
वृषभ राशिफल 11 दिसंबर: आज पार्टनर के लिए करें ये 2 चीजें, प्रोफेशनल लाइफ में शॉर्टकट लेने से बचें
Aaj ka Vrishabh Rashi Ka Rashifal, Taurus Horoscope 11 December 2025: राशिचक्र में दूसरे नंबर पर वृषभ राशि है। जिन लोगों के जन्म समय में चन्द्रमा वृषभ राशि में गोचर करता है, उन लोगों की राशि वृषभ होती है। जानें आज यानी 11 दिसंबर इस राशि के जातकों के लिए कैसा जाने वाला है?
Taurus Horoscope Today 11 December 2025, Aaj ka Vrishabh Rashifal, वृषभ राशिफल: आज कोई भी फैसला संभलकर लेने की जरूरत है। लोगों से बात करते वक्त विनम्र रहें। ऑफिस में काम को सोच-समझकर ही प्लान करें। आज के दिन बचत करना सही होगा। आज आपकी एनर्जी थोड़ी शांत रहने वाली है। प्लानिंग के हिसाब से पूरे दिन को यूटिलाइज करने की कोशिश करें। आज आसान काम से दिन की शुरुआत करें। सफलता मिलने पर आप आगे की चीजों को करने के लिए एनर्जेटिक रहेंगे।
वृषभ लव राशिफल
आज लव लाइफ में संभलकर रहें। शांति और समझदारी से काम लेंगे तो चीजें आपके हिसाब से ही आगे बढ़ेंगी। आज ज्यादा बोलने की बजाए पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनें। जरूरत पड़ने पर उनकी मदद जरूर करें। साथ ही आप उनके लिए एक प्यारा सा नोट भी लिख सकते हैं। हो सकते तो एक छोटा सा गिफ्ट भी लें। वहीं जो लोग सिंगल हैं, वो आज किसी से मिल सकते हैं। नए शख्स के साथ बातों को नैचुरल तरीके से आगे बढ़ने दें। बातचीत के दौरान सामने वाले शख्स का सम्मान जरूर करें।
वृषभ करियर राशिफल
आज ऑफिस में कुछ चीजों का रिजल्ट धीरे मिल सकता है। हालांकि आपकी ग्रोथ तय है। प्रैक्टिकल काम पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने काम से जुड़ा कोई मेल करने पर डिटेल जरूर चेक करें। आज काम शुरू करने से पहले एक टू-डू लिस्ट जरूर बना लें। जरूरत पड़ने पर कलीग्स की मदद जरूर करें। ऑफिस में लोगों से जो भी वादा करें, उसे पूरा जरूर करें। आज छोटे काम पहले ही निपटा लें। काम के मामले में शॉर्टकट लेने से बचें। मीटिंग में सोच-समझकर ही अपनी बात सामने रखें। जल्द ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृषभ आर्थिक राशिफल
आज पैसों के मामले में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। घर का बजट तय करें। वहीं आज छोटे-छोटे खर्चे पर ध्यान जरूर दें। धीरे-धीरे बचत करना सीखें। फालतू की खरीददारी से बचने की कोशिश करें। जो सब्सक्रिप्शन काम का नहीं है, उसे बंद करना ही बेहतर होगा। कोई बड़ी खरीददारी करनी है तो कीमत की तुलना जरूर कर लें। वहीं पैसों से जुड़े किसी मामले पर अगर कन्फ्यूजन हो तो परिवार के किसी भरोसेमंद शख्स की सलाह जरूर लें। अपने खर्चे और बचत का एक रिकॉर्ड रखें। हर महीने कुछ ना कुछ बचाने की आदत डालें क्योंकि इससे आने वाले समय में कॉन्फिडेंस मजबूत होगा।
वृषभ स्वास्थ्य राशिफल
आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। आज के दिन समय पर खाना खाएं और इसे रूटीन बना लें। आज आराम से टहलने निकलें। काम के बीच में ब्रेक जरूर लें। देर रात कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे थकान हो। सोने का समय निर्धारित करें। अगर तनाव हो तो हल्की ब्रीदिंग एक्सरसाइज करेंगे तो आराम मिलेगा। साथ ही इससे आपका डाइजेशन भी सही होगा। आज सिंपल वेज खाना खाएं। पानी खूब पीने की कोशिश करें। थकान महसूस होने पर आराम जरूर करें या फिर एक छोटी सी नींद भी ले सकते हैं।
वृषभ राशि के गुण
ताकत- भावुक, व्यावहारिक, सावधानीपूर्वक, धैर्यवान, कलापूर्ण, दयालु
कमजोरी- असहिष्णु, भरोसेमंद, जिद्दी
प्रतीक- बैल
तत्व- पृथ्वी
शरीर का भाग- गर्दन एवं गला
राशि स्वामी- शुक्र
शुभ दिन- शुक्रवार
शुभ रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6
लकी स्टोन- ओपल
वृषभ राशि अनुकूलता चार्ट-
स्वाभाविक झुकाव: कर्क, कन्या, मकर, मीन
अच्छी अनुकूलता: वृषभ, वृश्चिक
औसत अनुकूलता: मेष, मिथुन, तुला, धनु
किस राशि के साथ कम जमेगी: सिंह, कुंभ
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)





