कल से 2 हफ्ते तक चमकेगी 5 राशियों की किस्मत, मंगल-सूर्य से महालाभ
Sun Transit in Mangal Nakshatra 11 October 2026: कल से सूर्य मंगल के चित्रा नक्षत्र में गोचर करना शुरू करेंगे। इस बदलाव से कुल 5 राशियों को नौकरी और बिजनेस के साथ-साथ प्रॉपर्टी जैसी चीजों में लाभ देखने को मिल सकता है।

Surya Transit in Mangal Nakshatra 2026, सूर्य नक्षत्र गोचर: कल से मंगल और सूर्य की एनर्जी मिलकर कुल 5 राशियों को लाभ देने वाली है। दरअसल 11 अक्टूबर को सूर्य मंगल के नक्षत्र में गोचर करना शुरू कर देंगे। दिक्र पंचांग के हिसाब से कल देर रात 2:25 मिनट पर सूर्य चित्रा नक्षत्र में आएंगे। करेंट सिचुएशन की बात की जाए तो इस वक्त सूर्य हस्त नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। इस नक्षत्र का संबंध चंद्रमा से होता है। चंद्रमा के नक्षत्र से बाहर आते ही सूर्य सीधे मंगल की एनर्जी से टकराएंगे। इस जगह सूर्य अगले 2 हफ्ते तक विराजनमान रहने वाले हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का पॉजिटिव असर कुल पांच राशियों पर पड़ने वाला है। जानिए आखिर कौन सी 5 राशियां 24 अक्टूबर तक लाभ पाएंगी?
सूर्य गोचर से इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ:
मेष राशि:
इस राशि को अगले 2 हफ्ते तक हर काम को लेकर कॉन्फिडेंट महसूस होगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है जिससे प्रोफाइल का ग्राफ बढ़ेगा। इसके अलावा पिछले कुछ समय से अटके हुए काम भी तेजी से आगे बढ़ने लगेंगे। अगर अभी तक मन परेशान रहा है तो अगले कुछ समय तक चीजें मन मुताबिक होंगी। इस बीच आर्थिक स्थिति भी बेहतर होने के चांस हैं।
कर्क राशि:
कल से 2 हफ्ते तक चंद्रमा की इस राशि को भी खूब फायदा होने वाला है। करियर के लिहाज से अगले कुछ दिन कर्क राशि वालों के लिए बेहद ही खास हैं। बॉस काम की तारीफ कर सकते हैं और इससे इमेज भी अच्छी होगी और मान-सम्मान मिलने से मन खुश रहने वाला है। इस बीच लोगों का सपोर्ट मिलने से भी चीजें काफी हद तक फेवर में जाएंगी।
वृश्चिक राशि:
सूर्य के नक्षत्र गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को नौकरी और बिजनेस के मामले में फायदा मिलने के चांस हैं। नए मौके मिलेंगे तो खुद का टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा। वहीं जमीन जायदाद के मामले में भी चीजें फेवर में आएंगी। ऐसे में पैसों की स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी।
धनु राशि:
सूर्य और मंगल की एनर्जी से धनु राशि वालों को भी खूब लाभ मिलने वाला है। आने वाले समय में धनु राशि के जातकों का कोई अटका काम पूरा हो सकता है। नौकरी करने वालों के लिए प्रमोशन के चांस बन सकते हैं वहीं कहीं से कोई अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। इस बीच काम करने के अंदाज में निखार आएगा।
मीन राशि:
कल से अगले 2 हफ्ते तक मीन राशि के जातकों को आर्थिक मजबूती होती दिख सकती है। पैसों के मामले में कहीं ना कहीं से लाभ होगा। अगर अब तक प्रोफेशनल लाइफ में दिक्कत आती रही है तो सब सुलझता जाएगा। किसी पुराने काम का फायदा अब मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ी चीजों में राहत मिलने के चांस बनेंगे।

