10 दिन बाद से ये 6 राशियां रहें बहुत सावधान, राहु के प्रभाव में आ रहे सूर्य
Surya nakshatra gochar 2026: ग्रहों के राजा सूर्य राहु के स्वाति नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। राहु के नक्षत्र में आकर सूर्य कुछ राशियों की टेंशन बढ़ा सकते हैं। जानें सूर्य गोचर से किन राशियों के लोग रहें सतर्क।

Surya swati nakshatra parivartan 2026: ग्रहों के राजा सूर्य निश्चित समय के अंतर में अपने नक्षत्र में परिवर्तन करते हैं। वर्तमान में सूर्य चित्रा नक्षत्र में विराजमान हैं औऱ 24 अक्टूबर 2026 को स्वाति नक्षत्र में गोचर करेंगे और 6 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। स्वाति नक्षत्र का स्वामी राहु ग्रह को माना जाता है। ज्योतिष में मायावी ग्रह को राहु भम्र और आकस्मिक घटनाओं का कारक माना जाता है, जबकि सूर्य एक शुभ ग्रह हैं और यह आत्मविश्वास, ऊर्जा और पिता के कारक माने जाते हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि जब किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन या नक्षत्र गोचर होता है, तो वह जिस ग्रह के नक्षत्र या राशि में प्रवेश करता है उसका भी प्रभाव पड़ता है। स्वाति नक्षत्र में आने से सूर्य कुछ दिनों के लिए राहु से प्रभावित रहेंगे, जिसका कई राशियों पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। राहु से प्रभावित होकर सूर्य कुछ राशियों को भ्रामक समाचार, आर्थिक परेशानियां, स्वास्थ्य समस्याएं और नौकरी में दिक्कतें आदि प्रदान कर सकते हैं। जानें सूर्य गोचर काल में किन राशियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता रह सकती है।
1. मेष राशि:
सूर्य गोचर काल में मेष राशि वालों को व्यावसायिक पार्टनरशिप में ध्यान रखने की आवश्यकता हो सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच अनबन या मतभेद के संकेत हैं। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। धन से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला फिलहाल के लिए टालना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है। पेट से जुड़ी शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
2. वृषभ राशि:
वृषभ राशि वालों को इस समय बेवजह के खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी तरह के कर्ज या उधार लेने से बचें। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जिससे कष्ट हो सकता है। परिवार में सदस्यों के बीच तनाव की स्थिति बन सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारी आपके काम से नाखुश हो सकते हैं।
3. सिंह राशि:
सिंह राशि वालों को आकस्मिक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आंख या सिर से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। विरोधी एक्टिव हो सकते हैं और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। धन के मामले में सतर्क रहने की सलाह है। जल्दबाजी या हड़बड़ी में आकर कोई फैसला नहीं लें।
4. कन्या राशि:
कन्या राशि वालों को इस समय किसी भी चीज की अति से बचना बेहतर रहेगा। किसी भी व्यक्ति पर धन के मामले में आंख बंद करके विश्वास नहीं करें। आपकी बातों से किसी अपने को ठेस पहुंच सकती है, इसलिए शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें। मान-प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। सेहत से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
5. मकर राशि:
मकर राशि वालों के लिए सूर्य नक्षत्र परिवर्तन का यह समय उतार-चढ़ाव भरा साबित हो सकता है। किसी अशुभ समाचार के मिलने के संकेत हैं। मानसिक तौर पर परेशान रह सकते हैं। अनाप-शनाप खर्च कर्ज की स्थिति ला सकते हैं। व्यावसायिक तौर पर परेशानियां रह सकती हैं। परिवार से जुड़े मामले तनाव दे सकते हैं। इस समय लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें।
6. कर्क राशि:
कर्क राशि वालों को इस समय माता के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। परिवार में कलह के संकेत हैं, इसलिए किसी भी मामले को शांति के साथ हल करें। कार्यस्थल पर साजिश का शिकार हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। मन में असंतोष की भावना रह सकती है। आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे।

