Tarot Horoscope 15 May 2026: मेष से लेकर मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें टैरो राशिफल

Navaneet Rathaur लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

15 मई 2026 का टैरो राशिफल: मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? टैरो कार्ड्स बता रहे हैं प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और रिश्तों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। पूरा राशिफल पढ़ें।

Tarot Horoscope 15 May 2026: मेष से लेकर मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें टैरो राशिफल

आज 15 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण समझ और भावनात्मक जागरूकता ला रहा है। टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज कई लोग उन बातों को समझ पाएंगे, जिन्हें वे काफी समय से नजरअंदाज कर रहे थे। रिश्तों में आई दूरी, काम का दबाव, मन की थकान या बार-बार लौटते पुराने विचार आज आपको रुककर सोचने पर मजबूर कर सकते हैं। कुछ राशियों को करियर या पैसों से जुड़ा जरूरी संकेत भी मिल सकता है। आइए जानते हैं आज का टैरो राशिफल प्रत्येक राशि के लिए क्या कह रहा है।

मेष (Aries): Five of Pentacles

आज मन थोड़ा भारी रह सकता है, लेकिन याद रखें कि यह स्थिति अस्थायी है। खुद को अकेला ना समझें। अगर कोई मुश्किल चल रही है तो मदद मांगने में संकोच ना करें। परेशानियां यह साबित नहीं करतीं कि आप असफल हो रहे हैं। खुद पर थोड़ा नरम रहें और छोटे-छोटे कदम उठाते जाएं।

  • लकी टिप: भावनात्मक मजबूती के लिए काले या गहरे नीले रंग के कपड़े पहनें।
  • क्रिस्टल उपाय: सुरक्षा के लिए ब्लैक टर्मेलाइन का इस्तेमाल करें।

वृषभ (Taurus): King of Swords

आज भावनाओं की बजाय दिमाग से काम लें। फैसले और बातचीत में स्पष्टता और ईमानदारी रखें। आपकी समझदारी ही आपकी शांति की रक्षा करेगी। कभी-कभी थोड़ी दूरी बनाने से चीजें ज्यादा साफ दिखने लगती हैं।

  • लकी टिप: सही निर्णय लेने के लिए सफेद या चांदी के रंग का चुनाव करें।
  • क्रिस्टल उपाय: एकाग्रता के लिए क्लियर क्वार्ट्ज पास रखें।

मिथुन (Gemini): Six of Cups

आज पुरानी यादों में खोए रह सकते हैं। कोई पुराना व्यक्ति या भूली हुई याद सामने आ सकती है। यादों से सीखें, लेकिन उनमें उलझें नहीं। कोमलता में भी बड़ी ताकत होती है। भावनाओं को महसूस करें और फिर आगे बढ़ें।

  • लकी टिप: सुकून के लिए अपनी कोई पुरानी खास चीज पास रखें।
  • क्रिस्टल उपाय: भावनात्मक संतुलन के लिए मूनस्टोन का प्रयोग करें।

कर्क (Cancer): Ten of Cups

आज आपके चारों ओर खुशियों का घेरा है। परिवार, प्यार और रिश्तों में शांति और सुकून बना रहेगा। खुशी हमेशा शोर-शराबे वाली नहीं होती, शांत खुशियां भी सच्ची होती हैं। बिना डर के इस सुख को स्वीकार करें।

  • लकी टिप: सद्भाव के लिए गुलाबी या पेस्टल रंग पहनें।
  • क्रिस्टल उपाय: प्रेम और शांति के लिए रोज क्वार्ट्ज का उपयोग करें।

सिंह (Leo): Star

आज का दिन हीलिंग और उम्मीद का है। अगर पिछले कुछ दिनों से जीवन बोझिल लग रहा था, तो अब चीजें सुधरने लगेंगी। अपनी राह पर भरोसा रखें और शंका करना छोड़ दें। उम्मीद ही आपकी असली आध्यात्मिक शक्ति है।

  • लकी टिप: सुबह के आकाश के नीचे कुछ पल बिताएं।
  • क्रिस्टल उपाय: शांति के लिए एक्वामरीन पहनें।

