Hindi Newsधर्म न्यूज़taurus horoscope today 12 december 2025 aaj ka vrishabh rashi ka rashifal daily future predictions
वृषभ राशिफल 12 दिसंबर: आज इस शख्स ने ऊंची आवाज में ना करें बात, फालतू के खर्चे में करें कटौती

वृषभ राशिफल 12 दिसंबर: आज इस शख्स ने ऊंची आवाज में ना करें बात, फालतू के खर्चे में करें कटौती

संक्षेप:

Aaj ka Vrishabh Rashi Ka Rashifal, Taurus Horoscope 12 December 2025: राशिचक्र में दूसरे नंबर पर वृषभ राशि है। जिनके जन्म समय में चन्द्रमा वृषभ राशि में गोचर करता है, उन लोगों की राशि वृषभ होती है। नीचे विस्तार से जानिए आज यानी 12 दिसंबर इस राशि के जातकों के लिए कैसा जाने वाला है?

Dec 11, 2025 08:54 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Taurus Horoscope Today 12 December 2025, Aaj ka Vrishabh Rashifal, वृषभ राशिफल: ईमानदारी से किया गया काम आपको अच्छा रिजल्ट दिलाएगा। काम में फोकस्ड रहें और अपना धैर्य बनाकर रखें। लोगों के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। पैसों की प्लानिंग सोच-समझकर करें। छोटी-छोटी खराब आदतों को अच्छे में बदलने की कोशिश करें। लोगों की मदद करें। फालतू के खर्चों से बचें। आज एक्सरसाइज जरूर करें और अपने खानपान का ख्याल जरूर रखें। अच्छी सेहत के लिए रूटीन को जरूर फॉलो करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वृषभ लव राशिफल

आज धीरे-धीरे सब कुछ नैचुरल तरीके से होने दें। दिखावे से बचें। धैर्य बनाकर रखें। अगर आप सिंगल हैं तो दोस्ताना बातचीत से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर पाने में सफल रहेंगे। आपकी ईमानदारी लोगों को पसंद आएगी। आज छोटे-छोटे काम में पार्टनर की मदद जरूर करें और उनकी बातों को ध्यान से जरूर सुनें। उनके परिवार की परंपरा को जरूर ध्यान में रखें और उसका सम्मान करें। पार्टनर से आज गलती से भी ऊंची आवाज में बात ना करें। पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बनाएं। इससे आप लोगों का रिश्ता मजबूत होगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को स्मूद बनाने के लिए पार्टनर की मदद जरूर करें।

वृषभ करियर राशिफल

आज फोकस होकर काम करें। भले चीजें धीरें हो लेकिन सब कुछ सही करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। काम शुरू करने से पहले एक टू डू लिस्ट जरूर बना लें। एक-एक काम पूरा होता जाए तो टिक लगाते जाएं। इससे आपको फोकस्ड रहेंगे। ऑफिस मीटिंग के दौरान क्लैरिटी के साथ बात करें। जरूरत पड़े तो कलीग्स की मदद जरूर करें। दूसरों के काम के क्रेडिट आप ना लें। दूसरों के काम की तारीफ दिल खोलकर करें। जल्द ही आपको नए मौके मिलेंगे। जरूरी फाइल्स को संभालकर रखें। तयशुदा डेडलाइन पर काम खत्म कर लें। जरूरत पड़े तो किसी जूनियर को गाइड जरूर करें। आप लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। यही आपकी असली जीत होगी।

वृषभ आर्थिक राशिफल

पैसों के मामले में आज संभलकर रहें। सारे रिकॉर्ड अपने पास रखें। जो भी जरूरी बिल है उसका भुगतान जल्दी कर दें। सारे लेनदेन का हिसाब अपने पास ही रखें। ऐसा करने से गलती की गुंजाइश नहीं होगी। आज के दिन पैसे उधार देने से बचें। वहीं रिस्की इन्वेस्टमेंट से दूरी बना लें। कोई बड़ा खर्चा करना है तो घर के किसी अनुभवी शख्स से सलाह जरूर लें। बचत करें। फालतू के खर्चों पर लगाम लगाएं। परिवार की जरुरत के लिए थोड़ा पैसा अलग रखें। पैसों से जुड़े मामले में कोई भी जल्दबाजी ना करें। इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर ही करें।

वृषभ स्वास्थ्य राशिफल

आज अपना ख्याल रखें। सुबह की शुरुआत अगर हल्की स्ट्रेचिंग से करेंगे तो दिन भर एनर्जेटिक महसूस होगा। थोड़ी देर के लिए टहल लेंगे तो सेहत के लिए सही होगा। आज के दिन गर्म और पौष्टिक खाना ही खाएं। साथ ही आज के दिन वेज खाना ही खाएं। फल और मेवे का सेवन करने से भी एनर्जी बनी रहेगी। पानी खूब पिएं। मन को शांत रखने के लिए ध्यान जरूर करें। सोने से पहले अपनी स्क्रीन टाइमिंग को कम करें। काम के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक जरूर लें। अगर सिरदर्द लगातार हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:मेष राशिफल 12 दिसंबर: आज मेष राशि वालों को ऑफिस में होगा इस बात का कन्फ्यूजन
ये भी पढ़ें:शुक्रवार उपाय: मंदिर में कर दें इस चीज का दान, मां लक्ष्मी का मिलेगा वरदान

वृषभ राशि के गुण

ताकत- भावुक, व्यावहारिक, सावधानीपूर्वक, धैर्यवान, कलापूर्ण, दयालु

कमजोरी- असहिष्णु, भरोसेमंद, जिद्दी

प्रतीक- बैल

तत्व- पृथ्वी

शरीर का भाग- गर्दन एवं गला

राशि स्वामी- शुक्र

शुभ दिन- शुक्रवार

शुभ रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 6

लकी स्टोन- ओपल

वृषभ राशि अनुकूलता चार्ट-

स्वाभाविक झुकाव: कर्क, कन्या, मकर, मीन

अच्छी अनुकूलता: वृषभ, वृश्चिक

औसत अनुकूलता: मेष, मिथुन, तुला, धनु

किस राशि के साथ कम जमेगी: सिंह, कुंभ

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!