसानी से फंड मिल जाएगा।
वृषभ हेल्थ राशिफल : आज स्वास्थ्य से जुड़ी ज्यादा समस्याएं नहीं रहेंगी। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। हालांकि, कुछ फीमेल्स को स्किन इंफेक्शन से जुड़ी समस्या हो सकती है। धूल-मिट्टी वाली जगहों को अवॉइड करें। आज आप जिम् ज्वॉइन कर सकते हैं या एल्कोहल या तंबाकू का सेवन करना बंद कर सकते हैं। कुछ सीनियर्स सो हड्डी से जुड़ी समस्या हो सकती है, जिसको लेकर डॉक्टर से कंसल्ट करना पड़ सकता है। प्रेग्नेंट फीमेल्स को वेकेशन पर एडवेंचर स्पोर्ट्स में शामिल होने से बचना चाहिए।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)


