नीच राशि में सूर्य गोचर, 17 अक्टूबर से किन 4 राशियों का बदलेगा समय?
Surya Gochar 2026: सूर्य अपनी नीच राशि में आकर सभी 12 राशियों को प्रभावित करने वाले हैं। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं जिनकी किस्मत चांदी की तरह चमक सकती है। जानें सूर्य तुला गोचर की लकी राशियां।

Surya Tula Gochar 2026: ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के गोचर को अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। पंचांग के अनुसार, 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में आएंगे और 16 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे। तुला राशि में सूर्य नीच के माने जाते हैं। इसलिए तुला राशि में सूर्य का गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तुला राशि में पहले से ही शुक्र और बुध की युति बनी हुई है, ऐसे में सूर्य का गोचर त्रिग्रही योग का निर्माण करेगा। इसके साथ ही शुक्रादित्य और बुधादित्य राजयोग भी बनेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार, तुला राशि में सूर्य गोचर से कुछ भाग्यशाली राशियों को वित्त, करियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन में अच्छे फल प्राप्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा और तरक्की के योग बनेंगे। जानें सूर्य के तुला गोचर से किन राशियों की चमकेगी किस्मत।
1. सिंह राशि:
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य गोचर साहस और पराक्रम में वृद्धि करेगा। इस समय आपको अटके हुए कार्यों में सफलता हासिल होगी। करियर में नई उपलब्धि या सफलता हासिल हो सकती है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि के संकेत हैं। व्यापारियों को विस्तार के अवसर मिलेंगे। भाग्य का साथ मिलने से आय के नए-नए स्रोत बन सकते हैं।
2. तुला राशि:
तुला राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर लाभकारी माना जा रहा है। नौकरी पेशा करने वालों को तरक्की के अवसरों की प्राप्ति होगी, जिनका आप भरपूर लाभ उठाएंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता और उपलब्धि के संकेत हैं। नौकरी करने वाले कुछ जातकों को नए पद या किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
3. मकर राशि:
सूर्य का तुला गोचर मकर राशि वालों को शुभ फल प्रदान कर सकता है। इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्य और नेतृत्व क्षमता दिखाने के अवसर मिलेंगे। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं और आपकी तारीफ करेंगे। अपने लक्ष्यों में सफल होंगे और किसी अटके हुए कार्य को गति मिल सकती है। धन की स्थिति में सुधार होगा। अटके हुए धन की वापसी के संकेत हैं। परिवार से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी और परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बढ़ेगा। किसी सकारात्मक समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
4. कुंभ राशि:
कुंभ राशि के लिए सूर्य का तुला गोचर अच्छे परिणाम प्रदान कर सकता है। इस समय नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। रोजी-रोजगार में तरक्की के संकेत हैं। आकस्मिक धन लाभ होगा। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे और पुराने मार्गों से भी रुपए-पैसों का आगमन होगा। भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के संकेत हैं। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में मनमुताबिक परिणाम मिलने से मानसिक तौर पर राहत महसूस करेंगे।


