अक्टूबर में इन 5 राशियों को हर कदम पर खतरा, तुला राशि में सूर्य गोचर बढ़ाएगा मुश्किलें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

SUN Transit in Libra 2026: अक्टूबर में सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान कुछ राशियों पर इसका असर ज्यादा अच्छा नहीं होने वाला है। जानें इस बदलाव के बाद किन राशियों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है?

Tula Rashi me Surya Gochar 2026
तुला राशि में सूर्य गोचर बढ़ाएगा 5 राशियों की मुश्किलें

अक्टूबर के महीने में मिथुन कन्या राशि और तुला राशि समेत कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है। दरअसल इसी महीने में सूर्य अपनी राशि बदलेंगे। इस वक्त सूर्य कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। 17 अक्टूबर से सूर्य तुला राशि में विराजमान हो जाएंगे। सूर्य का ये बदलाव 16 नवंबर तक हर एक राशि पर अपना असर डालेगा। जहां कुछ को इस परिवर्तन का लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशियों को सावधानी के साथ अपने कदम आगे बढ़ाने होंगे। जानें आखिर नए महीने में किन लोगों को सतर्क रहना है?

मिथुन राशि के लिए अक्टूबर का महीना कैसा होगा?

मिथुन राशि वालों को अक्टूबर के महीने में सतर्क रहना है। तुला राशि में जैसे ही सूर्य आएंगे तो मिथुन राशि वालों की दिक्कत बढ़ती नजर आएगी। जो सोचा है तो चीजें वैसी नहीं होंगी। ऐसे में मन उदास रह सकता है। अपने फालतू खर्चों पर थोड़ा लगाम लगाएं।

कन्या राशि के लिए अक्टूबर का महीना कैसा होगा?

अक्टूबर के महीने में कन्या राशि वालों के लिए इस महीने में पैसों की स्थिति थोड़ी परेशान करने वाली होगी। कुछ ऐसा सुनने में आएगा कि मन दुखी रहेगा। सब कुछ हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। घर-परिवार में स्थिति ऐसी हो सकती है कि मन परेशान रहेगा। सरकारी तंत्र से चीजें खराब हो सकती हैं। कपल्स के बीच लड़ाइयों के संकेत हैं। धैर्य बनाए रखें।

तुला राशि के लिए अक्टूबर का महीना कैसा होगा?

नौकरी और बिजनेस से जुड़े लोगों को अक्टूबर के महीने में दिक्कत हो सकती है। हो सकता है कि ऐसी स्थिति बने की बार-बार काम अटकने लगे। कॉन्फिडेंस में कमी आएगी तो मन उदास रहेगा। चीजें उलझती जाएंगी लेकिन आपको परेशान नहीं होना है। खर्चे सोच-समझकर ही करें। बस कोई भी अहम फैसला इस दौरान ना करें।

धनु राशि के लिए अक्टूबर का महीना कैसा होगा?

अक्टूबर के महीने में धनु राशि के जातकों को चीजें थोड़ी उलझी हुई लग सकती हैं। हेल्थ इश्यू हो सकते हैं। ऐसा भी होगा कि बनते-बनते कोई बड़ा काम रुक सकता है। ऐसे में टेंशन और बढ़ेगी। ये बार-बार महसूस होगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है। नौकरी से जुड़ी कुछ दिक्कतें सामने आएंगी। पैसों से संबंधित चीजें सोच-समझकर ही करें।

कुंभ राशि के लिए अक्टूबर का महीना कैसा होगा?

सूर्य जैसे ही तुला राशि में आएंगे तो कुंभ राशि वालों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। लग्जरी चीजों पर ज्यादा खर्चा करने की जरूरत नहीं है। ये काम करने से बचना होगा। बचत और खर्चे के बीच सही बैलेंस होना जरूरी है। कोर्ट और प्रॉपर्टी के चक्कर ज्यादा भागदौड़ होगी। मन भारी होगा। शत्रु पक्ष चीजों को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। धैर्य ना खोएं और चीजों को शांति से निपटाने की कोशिश करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़अक्टूबर में इन 5 राशियों को हर कदम पर खतरा, सूर्य गोचर बढ़ाएगा मुश्किलें