वृषभ राशिफल 18 मई 2026 : वृषभ राशि वाले आज सोच-समझकर लें फैसले, पैसों के मामलों में बरतें सावधानी, पढ़़ें भविष्यफल
Taurus Horoscope Rashifal Vrishabh Rashi ka Rashifal 18 May 2026 : राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि के स्वामी ग्रह शुक्र है। आइए जानते हैं, वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 18 मई 2026 का दिन। पढ़ें वृषभ राशि का विस्तृत राशिफल…

Vrishabh Rashi Rashifal Taurus Horoscope 18 मई 2026, वृषभ राशिफल- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। सुबह से ही कामकाज थोड़ा ज्यादा रह सकता है। घर और बाहर दोनों तरफ की जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। कुछ बातें मन में चलती रहेंगी, जिस वजह से बीच-बीच में हल्का तनाव भी महसूस हो सकता है। हालांकि धीरे-धीरे हालात आपके पक्ष में आते दिखाई देंगे। आज लोगों से बातचीत में आपकी बातों का असर देखने को मिल सकता है। परिवार का साथ मिलने से मन हल्का रहेगा। किसी भी जरूरी काम में जल्दबाजी करने से बचना बेहतर रहेगा।
वृषभ राशि का लव राशिफल
प्रेम और रिश्तों के मामले में दिन अच्छा कहा जा सकता है। अगर पिछले कुछ समय से पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर दूरी या नाराजगी चल रही थी तो आज बातचीत से मामला काफी हद तक ठीक हो सकता है। रिश्तों में पहले से ज्यादा अपनापन महसूस होगा। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर का माहौल भी पहले से बेहतर रह सकता है। संतान की तरफ से कोई अच्छी बात सुनने को मिल सकती है, जिससे मन खुश रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और इससे तनाव भी कम महसूस होगा।
वृषभ राशि का करियर राशिफल
कामकाज के मामले में दिन ठीक रहेगा। नौकरी करने वालों के रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। ऑफिस में किसी जरूरी काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों का सहयोग भी मिलता दिखाई दे रहा है। आपकी मेहनत पर लोगों की नजर रहेगी। व्यापार करने वालों के लिए भी समय सामान्य से बेहतर कहा जा सकता है। पुराने लोगों से फायदा मिलने के संकेत हैं। किसी नए काम या योजना को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है। हालांकि निवेश या पैसों से जुड़े बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी करना नुकसान दे सकता है।
वृषभ राशि का आर्थिक राशिफल
पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आमदनी बनी रहेगी लेकिन खर्च भी साथ-साथ चलते रहेंगे। घर या काम से जुड़ी किसी जरूरत में अचानक पैसा लग सकता है। इसलिए फिजूल खर्च से बचना बेहतर रहेगा। कारोबार में हल्का फायदा मिल सकता है। पुराने रुके पैसों को लेकर भी कोई बात आगे बढ़ सकती है। भविष्य को लेकर नई योजना बनाने का विचार मन में आ सकता है।
वृषभ राशि का स्वास्थ्य राशिफल
सेहत को लेकर ज्यादा चिंता की बात नहीं दिख रही, लेकिन शरीर में थकान और आलस्य महसूस हो सकता है। ज्यादा भागदौड़ और मानसिक दबाव की वजह से सिरदर्द या हल्की बेचैनी रह सकती है। समय पर खाना खाना और पूरी नींद लेना जरूरी रहेगा। बाहर का ज्यादा खाना खाने से बचना बेहतर होगा। अगर पहले से कोई छोटी परेशानी चल रही है तो उसमें राहत मिलने के संकेत हैं।
कुल मिलाकर वृषभ राशि वालों के लिए दिन ठीक रहने वाला है। धैर्य और समझदारी के साथ काम करेंगे तो कई चीजें आपके पक्ष में जाती दिखाई देंगी। छोटी बातों को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें। मन शांत रखेंगे तो दिन पहले से बेहतर महसूस होगा।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


