Hindi Newsधर्म न्यूज़taurus horoscope today 14 november 2025 aaj ka vrishabh rashi ka rashifal daily future predictions
वृषभ राशिफल 14 नवंबर: सिंगल लोगों के लिए होगी नए रिश्ते की शुरुआत, हड़बड़ी में ना करें ये काम

वृषभ राशिफल 14 नवंबर: सिंगल लोगों के लिए होगी नए रिश्ते की शुरुआत, हड़बड़ी में ना करें ये काम

संक्षेप: Aaj ka Vrishabh Rashi Ka Rashifal, Taurus Horoscope 14 November 2025: 12 राशियों के राशिचक्र में दूसरे नंबर पर वृषभ है। जिनके जन्म समय में चन्द्रमा वृषभ राशि में गोचर करता है, उन लोगों की राशि वृषभ होती है। आज आप शांत रहेंगे और सोच-समझकर फैसले लेंगे।

Thu, 13 Nov 2025 09:46 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Taurus Horoscope Today 14 November 2025, Aaj ka Vrishabh Rashifal, वृषभ राशिफल: आज आप अंदर से शांत महसूस करेंगे। मन भागेगा नहीं। आज सोच-समझकर ही आप कोई फैसला लेंगे और इस वजह से आपके सारे काम जल्दी पूरे होंगे। क्लियर सोच होने की वजह से आप पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा बैलेंस ला पाएंगे। आज सिंपल रूटीन अपनाइए। जो भी वादा करिए, उसे पूरा निभाइए। अगरे रिश्ते में कोई दिक्कत हैं तो आज बातचीत से मामला सही हो सकता है। ऑफिस के काम में देरी हो जाए तो पैनिक करने की जरूरत नहीं है। नोट्स बनाकर रिमांइडर के साथ सारे काम पूरे करते जाइए। धैर्य बनाकर रखेंगे तो दिन स्मूदली निकल जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वृषभ लव राशिफल

आज आप शांत रहेंगे तो इससे आपको सुकून मिलेगा। आज आपके छोटे-छोटे जेस्चर बहुत मायने रखेंगे। आज पार्टनर से ज्यादा बहसबाजी करने से बचें। उनकी बातों को आज ध्यान से सुनिए। उनके साथ शांति से सुकून भरे पल बिताने की प्लानिंग करें। छोटे-छोटे काम में आज उनका हाथ जरूर बटाएं। अपनी जरूरतों को बताएं लेकिन प्यार से। वो आपके लिए जो एफर्ट्स करते हैं, उनकी तारीफ भी करें। इससे दोनों के बीच सम्मान बरकरार रहेगा और प्यार भी बढ़ेगा। जो लोग सिंगल हैं आज उनकी ईमानदारी और सच्ची बातों से कोई नया रिश्ता शुरू हो सकता है। सामने वाले से प्यार से सवाल पूछिए और अपना ईमानरदारी से अपना इंटरेस्ट दिखाइए।

वृषभ करियर राशिफल

आज प्लान बनाकर काम करेंगे तो लोगों का भरोसा जीत पाएंगे। अपने काम को छोटे-छोटे हिस्से में बांटकर काम करें। साथ ही जब एक काम करें तो दूसरे काम के बारे में ना सोचें। एक समय पर एक ही प्रियॉरिटी रखें। जो भी ग्रोथ हो, उसकी जानकारी टीम को जरूर दें। इससे लोगों को काम को लेकर क्लैरिटी रहेगी। जब कोई आगे आकर आपकी मदद करना चाहें तो उसे जरूर स्वीकार करें। आज के दिन ऑफिस में हड़बड़ी में कोई भी फैसला ना लें। धैर्य रखेंगे तो काम ठीक से हो जाएगा। अगर किसी प्रोजेक्ट में लीड करने का मौका मिले तो क्लैरिटी के साथ उसे दिशा दीजिए। मीटिंग हो तो नोट्स जरूर बनाएं। डेडलाइन बनाकर ही काम करें। आज जो मेहनत करेंगे उसका फल आपको जल्दी ही देखने को मिलेगा। हो सकता है कि आने वाले दिनों में नए मौके मिले। इससे आपको प्रोफेशनल इमेज और भी मजबूत बन जाएगी।

ये भी पढ़ें:शुक्रवार के दिन नहाने से पहले कर लें ये छोटा सा काम, मिलेगी लग्जरी लाइफ

वृषभ आर्थिक राशिफल

पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। हड़बड़ी में कोई खर्चा ना करें। भुगतान से पहले बिल को चेक कर लें। रोज थोड़ा-थोड़ा बचाएंगे तो भविष्य में कोई दिक्कत नहीं होगी। किसी भी तरह के इन्वेस्टमेंट से पहले सारी जानकारी लेंगे तो सही होगा। ठीक ऐसा ही आपको किसी को उधारी देते वक्त भी करना है। पैसों को लेकर कन्फ्यूजन है तो परिवार के सदस्य अच्छी सलाह दे सकते हैं। कोई बड़ा खर्चा है तो उसे टाल दें। अपने बजट को लेकर एक प्लान जरूर बनाएं।

ये भी पढ़ें:शुक्रवार के उपाय: सोने से पहले जरूर करें ये काम, दूर होगी सारी मुसीबत

वृषभ स्वास्थ्य राशिफल

अच्छी सेहत के लिए रूटीन को फॉलो करें। रोज एक्टिव रहने की कोशिश करें। सुबह-सुबह हल्की स्ट्रेचिंग और छोटी सी वॉक से दिन की शुरुआत अच्छी होगी। साथ ही आप अंदर से काफी फ्रेश महसूस करेंगे। सिंपल और अच्छा खाना खाएं। दिन भर खूब पानी पिएं। वहीं सोने से पहले मोबाइल को दूर कर दें। साथ ही स्क्रीन टाइमिंग को कम करने की कोशिश करें। थकान महसूस हो तो बिना किसी गिल्ट के आराम करिए। अगर तनाव हो तो गहरी सांस लेने की प्रैक्टिस करें। दिन में छोटे-छोटे ब्रेक लें। मन भारी-भारी लगे तो किसी भरोसेमंद इंसान से जरूर बात करें। अपने मन की बात को लिख डालेंगे तो बहुत हल्का महसूस करेंगे।

वृषभ राशि के गुण

ताकत- भावुक, व्यावहारिक, सावधानीपूर्वक, धैर्यवान, कलापूर्ण, दयालु

कमजोरी- असहिष्णु, भरोसेमंद, जिद्दी

प्रतीक- बैल

तत्व- पृथ्वी

शरीर का भाग- गर्दन एवं गला

राशि स्वामी- शुक्र

शुभ दिन- शुक्रवार

शुभ रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 6

लकी स्टोन- ओपल

वृषभ राशि अनुकूलता चार्ट-

स्वाभाविक झुकाव: कर्क, कन्या, मकर, मीन

अच्छी अनुकूलता: वृषभ, वृश्चिक

औसत अनुकूलता: मेष, मिथुन, तुला, धनु

किस राशि के साथ कम जमेगी: सिंह, कुंभ

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!