कन्या (Virgo): Three of Cups

आज का दिन जश्न और दोस्तों के साथ का है। उन लोगों के साथ समय बिताएं जो आपको अंदर से हल्का महसूस कराते हैं। खुशियां बांटने से बढ़ती हैं। बिना अपराधबोध के जीवन के इन मधुर पलों का आनंद लें।

  • लकी टिप: सकारात्मक ऊर्जा के लिए पीला रंग पहनें या पास में ताजे फूल रखें।
  • क्रिस्टल उपाय: खुशहाली के लिए सिट्रीन का प्रयोग करें।

तुला (Libra): Two of Swords

आज आप दो रास्तों के बीच खुद को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। सच से भागने से उलझन बढ़ेगी। अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें। जैसे ही फैसला ले लेंगे, मन की शांति वापस लौट आएगी।

  • लकी टिप: स्पष्ट सोच के लिए ग्रे या हल्के नीले रंग के कपड़े पहनें।
  • क्रिस्टल उपाय: मानसिक स्पष्टता के लिए एमेथिस्ट का उपयोग करें।

वृश्चिक (Scorpio): Three of Pentacles

आज अकेले काम करने की बजाय टीम के साथ मिलकर चलें। साझा प्रयास ही आपको बड़ी सफलता दिलाएंगे। उन लोगों पर भरोसा करें जो अपनी बातों से नहीं, बल्कि काम से खुद को साबित करते हैं।

  • लकी टिप: ध्यान केंद्रित करने के लिए डायरी या नोटबुक साथ रखें।
  • क्रिस्टल उपाय: तालमेल बिठाने के लिए फ्लोराइट का प्रयोग करें।

धनु (Sagittarius): Ace of Pentacles

आज काम, पैसा या स्थिरता से जुड़ा कोई नया और शानदार मौका मिल सकता है। यह दिन व्यावहारिक लाभ के लिए बहुत मजबूत है। किसी भी छोटी शुरुआत को नजरअंदाज ना करें, क्योंकि बड़े मौके अक्सर दबे पांव आते हैं।

  • लकी टिप: समृद्धि के लिए वॉलेट में एक सिक्का रखें।
  • क्रिस्टल उपाय: तरक्की के लिए पाइराइट पास रखें।

मकर (Capricorn): Nine of Cups

आज आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने की दिशा में बढ़ सकती है। मन में संतोष का भाव रहेगा। जो मिला है उसके लिए शुक्रिया अदा करें। आप इस शांति और खुशी के हकदार हैं, इसे जी भरकर जिएं।

  • लकी टिप: खुशियां आकर्षित करने के लिए सुनहरा या कोमल गुलाबी रंग पहनें।
  • क्रिस्टल उपाय: भावनात्मक सुख के लिए जेड का प्रयोग करें।

कुंभ (Aquarius): Death

आज आपके जीवन का कोई पुराना अध्याय समाप्त हो सकता है। इसे डर से नहीं, बल्कि बदलाव की तरह देखें। जो जा रहा है, उसे जाने दें ताकि कुछ नया और बेहतर आपके जीवन में आ सके। अंत ही नई शुरुआत की नींव है।

  • लकी टिप: घर या कमरे का एक कोना साफ करें।
  • क्रिस्टल उपाय: सुरक्षा के लिए ओब्सीडियन पास रखें।

मीन (Pisces): Queen of Wands

आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। अपनी ताकत पर भरोसा करें और दूसरों के लिए खुद को छोटा ना करें। आपका यही कॉन्फिडेंस आज नए रास्ते खोलेगा।

  • लकी टिप: सफलता और आकर्षण के लिए लाल या नारंगी रंग पहनें।
  • क्रिस्टल उपाय: साहस के लिए कार्नेलियन का उपयोग करें।

किशोरी सूद

प्रमाणित टैरो कार्ड रीडर और क्रिस्टल हीलर

संपर्क: enigmatarottribe@gmail.com

Navaneet Rathaur

लेखक के बारे में

Navaneet Rathaur

संक्षिप्त विवरण

नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।


विस्तृत बायो परिचय और अनुभव

डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।


नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise)

अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!