मार्च में शुक्र और शनि का अहम राजयोग बनेगा मीन राशि में, किन राशियों को देगा सौभाग्य, पढ़ें राशिफल

Feb 16, 2026 04:10 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Surya Shukra gochar Rashifal: सूर्य और शुक्र मार्च में एक अहम गोचर बना रहे हैं। सूर्य और शुक्र का मार्च में मीन राशि में बनेगा। इस गोचर से शुक्ररादित्य राजयोग बनेगा। 

मार्च में शुक्र और शनि का अहम राजयोग बनेगा मीन राशि में, किन राशियों को देगा सौभाग्य, पढ़ें राशिफल

Surya Shukra gochar Rashifal: सूर्य और शुक्र मार्च में एक अहम गोचर बना रहे हैं। सूर्य और शुक्र का मार्च में मीन राशि में बनेगा। इस गोचर से शुक्ररादित्य राजयोग बनेगा। अभी सूर्य और शुक्र दोनों कुंभ राशि में हैं। अब दोनों गुरु की मीन राशियों में जाएंगे, सूर्य 13 मार्च को और शुक्र 2 मार्च को मीन राशि में जाएंगे, इस राशि में पहले से शनि विराजमान हैं, जब सूर्य और शुक्र मिलते हैं, तो शुक्ररादित्य राजयोग बनता है । इन दोनों के मिलने से मार्च में शुक्रादित्य राजोग बनेगा, जो कई राशियों के लिए बहुत लाभ देने वाला होता है। सूर्य-शुक्र की युति कुंभ राशि में होने से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण हुआ है। आइए जानते हैं शक्रादित्य राजयोग के बनने से किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला होगा । यहां जानते हैं कि इस योग से किन राशियों को लाभ, भाग्य का साथ दोनों मिलेंगे, वहीं आपको इनकम में भी लाभ होगा। कुल मिलाकर यह योग आपके लिए लाभ देने वाला है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेष राशि वालों के लिए यह राजयोग कैसे लाभ देगा?

मेष राशि वालों के लिए सूर्य-शुक्र की युति बहु लाभ देने वाली है। इसलिए आपको सूर्य के योग से सम्मान और और शुक्र की ओर वैभव मिलेगा। आपके लिए यह योग लाभ देने वाला रहेगा। आपकी इनकम बहुत अच्छी रहेगी और आपको बिजनेस और करियर में शुक्रारादित्य राजयोग लाभ देगा।

मिथुन राशि वालों के लिए यह योग भाग्य का साथ देगा?

मिथुन राशि वालों की कुंडली में यह शुक्रादित्य राजयोग आपके भाग्य को मजबूत करेगा। आपके लिए अ्चछे योग आपको बिजनेस और नौकरी में लाभ देंगे। आपको सरकारी नौकरी से लेकर उच्च शिक्षा में इस योग से लाभ होगा। बिजनेस में भाग्यशाली रहेंगे और डील और प्रोजेक्ट आपको मिलेगा। इसके अलावा आपके लिए पार्टनरशिप डील भी लाभ देगी, इसलिए किसी नए काम को कर रहे हैं, तो अपने सभी फंड पर निगाह कर लें. जिससे फंड की कमी आपको ना दिखे।

कन्या राशि वालों के लिए भी लाभ

कन्या राशि वालों के लिए शुक्रादित्य राजयोग आपको अचानक धन लाभ कराएगा। आपको लाभ तो मिलेगा ही साथ ही आप सम्मान भी पाएंगे। आपके लिए कोर्ट के मामलों में लाभ के योग हैं। इसके अलावा आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। बड़ी देर के बाद लेकिन सफलता आपको मिलेगी, आपका मुकाबला दूर-दूर तक कोई नहीं कर पाएगा।इस राशि के लिए सपने सच होने जैसा लगेगा। आपके लिए यात्रा के योग भी बन रहे हैं। इसके अलावा आपको पुराने निवेश से भी लाभ होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!