सूर्य-केतु युति: 17 अगस्त से 3 राशियों की किस्मत होगी बुलंद, 30 दिन तक बंपर लाभ के संकेत

लाइव हिन्दुस्तान
share

Surya-Ketu Yuti 17 August 2026: अगस्त में सूर्य और केतु एक ही राशि में पास आकर युति का निर्माण करेंगे। सूर्य-केतु युति से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा। जानें इन राशियों के बारे में।

sun ketu conjunction in leo
सिंह राशि में सूर्य-केतु युति 2026

Surya-Ketu Yuti August 2026, sun-ketu conjunction in leo: ग्रहों के राजा सूर्य 17 अगस्त 2026 को अपनी स्वराशि सिंह में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का सिंह गोचर एक अत्यंत शुभ और प्रभावशाली घटना मानी जाती है। कहा जाता है कि सूर्य जब अपनी स्वराशि में आते हैं, तो इनका शुभ प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। इस समय केतु भी सिंह राशि में हैं। इस तरह से सिंह राशि में सालों बाद सूर्य और केतु की युति बनेगी। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि जब दो ग्रह किसी राशि में पास या नजदीक आते हैं, तो युति बनती है। सिंह राशि में केतु-सूर्य पास आ रहे हैं और युति का निर्माण करेंगे। सूर्य-केतु की युति सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगी, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह अत्यंत शुभ और सकारात्मक परिणाम प्रदान करने वाली साबित होगी। सूर्य सिंह राशि में एक महीने तक रहेंगे। सूर्य-केतु का प्रभाव भी 17 अगस्त से अगले 30 दिनों तक राशियों पर प्रभावी रहेगा।

सूर्य-केतु युति: 17 अगस्त से इन राशियों को मिलेगा लाभ

1. सिंह राशि-

सिंह राशि के लिए सूर्य-केतु युति अत्यंत शुभ साबित होगी। इस समय आपका पराक्रम रंग लाएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि का अनुभव करेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। खुशियों का आगमन होगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यस्थल पर मनचाहे परिणाम मिलेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।

2. कन्या राशि-

कन्या राशि के लिए यह समय लाभकारी सिद्ध होगा। इस समय आपके आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। पुराने साधनों से भी रुपए-पैसे आएंगे। किसी अच्छी खबर की प्राप्ति हो सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के योग हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी नई पहचान बन सकती है। सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होंगे। व्यापारिक उत्थान हो सकता है।

3. मकर राशि-

मकर राशि वालों को सूर्य-केतु युति अच्छे परिणाम प्राप्त होगा। कामकाज की स्थिति सुधरेगी। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता हो सकती है। धन की स्थिति में सुधार के संकेत हैं। आपका कोई सपना पूरा हो सकता है। मनचाही यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च में कमी आएगी और बचत पर जोर देंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़सालों बाद पास आएंगे सूर्य-केतु, 17 अगस्त से इन 3 राशियों को लाभ के संकेत